Author: News Maati

जमशेदपुर। बिरसा युवा मंच के संस्थापक राजीव रंजन सिंह (सेवानिवृत आईपीएस सह भाजपा नेता) के नेतृत्व में बिरसा युवा मंच के द्वारा जमशेदपुर के पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बस्ती के युवाओं के लिए पहली बार बस्ती यूथ प्रीमियर लीग के नाम से एक भव्य तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का सोनारी एयरपोर्ट के सामने स्थित क्रिस्टियन मैदान में शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विद्युत वरण महतो सम्मानित अतिथि के रूप भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी,प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद,जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजन सिंह,दिनेश कुमार, कांग्रेस के नेता अजय सिंह,…

Read More

मुंबई। मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट के साथ 12 जुलाई को शादी हो गई। मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में यह शाही शादी हुई, जिसमें शामिल होने के लिए देश-विदेश की बड़ी हस्तियां पहुंचीं। 2 हजार से भी ज्यादा मेहमान इस शादी में शरीक हुए। शाम 6 बजे बारात और दूल्हे राजा परिवार संग जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचे। फिर साफा बांधने की रस्म हुई। सभी मेहमानों को साफा बांधा गया। इसके बाद मिलनी, वरमाला और सिंदूर दान की रस्म हुई। अनंत दूल्हे राजा बनकर फूलों से सजी गाड़ी और बारात लेकर जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचे…

Read More

पूर्णिया। बिहार के रुपौली विधानसभा उपचुनाव के लिए गिनती जारी है। जेडीयू उम्मीदवार कलाधर मंडल आगे चल रहें हैं। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह दूसरे स्थान रक। आरजेडी उम्मीदवार बीमा भारती तीसरे नंबर पर हैं। 10 जुलाई को हुए मतदान में 52.75% वोटिंग हुई थी। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। पूर्णिया कॉलेज परिसर में कुल 28 टेबलों पर मतगणना हो रही है। रुपौली उपचुनाव की चौथे राउंड की काउंटिंग में जेडीयू के कलाधर मंडल 5038 वोट से आगे चल रहे हैं। आरजेडी की बीमा भारती तीसरे नंबर पर हैं। कलाधर मंडल को चौथे राउंड तक 22168…

Read More

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ 109 सीट के साथ संसद में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी, क्योंकि उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को फैसला दिया कि यह पार्टी महिलाओं और अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित सीट के आवंटन के लिए पात्र है। खान (71) की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के लिए एक बड़ी कानूनी जीत में प्रधान न्यायाधीश काजी फैज इसा के नेतृत्व वाली शीर्ष अदालत की 13 सदस्यीय पूर्ण पीठ ने पेशावर उच्च न्यायालय के फैसले को रद्द कर दिया, जिसमें पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग (ईसीपी) द्वारा नेशनल असेंबली और प्रांतीय विधानसभाओं में आरक्षित…

Read More

नई दिल्ली : भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अपने अमेरिकी समकक्ष जैक सुलिवन के साथ फ़ोन पर बातचीत की है। विदेश मंत्रालय ने इस बारे में एक बयान जारी किया है। दोनों एनएसए ने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर ‘क्वॉड’ फ़्रेमवर्क के तहत चर्चा की है. क्वॉड की बैठक इसी महीने और फिर इस साल के अंत में भी होनी है। ‘क्वॉड’ में भारत और अमेरिका के अलावा ऑस्ट्रेलिया और जापान भी शामिल है। माना जाता है कि भारत-प्रशांत क्षेत्र में चीन के दबदबे को कम करने के लिए चार देशों का यह संगठन बना है।…

Read More

मुंबई: रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर माइकल डी पात्रा ने कहा कि भारत 2031 तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन सकता है। अगर ऐसा हुआ तो वह चीन को पीछे छोड़ देगा। उन्होंने एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि इसके लिए भारत को लेबर प्रोडक्टिविटी, इन्फ्रास्ट्रक्चर, GDP में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का योगदान और सस्टेनेबल ग्रोथ  को लेकर तमाम चुनौतियों से पार पाना होगा। अगर इन पहलुओं को ध्यान रखा गया तो 2060 तक भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। उन्होंने कहा किभारत की मजबूत बुनियाद और अंतर्निहित क्षमता को देखते हुए देश 2031 तक…

Read More

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में शुक्रवार को अंतरिम जमानत दे दी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मामले में जमानत मिलने के बाद भी मुख्यमंत्री केजरीवाल अभी जेल में ही रहेंगे, क्योंकि सीबीआई ने कथित आबकारी नीति घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था। शीर्ष अदालत ने कहा कि यह निर्णय केजरीवाल को करना है कि वह मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे या नहीं। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ ने कहा, ‘हम इस तथ्य से अवगत हैं…

Read More

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को मुंबई यात्रा के दौरान गोरेगांव स्थित नेस्को प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित एक समारोह में 29,400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) की ठाणे-बोरीवली और बीएमसी की गोरेगांव मुलुंड लिंक रोड परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। दोनों परियोजनाओं के तहत दो सुरंगों का निर्माण किया जाना है।

Read More

चंडीगढ़: जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की शनिवार को जारी मतगणना में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार मोहिंदर भगत अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार सुरिंदर कौर से 23,000 से ज्यादा मतों से आगे हैं। पंजाब में सत्तारूढ़ दल ‘आप’ के नेता भगत सुबह आठ बजे यहां लायलपुर खालसा महिला कॉलेज में शुरू हुई मतगणना के आठ दौर के बाद 23,240 मतों से आगे हैं। कुल 13 दौर की मतगणना होनी है।

Read More

रांची। झारखंड में मानसून फिर से सक्रिय है। रांची सहित राज्य के कई जिलों में शुक्रवार दोपहार बाद जमकर बारिश हुई। जगह-जगह पानी जम गए। ईस्ट-वेस्ट टर्फ नॉर्थ-ईस्ट उत्तर प्रदेश में सकुर्लेशन बन रहा है। डालटनगंज होते हुए पश्चिम बंगाल तक मॉनसून गुजर रहा है। मॉनसूनी हवाएं चल रही हैं। इससे आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की उम्मीद है। 13 जुलाई को कई जिलों में भारी…

Read More