Author: News Maati

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान गुरुवार को लोकसभा में भारी हंगामे के बीच ‘भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ यानी VB-जी राम-जी विधेयक पारित कर दिया गया। विपक्षी दलों के कड़े विरोध और नारेबाजी के बावजूद यह बिल ध्वनि मत से पास हुआ। कार्यवाही के दौरान विपक्षी सांसदों ने विधेयक की प्रतियां फाड़कर सदन में उछाल दीं और वेल में पहुंचकर विरोध जताया। बिल पर चर्चा के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी महात्मा गांधी के विचारों को सही मायने में नहीं अपनाया,…

Read More

गोपालगंज । बिहार सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था की दुरुस्त स्थिति के लाख दावे कर ले, लेकिन अपराधी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं। गोपालगंज स्थित प्रसिद्ध थावे मंदिर में बुधवार की देर रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर माता के कई आभूषण चोरी कर फरार हो गए। घटना की सूचना के बाद स्थानीय लोगों में रोष है। इस बीच, पुलिस के वरिष्ठ पदाधिकारी भी घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। थावे मंदिर बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित एक प्रसिद्ध शक्ति पीठ है, जो देवी मां थावे वाली को समर्पित है।…

Read More

रांची। निलंबित आइएएस अधिकारी विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता द्वारा खरीदी गई एक व्यवसायिक संपत्ति को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जांच में सामने आया है कि स्वप्ना संचिता ने वर्ष 2019 में रांची के फिरायालाल कंपाउंड स्थित एक व्यवसायिक भवन मात्र 26 लाख रुपये में खरीदा। जबकि इस संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह संपत्ति जतिन सहाय नामक व्यक्ति से खरीदी गई है, जो 5.33 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले के मामले में सीबीआइ द्वारा आरोपित है। जालसाजी की शिकायत बैंक आफ इंडिया ने की थी, जिसके आधार पर…

Read More

नयी दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को संसद को बताया कि ट्रेन से यात्रा करते समय यात्रियों को निर्धारित सीमा से अधिक सामान ले जाने पर शुल्क देना होगा। वैष्णव ने तेलुगु देशम पार्टी सांसद वेमिरेड्डी प्रभाकर रेड्डी द्वारा पूछे गए प्रश्नों के लिखित उत्तर में यह बात कही। दरअसल, रेड्डी ने जानना चाहा था कि क्या रेलवे, हवाई अड्डों पर अपनाई गई व्यवस्था के अनुरूप ट्रेन यात्रियों के लिए सामान संबंधी नियम लागू करेगा। वैष्णव ने कहा कि वर्तमान में, यात्रियों द्वारा डिब्बों के अंदर अपने साथ सामान ले जाने की श्रेणीवार अधिकतम सीमा निर्धारित की गई…

Read More

रांची। ईडी ने मल्टी लेबल मार्केटिंग घोटाले में चंद्रभूषण सिंह और उसकी पत्नी प्रियंका सिंह को गिरफ्तार किया था। झारखंड, बिहार,कर्नाटक, असम समेत कई राज्यों से इन दोनों ने 307 करोड़ आम लोगों से वसूले। इन पैसों को 21 बैंक खातों में जमा कराया। तीन साल तक पति पत्नी फरार रहे। इस दौरान चंद्रभूषण ने दीपक सिंह समेत अन्य फर्जी नामों से सारे पैसों का निवेश रियल एस्टेट में किया। चंद्रभूषण सिंह से ईडी पूछताछ की। ईडी के द्वारा जारी किए गए प्रेस रिलीज में बताया गया है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), रांची जोनल कार्यालय ने चंदर भूषण सिंह और…

Read More

रांची । स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री इरफान अंसारी ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव के साथ बैठक की। मंत्री इरफान अंसारी ने बुधवार काे प्रेस विज्ञप्तिजारी कर बताया कि बैठक में केंद्रीय मंत्री के साथ इस बात पर सहमति जताई गई कि केंद्र और राज्य के समन्वय से झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव लाए जा सकते हैं। बैठक में दोनों केंद्रीय मंत्रियों के बीच झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं, मेडिकल शिक्षा, आयुष प्रणाली और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को लेकर लंबी चर्चा हुई। बैठक में मंत्री…

Read More

रांची। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा में जटिल प्रणालियों के सिमुलेशन की कला और विज्ञान विषय पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का बुधवार को शुभारंभ किया गया। यह सम्मेलन 17 से 19 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश और विदेश से आए वैज्ञानिक, शिक्षाविद तथा शोधकर्ता भाग ले रहे हैं। सम्मेलन का उद्घाटन बीआईटी मेसरा के कुलपति प्रो इंद्रनील मन्ना ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विज्ञान और अभियांत्रिकी के विभिन्न क्षेत्रों में जटिल समस्याओं के समाधान के लिए सिमुलेशन और मॉडलिंग तकनीकें आज बेहद महत्वपूर्ण हो गई हैं। उन्होंने युवा शोधकर्ताओं को अंतर्विषयक शोध…

Read More

रांची । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 दिसंबर से तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रहेंगी। अपने दौरे के दौरान वह राज्य के विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी, जिनमें शिक्षा, संस्कृति और जनसांस्कृतिक समागम से जुड़े महत्वपूर्ण आयोजन शामिल हैं। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू 28 दिसंबर को झारखंड आगमन के बाद रांची स्थित लोकभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। इसके अगले दिन 29 दिसंबर को वह जमशेदपुर जाएंगी, जहां राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस अवसर पर वह विद्यार्थियों को संबोधित करेंगी और उन्हें डिग्रियां प्रदान करेंगी। इसी दिन श्रीमती मुर्मू ओलचिकी लिपि के…

Read More

रामगढ़। जिले में हााथियों का तांडव लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में हाथियों के झुंड ने चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। हाथियों के तांडव से पूरे इलाके में भय का माहौल है। हाथियों के डर से लोग अपने घरों में भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। जिले के वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र में हाथियों ने सीसीएल सुरक्षा गार्ड अमित कुमार, आरा कांटा 4 नंबर निवासी पार्वती देवी, सावित्री देवी और एक बाइक सवार को कुचल कर मार डाला। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार को वन विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप…

Read More

रांची। रांची रोटरी क्लब के तत्वावधान में 19 से 21 दिसंबर तक तीन दिवसीय रोटरी डिस्ट्रिक्ट सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन रांची क्लब परिसर में आयोजित होगा, जिसमें रोटरी झारखंड–बिहार के 125 क्लबों से 1500 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। असिस्टेंट गवर्नर (रोटरी इमेज) प्रवीण राजगढ़िया ने बुधवार को बताया कि इस सम्मेलन की तैयारी पिछले एक वर्ष से की जा रही है और रांची के सभी रोटेरियन इसे सफल बनाने में जुटे हैं। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पास्ट रोटरी इंटरनेशनल प्रेसिडेंट शेखर मेहता उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन में विशिष्ट अतिथियों के तौर पर राज्यसभा के…

Read More