Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- पीएम मोदी के पिता पर कथित टिप्पणी को लेकर खड़गे के खिलाफ पटना में शिकायत, भाजपा ने की कार्रवाई की मांग
- अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा; बंगले पर भी संकट
- झारखंड में कल से बदलेगा मौसम, बारिश और वज्रपात का अलर्ट
- झारखंड सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने का संकल्प, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रस्ताव पास
- खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज, कहा-कांग्रेस मुर्खों की टोली
- जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष खियांगते के लैपटॉप से मिली सेटिंग सूची, 15 में से 10 अभ्यर्थियों का पहले से तय चयन।
- प्रेमी से शादी करने की जिद में युवती फिर चढ़ी मोबाइल टावर पर
- बोलते रहे खड़गे, हॉल होता रहा खाली’, पटना के बापू सभागार में कुर्सियां खाली देख असहज हुई कांग्रेस
Author: News Maati
नयी दिल्ली: सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फॉलोअर की संख्या रविवार को 10 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई। इस उल्लेखनीय बढ़ोतरी में पिछले तीन वर्षों में लगभग तीन करोड़ की वृद्धि शामिल है। पीएम मोदी को अब एक्स पर दुनिया के सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले नेता होने का गौरव प्राप्त है। प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता दुनिया के हर देश और कोने में नजर आती है, जिस वजह से उन्हें फॉलो करने वाले सिर्फ भारत के नहीं, बल्कि पूरी दुनिया से हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने सोशल…
मुंबई: घरेलू बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही और निफ्टी अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया जबकि सेंसेक्स 290 अंक चढ़ा। वैश्विक बाजारों में तेजी से भी शेयर बाजार में आशावादी रुख को बल मिला। एनएसई निफ्टी 95.85 अंक की बढ़त के साथ 24,598 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर में तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स, मारुति, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर भी मुनाफे में रहे। टाटा स्टील, एशियन पेंट्स,…
रांची। राजधानी के उपभोक्ताओं के घरों में लगे स्मार्ट मीटर 21 जुलाई के बाद से प्रीपेड होने लगेंगे। इसे चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जायेगा। इसके लिए दिशा-निर्देश जारी किया जाएगा। इस संबंध में झारखंड ऊर्जा संचरण निगम (जेयूएसएनएल) के एमडी केके वर्मा ने बताया कि जिनका मोबाइल नंबर टैग नहीं हुआ है वह संबंधित बिजली आॅफिस जाकर कंज्यूमर नंबर के साथ अपना मोबाइल नंबर टैग करा लें, ताकि वाट्सएप पर भी सेवा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से बिजली राजस्व का काम देख रही एचसीएल की सेवा अब समाप्त कर दी गयी है। अब जेबीवीएनएल राजस्व के…
रांची। गिरिडीह जेल अधीक्षक के परिवार पर गोलीबारी की साजिश रचने का खुलासा होने के बाद कुख्यात अमन साहू के गुर्गे मयंक सिंह ने कहा है कि गिरिडीह जेल सुपरिटेंडेंट और जेलर ने अमन साहू को बदनाम करने और झूठे केस में फंसाने का प्रयास किया। अमन साहू को गिरिडीह जेल में जेल मैनुअल के हिसाब से नहीं रखा जाता है। उन्हें जेल में बहुत ज्यादा प्रताड़ित किया जाता है। मयंक सिंह ने कहा कि अमन साहू को परेशान और प्रताड़ित करने वाले को वह दंडित करेगा। मयंक सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि अमन साहू सिर्फ…
वाराणसी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को बनारस पहुंचे। यहां उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से झारखंडवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री काल भैरव के मंदिर पहुंचे और वहां भी प्रार्थना की। इस दौरान हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन भी मौजूद रहीं। इससे पहले मुख्यमंत्री बनारस की गलियों में घूमे। उन्होंने कहा कि बनारस की गलियों में दुनिया का सार छिपा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने आॅफिशियल एक्स हैंडल पर बनारस की सारी तस्वीरें साझा की है। पहले पोस्ट…
पटना। बिहार के किशनगंज जिले के पौआखाली नगर पंचायत के पेटभरी के पास एनएच-327ई पर रविवार को स्कॉर्पियो और डंपर की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि डंपर का चालक घायल हो गया। सभी मृतक अररिया जिले के जोकिहाठ प्रखंड के थपकौल के निवासी थे। ये लोग अररिया से पश्चिम बंगाल के बागड़ोगरा जा रहे थे। स्कार्पियो में एक बच्ची समेत पांच लोग सवार थे, जिनमें सभी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार स्थानीय प्रशासन और जनता के सहयोग से तुरंत ही घायल को एमजीएम अस्पताल भेजा गया। किशनगंज की जिलाधिकारी नताशा तुषार सिंगला…
रांची: केंद्रीय मंत्री और झारखंड के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान विजय संकल्प सभा में शामिल होने के लिए रविवार को यहां पहुंचे। हाल में हुए लोकसभा चुनाव में मिली जीत का जश्न मनाने के लिए भाजपा की प्रदेश ईकाई छह जुलाई से विधानसभावार कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह और विजय संकल्प सभा का आयोजित कर रही है। यह कार्यक्रम 15 जुलाई तक चलेगा।
जम्मू: दक्षिण कश्मीर हिमालय स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए 4,889 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रविवार तड़के जम्मू से रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सभी तीर्थयात्री कश्मीर के बालटाल और पहलगाम आधार शिविर पहुंचने के बाद, 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए रवाना होंगे।
नयी दिल्ली: रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल अगले साल मार्च तक 13,000 करोड़ रुपये की राजस्व क्षमता वाली कई आवासीय परियोजनाएं शुरू करेगी। कंपनी का इरादा अपने कारोबार का विस्तार करने के साथ मजबूत मांग का लाभ उठाना है। सिग्नेचर ग्लोबल के चेयरमैन प्रदीप कुमार अग्रवाल ने कहा, ‘‘हमने 2024-25 की पहली तिमाही में लगभग 3,000 करोड़ रुपये की एक आवासीय परियोजना पेश की है। हमारे पास शेष तीन तिमाहियों के लिए एक मजबूत पाइपलाइन है।’’
मुंबई: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले तीन से चार वर्षों में देश में आठ करोड़ नयी नौकरियां उपलब्ध हुईं। मोदी मुंबई के गोरेगांव उपनगर में क्षेत्र में सड़क, रेलवे और बंदरगाह क्षेत्रों में 29,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत और आधारशिला रखने के बाद एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मोदी ने कहा, ‘‘आरबीआई ने हाल में रोजगार पर एक विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित की है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले तीन-चार वर्षों में लगभग आठ करोड़ नयी नौकरियां पैदा हुई हैं। इस आंकड़े ने नौकरियों पर…