Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- पीएम मोदी के पिता पर कथित टिप्पणी को लेकर खड़गे के खिलाफ पटना में शिकायत, भाजपा ने की कार्रवाई की मांग
- अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा; बंगले पर भी संकट
- झारखंड में कल से बदलेगा मौसम, बारिश और वज्रपात का अलर्ट
- झारखंड सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने का संकल्प, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रस्ताव पास
- खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज, कहा-कांग्रेस मुर्खों की टोली
- जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष खियांगते के लैपटॉप से मिली सेटिंग सूची, 15 में से 10 अभ्यर्थियों का पहले से तय चयन।
- प्रेमी से शादी करने की जिद में युवती फिर चढ़ी मोबाइल टावर पर
- बोलते रहे खड़गे, हॉल होता रहा खाली’, पटना के बापू सभागार में कुर्सियां खाली देख असहज हुई कांग्रेस
Author: News Maati
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। उनके साथ उनकी पत्नी और गांडेय से विधायक कल्पना मुर्मू भी थीं। इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।
नयी दिल्ली: चीन से संबंधित मामलों पर विशेषज्ञ माने जाने वाले अनुभवी राजनयिक विक्रम मिस्री ने सोमवार को भारत के नए विदेश सचिव का पदभार संभाल लिया। भारतीय विदेश सेवा के 1989 बैच के अधिकारी मिस्री ने विनय क्वात्रा का स्थान लिया है। मिस्री ने ऐसे वक्त में यह महत्वपूर्ण पद संभाला है जब भारत विदेश नीति की कई चुनौतियों से निपटने की कोशिश कर रहा है जिसमें पूर्वी लद्दाख सीमा पर जारी गतिरोध के बाद चीन के साथ उसके तनावपूर्ण संबंध भी शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘श्री विक्रम…
नयी दिल्ली।झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं में मुलाकात के दौरान क्या बात हुई, इस बारे में आधिकारिक तौर पर अभी तक कोई जानकारी दी गई है। हालांकि, सोरेन ने इसे शिष्टाचार मुलाकात करार दिया। मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा करते हुए सोरेन ने लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार मुलाक़ात हुई।’ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा 31 जनवरी को गिरफ्तार किए जाने से पहले मुख्यमंत्री पद…
रांची । रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में बारातियों से भरी एक बस में बिजली करंट प्रवाहित होने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए रिम्स, रांची लाया गया है। हादसा रविवार देर रात का है। बताया गया कि झारखंड के सरायकेला जिले के कुचई थाना क्षेत्र से बारात बस तमाड़ थाना क्षेत्र के चोगागुटू गांव जा रही थी। कई लोग बस की छत पर बैठे थे। गांव की सीमा के ठीक पहले बस नीचे की तरफ झूल रहे बिजली के तार के संपर्क में आ गई और पूरी बस में…
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय की साइबर अपराध इकाई ने रविवार को कहा कि ईमेल पर किसी सरकारी कार्यालय से संदिग्ध ई-नोटिस मिलने पर लोगों को इसमें लिखे अधिकारी के नाम की प्रामाणिकता की इंटरनेट पर जांच करनी चाहिए और संबंधित विभाग को फोन करना चाहिए। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (14सी) ने एक सार्वजनिक विज्ञापन में कहा कि उपयोगकर्ताओं को किसी सरकारी ई-नोटिस की आड़ में भेजे गए ‘फर्जी ईमेल’ को लेकर सतर्क रहना चाहिए। विज्ञापन में आगाह किया गया है कि यह कोई ठग हो सकता है जो लोगों को ‘साइबर धोखाधड़ी का शिकार’ बना सकता है। 14सी…
नयी दिल्ली: डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और तरुण ताहिलियानी ने अमेरिकी रियलिटी टीवी कलाकर और आपस में बहन किम करदाशियां तथा क्लोई करदाशियां द्वारा भारत में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के भव्य विवाह समारोह में पहने गए शानदार वस्त्रों का विवरण साझा किया। एशिया के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत ने शुक्रवार को मुंबई में एक शानदार समारोह में बचपन की दोस्त राधिका से शादी की, जिसमें दुनिया भर की मशहूर हस्तियों, नेताओं, हिंदी और दक्षिण भारतीय तथा वैश्विक सिनेमा के दिग्गजों और लगभग सभी शीर्ष क्रिकेट खिलाड़ियों की उपस्थिति देखी गई।
मुंबई: विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में चार पैसे कमजोर होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.55 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख और विदेशी पूंजी के प्रवाह से रुपये को समर्थन मिला और गिरावट सीमित रही।
मोगादिशू (सोमालिया): सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में रविवार को एक कैफे के बाहर हुए बम विस्फोट में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। सोमाली पुलिस के प्रवक्ता मेजर अब्दिफिताह अदेन हस्सा ने बताया कि कुछ लोग कैफे के अंदर टीवी पर स्पेन और इंग्लैंड के बीच यूरोपियन चैंपियनशिप फुटबॉल मैच का फाइनल देख रहे थे तभी बाहर एक कार में विस्फोट हो गया। यह कार विस्फोटकों से भरी हुई थी। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि हमले में कम से कम 20 अन्य लोग घायल हुए हैं। घटनास्थल की बताई जा रहीं कुछ…
नयी दिल्ली: भारत में एयर कंडीशनर (एसी) उद्योग लगभग 27,500 करोड़ रुपये (3.3 अरब डॉलर) का है और इसके अगले चार साल में दोगुना होने की संभावना है। एसी कंपनी ब्लू स्टार ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में यह बात कही है। ब्लू स्टार के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) वीर एस आडवाणी ने कहा कि भारतीय एचवीएसीएंडआर (हीटिंग, वेंटिलेटिंग, एयर कंडीशनिंग और रेफ्रिजरेटिंग) उद्योग तेजी से वृद्धि के लिए तैयार है।
नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को आरोप लगाया कि उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने उच्चतम न्यायालय के आदेश के बिना सतबारी रिज क्षेत्र में 1100 पेड़ों की कटाई की अनुमति देकर अरविंद केजरीवाल सरकार के दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने के प्रयासों को विफल कर दिया। इस आरोप पर उपराज्यपाल कार्यालय की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ‘आप’ की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कई दीर्घकालिक और अल्पकालिक कदम…