Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड में कल से बदलेगा मौसम, बारिश और वज्रपात का अलर्ट
- झारखंड सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने का संकल्प, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रस्ताव पास
- खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज, कहा-कांग्रेस मुर्खों की टोली
- जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष खियांगते के लैपटॉप से मिली सेटिंग सूची, 15 में से 10 अभ्यर्थियों का पहले से तय चयन।
- प्रेमी से शादी करने की जिद में युवती फिर चढ़ी मोबाइल टावर पर
- बोलते रहे खड़गे, हॉल होता रहा खाली’, पटना के बापू सभागार में कुर्सियां खाली देख असहज हुई कांग्रेस
- खरगे ने की पीएम मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, अमित शाह बोले-कांग्रेस अब गाली-गलौज पर उतरी
- नमो घाट पर मोदी-योगी,नभ में महाशक्ति
Author: News Maati
मुंबई: घरेलू सूचकांकों के बृहस्पतिवार को अत्यधिक अस्थिर कारोबार में नए रिकॉर्ड-उच्च स्तर को छूने के तुरंत बाद गिरावट आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स कमजोर रुख के साथ खुला, लेकिन बाद में इसमें उछाल आया और 193.9 अंक चढ़कर 80,910.45 अंक के नए रिकॉर्ड शिखर पर पहुंच गया। हालांकि वह बढ़त बरकरार रखने में विफल रहा और पूर्वाह्न 11 बजकर 22 मिनट पर 151.38 अंक गिरकर 80,550.97 अंक पर पहुंच गया।
नयी दिल्ली: जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एन. कोटिश्वर सिंह ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश पद की शपथ ली और वह मणिपुर से सर्वोच्च न्यायालय में पदोन्नत होने वाले पहले न्यायाधीश बन गए हैं। मद्रास उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश आर. महादेवन ने भी उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली। भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़ ने यहां उच्चतम न्यायालय परिसर में हुए एक समारोह में दोनों न्यायाधीशों को पद की शपथ दिलायी। इसके साथ ही अब उच्चतम न्यायालय में सीजेआई समेत न्यायाधीशों की संख्या 34 हो गयी है जो…
नयी दिल्ली: कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में धीमी वेतन वृद्धि और कमरतोड़ महंगाई के कारण श्रमिकों की वास्तविक मजदूरी में गिरावट आई है तथा ऐसे में अब न्यूनतम मजदूरी 400 रुपये प्रतिदिन किए जाने की जरूरत है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कुछ सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए यह दावा भी किया कि आज श्रमिकों की क्रय शक्ति (ख़रीदारी करने की क्षमता) 10 साल पहले की तुलना में कम है।
मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में कमजोर रुख और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच रुपये ने बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में कारोबार किया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि डॉलर/रुपये की जोड़ी के सीमित दायरे में रहने की उम्मीद है, क्योंकि विदेशी निवेशकों और तेल कंपनियों की ओर से डॉलर की मांग भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से आपूर्ति के बराबर है।
मिलवाउकी: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन एक बार फिर कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। हालांकि, उनमें संक्रमण के ‘हल्के लक्षण’ हैं। व्हाइट हाउस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने एक बयान में कहा, ‘‘आज लास वेगास में अपने पहले कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति बाइडन के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्हें कोविड-19 रोधी टीका लगा हुआ है और उन्होंने बूस्टर डोज भी ले रखी है। उनमें हल्के लक्षण नजर आ रहे हैं।’’ बाइडन डेलावेयर लौटेंगे, जहां वह एकांतवास में रहेंगे। हालांकि, इस दौरान वह अपने सभी दायित्वों का…
मुंबई: एयर इंडिया ने उड़ान सेवा के अलावा अन्य कार्यों से जुड़े कम से कम पांच साल तक की सेवा वाले स्थायी कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) पेश की है। इसके अलावा कंपनी के साथ पांच साल से कम समय से काम कर रहे कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक पृथक्करण योजना (वीएसएस) लाई गई है। सूत्रों ने कहा कि वीआरएस योजना उन कर्मचारियों के लिए है, जिन्होंने कंपनी में पांच साल की सेवा पूरी कर ली है। वहीं स्वैच्छिक पृथक्करण योजना की पेशकश एयरलाइन में पांच साल से कम सेवा वाले कर्मचारियों के लिए की गई है। एयर इंडिया…
मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में मुनाफावसूली के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख सूचकांकों में गिरावट आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स सुस्त रुख के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में 251.93 अंक गिरकर 80,464.62 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 76.6 अंक फिसलकर 24,536.40 अंक पर रहा।
नयी दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने बुधवार को कहा कि औषधि विनियमन में वैश्विक अग्रणी देश बनने के लिए भारत को विश्व स्तरीय नियामक ढांचे की आवश्यकता है। नड्डा ने कहा कि भारत को ‘विश्व की फार्मेसी’ की अपनी वैश्विक प्रतिष्ठा के अनुरूप औषधि विनियमन में वैश्विक अग्रणी देश बनने के लिए अपने परिचालन के पैमाने और अंतरराष्ट्रीय अपेक्षाओं के अनुरूप विश्व स्तरीय नियामक ढांचे की जरूरत है। नड्डा ने यहां औषधियों, सौंदर्य प्रसाधनों और चिकित्सा उपकरणों के विनियमन की समीक्षा बैठक में दवाओं के अग्रणी उत्पादक और निर्यातक के रूप में भारत की वैश्विक स्थिति को…
पटना। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने बताया कि बुधवार को हत्या के मुख्य आरोपी काजिम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने दावा है कि पैसे के लेनदेन के चलते हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में जीतन सहनी की हत्या की गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी दरभंगा जिला के घनश्यामपुर…
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया, जिससे एसटीएफ के दो जवान शहीद हो गए और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर के तर्रेम थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। घटना में विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के दो आरक्षक-भरत साहू और सत्येर सिंह कांगे शहीद हो गए, जबकि चार अन्य जवानों के घायल होने की खबर है। अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के दरभा…