Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- आपातकाल के 51 साल: भाजपा मनाएगी ‘संविधान हत्या दिवस’, देशभर में होंगे विशेष कार्यक्रम
- जापान में 6.9 तीव्रता का भूकंप, वेनेजुएला में दोहरे झटकों से बढ़ी तबाही की आशंका
- राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, 7 दिनों की मोहलत
- हेमन्त सोरेन ने 262 नव-चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, निष्ठा-ईमानदारी से सेवा देने का किया आह्वान
- रोहतास जिले के डेहरी में बनेगी 12वीं सैटेलाइट टाउनशिप, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला
- मध्य प्रदेश के नीमच के युवा कलाकार की अनोखी कला, चाय से बनाई पीएम मोदी की पेंटिंग
- मुख्यमंत्री आवास घेराव मामले में आजसू नेताओं को झटका, रिवीजन याचिका खारिज
- चर्चित बोकारो ट्रेजरी घोटाला : तीन आरोपियों को नहीं मिली बेल, याचिका खारिज
Author: News Maati
रांची : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान सोनिया गांधी ने कल्पना सोरेन के कंधे पर हाथ रखकर उनका स्वागत किया। इससे पहले कल्पना ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की पत्नी अनिता सिंह तथा दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा सिसोदिया से भी मुलाकात की। गौरतलब है कि हाल के दिनों में कल्पना सोरेन ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी…
तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां : केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह भारत के धर्मनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक ताने-बाने को खतरे में डालने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) पर भी हमला बोला, जिसने 2019 के चुनाव में राज्य की 20 लोकसभा सीट में से 19 सीट पर जीत दर्ज की थी। उन्होंने दावा किया, ‘‘देश में करोड़ों लोग डर और आशंका में जी रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों का विश्व समुदाय के सामने भारत की…
5000 से ज्यादा पन्नों की है चार्जशीट रांची : ईडी ने जांच पूरी करते हुए मनी लाउंड्रिंग करने के आरोप में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बड़गाई अंचल के निलंबित राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप प्रसाद, आर्किटेक्ट बिनोद सिंह समेत अन्य पांच पर अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। जिसके बाद बड़गाई अंचल के 8.46 एकड़ जमीन घोटाले में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ गई है। चार्जशीट तकरीबन पांच हजार पन्नों की जमा की गई है। जिसके अधार पर कोर्ट को जानकारी दी गयी कि लैंड स्कैम के माध्यम से कैसे मनी लॉन्ड्रिंग के…
नयी दिल्ली, एजेंसियां : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को केंद्र पर उच्चतम न्यायालय द्वारा चुनावी बांड योजना को रद्द किये जाने के बाद न्यायपालिका पर “दबाव” डालने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल किया कि क्या नरेन्द्र मोदी सरकार को स्वतंत्र और मजबूत न्यायपालिका मंजूर नहीं है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा की यह टिप्पणी ऐसे समय आयी है जब वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे और ‘बार काउंसिल ऑफ इंडिया’ के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा समेत कुछ अन्य वकीलों की ओर से प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ को पत्र लिखकर न्यायपालिका पर दबाव डालने और अदालतों को बदनाम करने…
नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की शनिवार को झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन से मुलाकात हुई। इस मौके पर सुनीता केजरीवाल और कल्पना सोरेन ने एक दूसरे का गर्मजोशी से स्वागत किया। लोकसभा चुनाव से पहले दोनों की मुलाकात अहम बताया जा रहा है। सुनीता केजरीवाल और कल्पना सोरेन की मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में कई तरह अटकलें लगाई जा रही हैं। लोकसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा और आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं।
एडे(नीदरलैंड), एजेंसियां : नीदरलैंड के एडे शहर में पुलिस ने उस इलाके की घेराबंदी की है जहां एक इमारत में कई लोगों को बंधक बनाया गया है। पुलिस प्रवक्ता साइमन क्लोक ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि एडे में लोगों को बंधक बनाया गया है, लेकिन उन्होंने घटना के बारे में अधिक जानकारी देने या यह बताने से इनकार कर दिया कि इसमें कितने लोग शामिल हैं। इससे पहले, पुलिस ने एडे शहर में एक केंद्रीय चौराहे के पास 150 घरों को यह कहते हुए खाली करा लिया था कि इलाके में एक व्यक्ति है ‘‘जो उनके या दूसरों के…
नई दिल्ली : ऋषि कपूर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता थे। वह भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वह हमेशा ही अपनी फिल्मों के लिए याद किए जाएंगे। साल 1973 में आई फिल्म ‘बॉबी’ से ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में कदम रखा था। ऋषि कपूर की फिल्म डेब्यू फिल्म ‘बॉबी’ रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी। कमाई के मामले में ऋषि की इस फिल्म ने उस वक्त बॉक्स ऑफिस पर किसी को आगे नहीं होने दिया था। अमिताभ बच्चन से लेकर धर्मेंद्र और राजेश खन्ना तक इस मामले में ऋषि कपूर से पिछड़ गए थे।…
पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा-सेक्युलर (हम-एस) के संस्थापक जीतन राम मांझी के पास 11.32 लाख रुपये की चल संपत्ति है और 49,000 रुपये नकद हैं। उनके हलफनामे में यह जानकारी दी गई है। गया लोकसभा सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार मांझी ने बृहस्पतिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। चुनाव के पहले चरण के कार्यक्रम के तहत गया, नवादा, जमुई और औरंगाबाद में 19 अप्रैल को मतदान होना है। हलफनामे के अनुसार, उनके पास 13.50 लाख रुपये की अचल संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी शांति देवी के पास 5.38 लाख रुपये की…
नयी दिल्ली: जेएसडब्ल्यू स्टील ने शनिवार को कर्नाटक के विजयनगर स्थित अपने एकीकृत इस्पात संयंत्र में हॉट स्ट्रिप मिल शुरू करने की घोषणा की। जेएसडब्ल्यू स्टील ने शेयर बाजार को बताया कि कंपनी ने 50 लाख टन की वार्षिक क्षमता वाली मिल से स्टील उत्पादों की पहली खेप भेजी है। कंपनी ने कहा कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी जेएसडब्ल्यू विजयनगर मेटालिक्स लिमिटेड (जेवीएमएल) ने आज विजयनगर संयंत्र में 50 लाख टन प्रतिवर्ष क्षमता के साथ अपनी हॉट स्ट्रिप मिल (एचएसएम) को चालू किया और पहली खेप भेजी। जेएसडब्ल्यू स्टील ने कहा कि यह संयंत्र 17 मार्च, 2024 को…
रांची : बड़गाई अंचल के 8.46 एकड़ जमीन घोटाले में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी शनिवार को चार्जशीट दाखिल करेगी। ईडी ने हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को देर रात गिरफ्तार किया था। एक फरवरी को उन्हें जेल भेज गया था। यानी वह 59 दिनों से न्यायिक हिरासत में हैं। गिरफ्तारी के 60 दिनों के अंदर मनी लाउंड्रिंग मामले में जांच पूरी करते हुए चार्जशीट दाखिल करना अनिवार्य है। 30 मार्च को हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत की अवधि 60 दिन हो रही है। ईडी ने हाल ही में दो-तीन मामलों में 60वें दिन चार्जशीट…