Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- आपातकाल के 51 साल: भाजपा मनाएगी ‘संविधान हत्या दिवस’, देशभर में होंगे विशेष कार्यक्रम
- जापान में 6.9 तीव्रता का भूकंप, वेनेजुएला में दोहरे झटकों से बढ़ी तबाही की आशंका
- राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, 7 दिनों की मोहलत
- हेमन्त सोरेन ने 262 नव-चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, निष्ठा-ईमानदारी से सेवा देने का किया आह्वान
- रोहतास जिले के डेहरी में बनेगी 12वीं सैटेलाइट टाउनशिप, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला
- मध्य प्रदेश के नीमच के युवा कलाकार की अनोखी कला, चाय से बनाई पीएम मोदी की पेंटिंग
- मुख्यमंत्री आवास घेराव मामले में आजसू नेताओं को झटका, रिवीजन याचिका खारिज
- चर्चित बोकारो ट्रेजरी घोटाला : तीन आरोपियों को नहीं मिली बेल, याचिका खारिज
Author: News Maati
नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक ऋतुराज झा ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा में आरोप लगाया कि भाजपा ने उनसे पार्टी से अलग होने और 10 विधायकों को उनके साथ लाने के लिए 25 करोड़ रुपये की पेशकश की थी। दिल्ली विधानसभा में आप नेता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर “दिल्ली सरकार को कुचलने की मंशा” रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एकमात्र ऐसे नेता हैं जिन्होंने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चार बार हराया है – 2013, 2015, 2020 विधानसभा चुनाव और 2022 एमसीडी चुनाव। उन्होंने कहा कि…
नयी दिल्ली, एजेंसियां : उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को ज्ञानवापी मस्जिद के दक्षिणी तहखाने में हिंदू पक्ष के पूजा करने पर रोक लगाने से इनकार कर दिया और मसाजिद इंतजामिया कमेटी की याचिका पर काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। शीर्ष अदालत ने वाराणसी स्थित ज्ञानवापी परिसर में नमाज अदा करने को लेकर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया। उच्चतम न्यायालय ज्ञानवापी मसाजिद इंतजामिया कमेटी की नयी याचिका पर सुनवाई कर रहा है जिसमें इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस आदेश को चुनौती दी गई है जिसमें मस्जिद के दक्षिणी तहखाने में हिंदू पक्ष को पूजा…
इंदौर, एजेंसियां : बिना पूर्व प्रसंस्करण के सीधे खाए जा सकने वाले सोयाबीन की खेती अब उत्तर भारत के पहाड़ों पर भी हो सकेगी। इंदौर के भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान (आईआईएसआर) के वैज्ञानिकों ने लम्बे अनुसंधान के बाद ऐसे सोयाबीन की पहली किस्म विकसित करने में कामयाबी हासिल की है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों का कहना है कि प्रोटीन से भरपूर यह किस्म पहाड़ी क्षेत्रों में कुपोषण की समस्या से निपटने मंं मददगार साबित हो सकती है। ‘‘एनआरसी 197’’ नाम की इस किस्म को विकसित करने वाले दो सदस्यीय अनुसंधान दल में शामिल प्रधान वैज्ञानिक डॉ. विनीत…
मुंबई: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि वित्तीय उद्योग परिदृश्य में उभरते बदलावों के साथ ‘नये बैंक ढांचे’ के अध्ययन की जरूरत है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 90वें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मोदी ने कहा कि बदलते परिदृश्य में ‘वित्तपोषण, परिचालन और कारोबारी मॉडल’ के नये तरीकों की आवश्यकता हो सकती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बैंक उद्योग को यह सुनिश्चित करने के लिए आगे बढ़ने की जरूरत है ताकि वह देश के भविष्य की वृद्धि के लिए जरूरी परियोजनाओं की कर्ज जरूरतों को पूरा कर सके। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही…
नयी दिल्ली, एजेंसियां : सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 में सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में अल्पांश हिस्सेदारी बेचकर 16,507 करोड़ रुपये जुटाए हैं। यह राशि सरकार के संशोधित अनुमान से कम है।समाप्त वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान सरकार ने बिक्री पेशकश (ओएफएस) के जरिये 10 केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) में हिस्सेदारी बेची। सरकार को कोल इंडिया में हिस्सेदारी बेचने से 4,186 करोड़ रुपये मिले, जबकि एनएचपीसी और एनएलसी इंडिया में शेयर बिक्री से क्रमशः 2,488 करोड़ रुपये और 2,129 करोड़ रुपये मिले। सरकार ने इरेडा के आईपीओ (आरंभिक सार्वजनिक पेशकश) से 858 करोड़ रुपये जुटाए।
नयी दिल्ली, एजेंसियां : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि उसका एकमात्र उद्देश्य लोकसभा चुनाव के दौरान उनके पति को जेल में रखना है। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था और बाद में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया गया था। उन पर कुछ व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने के लिए अब समाप्त हो चुकी आबकारी नीति बनाने से संबंधित साजिश में सीधे तौर पर शामिल होने का आरोप है।
नयी दिल्ली, एजेंसियां : भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने 16 अप्रैल को अहमदाबाद में अनौपचारिक बैठक के लिए 10 आईपीएल टीमों के मालिकों को आमंत्रित किया है। यह बैठक नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच से इतर होगी। बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा, ‘‘ आईपीएल (टीम) मालिकों को अनौपचारिक बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है। इस बैठक का कोई निर्धारित एजेंडा नहीं है। आईपीएल अपने दूसरे महीने में होगा, इसलिए यह सभी हितधारकों के लिए एक साथ आने का अच्छा समय होगा।’’ इस दौरान इस साल के अंत में होने वाली बड़ी नीलामी…
नयी दिल्ली, एजेंसियां : केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने सोमवार को कहा कि देश में नागर विमानन क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है और इसके साथ कई तरह की चुनौतियां भी सामने आ रही हैं। उन्होंने इसी के साथ ‘एयर कार्गो’ की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर और गौर करने की जरूरत को रेखांकित किया। राष्ट्रीय राजधानी में नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) के 38वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भल्ला ने निगरानी सहित विभिन्न क्षेत्रों में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों के उपयोग की आवश्यकता पर बल दिया। गृह सचिव ने कहा कि देश के…
नयी दिल्ली, एजेंसियां : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने पार्टी को आयकर विभाग की ओर से 3500 करोड़ रुपये से अधिक के जुर्माने का नोटिस मिलने का हवाला देते हुए सोमवार को दावा किया कि नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई जबकि उस पर 4,600 करोड़ रुपये का जुर्माना बनता है। उन्होंने यह सवाल किया कि जो नियम कांग्रेस पर लागू किया जा रहा है वही नियम भाजपा पर क्यों लागू नहीं होता? प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘कांग्रेस पर 3,567 करोड़ का जुर्माना…
मुंबई, एजेंसियां : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के पेशेवर प्रबंधन ने बाहरी असंतुलन और अनिश्चितताओं से निपटने की भारत की क्षमता में उल्लेखनीय सुधार किया है। आरबीआई के 90वें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में वित्त मंत्री ने बैंकों की बैलेंस शीट की समस्याओं को सुधारने में केंद्रीय बैंक की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि एक दशक पहले भारत में ‘‘बैलेंस शीट की समस्या’’ थी, जबकि आज सरकार और आरबीआई के सहयोगात्मक प्रयास से इसमें सुधार है। सीतारमण ने कहा कि परिसंपत्ति गुणवत्ता प्रबंधन, त्वरित सुधारात्मक…