Author: News Maati

वाशिंगटन (अमेरिका), एजेंसियां : अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव की प्रक्रिया के तहत रोड आईलैंड, कनेक्टिकट, न्यूयॉर्क और विस्कॉन्सिन में मंगलवार को हुए प्राइमरी चुनाव में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आसानी से जीत हासिल कर ली। राष्ट्रपति पद के चुनाव में बाइडन का डेमोक्रेटिक पार्टी और ट्रंप का रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार बनना लगभग तय है। इस बार भी राष्ट्रपति पद के चुनाव में 2020 की तरह ट्रंप और बाइडन के सामने-सामने होने की संभावना है। राष्ट्रपति पद के चुनाव में बाइडन का डेमोक्रेटिक पार्टी और ट्रंप का रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार…

Read More

नई दिल्ली, एजेंसियां : आयुष्मान खुराना उन अभिनेताओं में से एक हैं जो हमेशा अपनी फिल्मों के जरिए समाज को संदेश देने का काम करते हैं। आयुष्मान खुराना अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने गानों के लिए भी काफी लोकप्रिय हैं। एक्टर का नाम उनकी दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है। अब एक बार फिर वो समाज को संदेश देने का काम करते नजर आएंगे।आयुष्मान खुराना को देश के भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से यूथ आइकॉन बना दिया गया है। इसके बारे में उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर जानकारी दी। उन्होंने मंगलवार को एक लेटेस्ट वीडियो साझा किया है…

Read More

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने मंगलवार को अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता से मुलाकात की और कहा कि मुख्यमंत्री को जेल से ही सरकार चलानी चाहिए और इस्तीफा नहीं देना चाहिए। आप विधायकों ने सुनीता केजरीवाल से कहा कि दिल्ली के दो करोड़ लोग मुख्यमंत्री के साथ खड़े हैं और उन्हें किसी भी कीमत पर इस्तीफा नहीं देना चाहिए। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, दिल्ली में सीएम आवास पर हुई इस बैठक में आप के 62 विधायकों में से 55 मौजूद रहे। आप नेताओं ने कहा कि चार विधायक बाहर हैं जबकि तीन- केजरीवाल, मनीष सिसौदिया…

Read More

पटना : गढ़वा के वरिष्ठ और दिग्गज नेता गिरिनाथ सिंह घर वापसी हो गई है। उन्होंने बीजेपी छोड़ फिर से राजद का दामन थाम लिया है। मंगलवार को पटना स्थित राजद कार्यालय में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने उनका पार्टी में स्वागत किया। माना जा रहा है कि चतरा संसदीय सीट से पार्टी उन्हें अपना उम्मीदवार बना सकती है। चर्चा है कि गिरिनाथ सिंह ने भी इसी उम्मीद के साथ राजद में वापसी की है। इससे दो दिन पहले ही गिरिनाथ सिंह ने राबड़ी आवास में लालू यादव से मुलाकात की…

Read More

रांची : लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय में एनडीए की बैठक के दौरान प्रदेश कार्यालय के बाहर राजधानी यादव के समर्थकों ने हंगामा किया। बड़ी संख्या में राजधानी यादव के समर्थक वहां पहुंचे हुए हैं। ये सभी राजधानी यादव जिंदाबाद का नारा लगा रहे हैं। उनका कहना है कि चतरा से सबसे बेहतर उम्मीदवार राजधानी यादव ही हो सकते हैं। बताते चलें कि बीजेपी ने चतरा लोकसभा सीट से सुनील सिंह का टिकट काटकर इस बार कालीचरण सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। राजधानी यादव इससे नाराज बताये जा रहे हैं। पिछले दिनों खुद राजधानी यादव भी भाजपा…

Read More

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को जमानत देने के उच्चतम न्यायालय के फैसले का मंगलवार को स्वागत किया। दिल्ली की मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर सिंह की जमानत की खबर साझा की और लिखा, ‘‘सत्यमेव जयते।’’ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनवाई के दौरान केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने कहा कि संजय सिंह को जमानत दिए जाने से उसे कोई परेशानी नहीं है। छह महीने की जेल के बाद बेल सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति दीपांकर…

Read More

नयी दिल्ली :  पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी 40 सीट पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवारों का समर्थन करेगी। पारस ने मंगलवार को यहां भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की। मुलाकात के बाद नड्डा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए उपरोक्त जानकारी साझा की। हालांकि न तो नड्डा और न ही रालोजपा की ओर से यह स्पष्ट किया गया कि टिकट बंटवारे में नजरअंदाज किए जाने के पारस के आरोपों का मुद्दा किस प्रकार हल किया गया। बिहार में…

Read More

नयी दिल्ली, एजेंसियां : घरेलू शेयर बाजार के सोमवार को दिन में कारोबार के दौरान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बीच तेजी के तीन कारोबारी सत्रों में निवेशकों की पूंजी में कुल 10.58 लाख करोड़ रुपये का जोरदार उछाल दर्ज किया गया है। बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स 363.20 अंक यानी 0.49 प्रतिशत चढ़कर 74,014.55 अंक के नए शिखर पर पहुंच गया। यह शेयर बाजार में तेजी का लगातार तीसरा कारोबारी सत्र रहा। तेजी के तीन दिन के इस दौर में सेंसेक्स में कुल 1,544.25 अंक यानी 2.13 प्रतिशत की बड़ी बढ़त दर्ज की गई है। इसका असर निवेशकों की…

Read More

रांची : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर कोर्स के कोर्डिनेटर डॉ विनय भरत के लिए सोमवार को डिपार्टमेंटल विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभाग के छात्र ग्लैड केरकट्टा और अमन साहू ने ई एल एल के एक कमरे से शुरुआत से लेकर एक लैविश डिपार्टमेंट में तब्दील करने तक की यात्रा को याद करते हुए शिक्षकों के समर्पण के प्रति अपना आभार प्रकट किया। विदाई समारोह में डॉ विनय भरत ने कहा कि सृजनशील व्यक्तित्व को अपनाना जरूरी है। ऐसे में आप बंजर भूमि को फूलों से भर सकते हैं।…

Read More

नयी दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतों में मजबूती के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 1,070 रुपये के उछाल के साथ 68,420 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 67,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 900 रुपये के उछाल के साथ 74,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। बीते कारोबारी सत्र में यह 74,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी…

Read More