Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड में कल से बदलेगा मौसम, बारिश और वज्रपात का अलर्ट
- झारखंड सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने का संकल्प, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रस्ताव पास
- खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज, कहा-कांग्रेस मुर्खों की टोली
- जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष खियांगते के लैपटॉप से मिली सेटिंग सूची, 15 में से 10 अभ्यर्थियों का पहले से तय चयन।
- प्रेमी से शादी करने की जिद में युवती फिर चढ़ी मोबाइल टावर पर
- बोलते रहे खड़गे, हॉल होता रहा खाली’, पटना के बापू सभागार में कुर्सियां खाली देख असहज हुई कांग्रेस
- खरगे ने की पीएम मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, अमित शाह बोले-कांग्रेस अब गाली-गलौज पर उतरी
- नमो घाट पर मोदी-योगी,नभ में महाशक्ति
Author: News Maati
नयी दिल्ली : संसद सत्र सोमवार से शुरू होने से पहले सांसदों को याद दिलाया गया है कि सभापति के निर्णयों की सदन के अंदर या बाहर सीधे तौर पर या परोक्ष रूप से आलोचना नहीं की जानी चाहिए और सदस्यों को ‘वंदे मातरम’ व ‘जय हिंद’ सहित अन्य नारे नहीं लगाने चाहिए। सदस्यों को यह भी याद दिलाया गया है कि सदन में तख्तियां लेकर प्रदर्शन करने की भी नियम अनुमति नहीं देते। राज्यसभा सचिवालय ने ‘राज्यसभा सदस्यों के लिए पुस्तिका’ के कुछ अंश को 15 जुलाई को अपने बुलेटिन में प्रकाशित कर संसदीय परंपराओं और संसदीय शिष्टाचार के…
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन की बधाई दी और उनके लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी खड़गे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना है।” Birthday wishes to Congress President and the Leader of Opposition in the Rajya Sabha, Shri Mallikarjun Kharge Ji. Praying for his long and healthy life. @kharge — Narendra Modi (@narendramodi) July 21, 2024…
नयी दिल्ली: देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश के कारण खाद्य पदार्थों की आपूर्ति प्रभावित होने से शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में टमाटर का भाव 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। दिल्ली में मदर डेयरी के खुदरा बिक्री केंद्र ‘सफल’ पर टमाटर 100 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर उपलब्ध हैं। अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ”दिल्ली और कुछ अन्य शहरों में टमाटर, आलू और प्याज की कीमतें बहुत ज़्यादा हैं। अत्यधिक गर्मी और उसके बाद अत्यधिक बारिश के कारण आपूर्ति बाधित हुई, जिससे खुदरा कीमतों में उछाल आया।” पश्चिमी दिल्ली में मदर डेयरी स्टोर पर शनिवार को प्याज…
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘गुरु पूर्णिमा’ के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पावन पर्व गुरु पूर्णिमा की सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं।” देशभर में आज गुरु पूर्णिमा मनाई जा रही है। ऐसा माना जाता है कि गौतम बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त करने के बाद इसी दिन अपना पहला उपदेश दिया था।
गुमला। गुमला पुलिस ने पुलिस ने शहर में लगातार हो रही चोरी की घटना का खुलासा किया है। एक ज्वेलर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जवाहर नगर के महबूब अंसारी, उसकी पत्नी आसमा खातून व आभूषण दुकानदार वकील सोनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 25 से 30 रुपए लाख के जेवरात, सोने के बिस्किट व नकदी बरामद किया है। एसपी शंभू कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। पुलिस ने सबसे पहले अंबुवा निवासी महबूब अंसारी को हिरासत में लिया। पूछताछ में पता चला…
गुमला। गुमला पुलिस ने पुलिस ने शहर में लगातार हो रही चोरी की घटना का खुलासा किया है। एक ज्वेलर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जवाहर नगर के महबूब अंसारी, उसकी पत्नी आसमा खातून व आभूषण दुकानदार वकील सोनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 25 से 30 रुपए लाख के जेवरात, सोने के बिस्किट व नकदी बरामद किया है। एसपी शंभू कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। पुलिस ने सबसे पहले अंबुवा निवासी महबूब अंसारी को हिरासत में लिया। पूछताछ में पता चला…
पटना। बिहार सरकार ने इस बार कांवड़ियों के लिए पुख्ता इंतजाम किये हैं। इसके बावजूद यात्रियों के पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर और मोबाइल ऐप जारी किये हैं जिन पर यात्री शिकायत दर्ज करा सकते हैं। पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि सावन में कांवड़ यात्रियों के लिए खास व्यवस्था होगी। करीब ढाई-तीन महीने पहले यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया गया था। एक वरिष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में चार टीमें बनाई गई थीं। मार्ग को चार भागों में बांटा गया है और अलग-अलग टीमों ने पूरे मार्ग का निरीक्षण किया ताकि यात्रा के दौरान आने वाली कठिनाइयों की…
रांची। रांची के धुर्वा जगन्नाथ मैदान में झारखंड प्रदेश भाजपा की विस्तारित कार्यसमिति बैठक में असम के मुख्यमंत्री एवं झारखंड भाजपा के सह चुनाव प्रभारी हेमंत बिस्व सरमा ने कहा कि हर हिंदू रक्त का प्रतिशोध लेना भाजपा कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है। हम झारखंड में अगले तीन महीनों में सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड में मोहर्रम के जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा लहराने वालों पर भाजपा सरकार बनते ही कार्रवाई होगी। राजमहल में किसी बूथ पर बीस प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत तक विशेष समुदाय के मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। यह बांग्लादेश से हो रहे घुसपैठ और रोहिंग्या…
रांची। सुरभि कुमारी ने नीट में 56वां रैंक लाकर झारखंड के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज राजेंद्र इंस्टिट्यूट आॅफ मेडिकल साइंस (रिम्स) में दाखिला लिया था। सुरभि मूल रूप से रामगढ़ के पास पतरातू की रहने वाली ह। उसका परिवार कुछ वर्षों से रामगढ़ के भरेचनगर में रह रहा है। पिछले ही साल उसने नीट परीक्षा में आॅल इंडिया 56वां रैंक हासिल किया तो परिवार को हर किसी ने बधाई दी। सभी को उम्मीद थी कि वो आगे जाकर बड़ी डॉक्टर बनेगी और रामगढ़ का खूब नाम कमाएगी। उसका दाखिल रिम्स में हो गया। मेडिकल कॉलेज में भी वह मेघावी थी।…
नई दिल्ली। सीबीआई ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में शनिवार को एक मास्टरमाइंड और दो एमबीबीएस छात्रों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने कथित तौर पर सॉल्वर के रूप में काम किया था। मास्टरमाइंड एनआईटी-जमशेदपुर का बी.टेक का छात्र बताया जा रहा है। सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि ताजा गिरफ्तारियों के साथ नीट यूजी परीक्षा में कथित गडबड़ियों से जुड़े छह मामलों में एजेंसी द्वारा अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या 21 पहुंच गई है। शनिवार को गिरफ्तार किए गए दो एमबीबीएस छात्र राजस्थान के भरतपुर के एक मेडिकल कॉलेज से हैं। जिसमें दूसरे वर्ष का छात्र कुमार…