Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- क्रिकेटर आकाशदीप ने अक्षिता संग लिए सात फेरे; वाराणसी में ग्रैंड वेडिंग
- कर्नाटक में पकड़ा गया आतंकी, अयोध्या के राम मंदिर पर हमले की बना रहा था योजना
- पत्नी पति की प्रॉपर्टी नहीं, उड़ीसा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जानें क्या है मामला
- वेनेजुएला में भूकंप के दो तगड़े झटके…164 की मौत और 971 घायल
- प्रधानमंत्री मोदी से मिले अमेजन के सीईओ, भारत में 48 अरब डॉलर का निवेश करेगा अमेजन
- बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट ने देखी डीएनए रिपोर्ट, राज्य सरकार से मांगी स्टेटस रिपोर्ट
- पार्टी के लिए जो काम करेगा, वही आगे बढ़ेगा, आदित्य साहू ने भाजपा के मीडिया, प्रवक्ता और सोशल मीडिया प्रभारियों को दिया मन्त्र
- सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर के फंड से जुड़े मामले में याचिका पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार
Author: News Maati
पत्तनमथिट्टा (केरल) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष किया और कहा कि वह 2019 में अमेठी लोकसभा सीट से हार गए थे इसलिए उनमें इस बार वहां से चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है। सिंह ने कहा कि गांधी अपनी हार के बाद उत्तर प्रदेश से केरल पलायन कर गए हैं।
नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्ला खान बृहस्पतिवार को धन शोधन संबंधी एक मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में खान की अध्यक्षता के दौरान हुईं कथित अनियमितताओं से संबंधित मामले में आप विधायक की अग्रिम जमानत याचिका पर विचार करने से पिछले सप्ताह इनकार कर दिया था, जिसके बाद अब उनसे यह पूछताछ हुई है। शीर्ष अदालत ने उन्हें 18 अप्रैल को जांच में शामिल होने का निर्देश दिया था।
रायपुर : पहले चरण के मतदान से ठीक पहले छत्तीसगढ़ के कांकेर में फिर पुलिस की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गये हैं। वहीं तीन पुलिस के जवान भी घायल हुए हैं। दरअसल, यहां पिछले तीन दिनों से मुठभेड़ चल रही है। इन 29 नक्सलियों में से 18 कल ही मारे गये थे। शेष के शव आज मिले हैं। छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के माड़ इलाके में तीन दिनों से मुठभेड़ जारी है। घायल जवानों को जंगल से निकालने के लिए अतिरिक्त फोर्स भेजा गया है। नक्सली कमांडर भी मारा गया इस मुठभेड़ में…
रांची : झारखंड में अगले 3 दिन तक हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची स्थित मौसम केंद्र ने स्पेशल बुलेटिन जारी करके यह जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि कम से कम 3 दिनों तक झारखंड के कई जिलों में उष्ण लहर यानी हीट वेव का असर देखा जाएगा। इस येलो अलर्ट में बताया गया है कि 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक झारखंड के कम से कम 7 जिलों में लोगों को भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ेगा। रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया…
नयी दिल्ली : दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल दुबई हवाई अड्डे पर भारी बारिश के कारण पानी भरने से भारत से दुबई की उड़ानें काफी हद तक बाधित हो गई हैं। देश के विभिन्न शहरों से दुबई के लिए सप्ताह में 72 उड़ानों का संचालन करने वाली एयर इंडिया ने बुधवार को अपनी उड़ान सेवाएं रद्द कर दी।
अगरतला : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी ने ‘लूट ईस्ट’ नीति अपना रखी थी लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उसे ‘एक्ट ईस्ट’ नीति में बदल दिया। प्रधानमंत्री ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि त्रिपुरा ने भाजपा सरकार के शासन में अभूतपूर्व बदलाव देखे हैं। मोदी ने कहा, ‘‘कांग्रेस ने ‘लूट ईस्ट’ की नीति अपना रखी थी, वहीं भाजपा ने इसे ‘एक्ट ईस्ट’ नीति में बदल दिया है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने उत्तर पूर्व के साथ न्याय नहीं किया और क्षेत्र को ‘भ्रष्टाचार का…
रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को रांची की एक विशेष अदालत में जमानत याचिका दायर की और आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उन्हें गिरफ्तार किया जाना राजनीति से प्रेरित है तथा उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए मजबूर करने की एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा है। ईडी द्वारा जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगे जाने के बाद विशेष पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 23 अप्रैल तय की। सोरेन के वकील अरुणाभ चौधरी द्वारा दायर याचिका में कहा गया, ‘याचिकाकर्ता का पूरा अभियोजन और गिरफ्तारी राजनीति से…
नयी दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री ‘‘रिकॉर्ड तोड़’’ बेरोजगारी और ‘‘कमर-तोड़’’ मुद्रास्फीति जैसे ‘ऐपेटाइजर’ (भोजन की शुरुआत में परोसा जाने वाला व्यंजन) का स्वाद चख चुके लोगों से कह रहे हैं कि वह ‘मेन कोर्स’ (मुख्य भोजन) 2047 में परोसेंगे। मोदी ने हाल में अपनी रैलियों में कहा कि उन्होंने पिछले 10 साल में जो काम किया है वह सिर्फ एक ‘ऐपेटाइजर’ है और ‘मेन कोर्स’ अभी आना बाकी है। राहुल गांधी ने इसी संदर्भ में यह टिप्पणी की। गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा,…
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पश्चिम बंगाल में थे। यहां उन्होंने रायगंज में जनसभा की। उन्होंने कहा कि रायगंज का उत्साह ये बता रहा है कि बंगाल में ये नया साल नई आशा लेकर आया है। आज हर कोई यही कह रहा है कि 4 जून 400 पार। फिर एक बार मोदी सरकार। इसके साथ ही पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा तृणमूल 100 दिन के काम का पैसा नहीं दे रही है। वे बंगाल को गरीब रखना चाहती हैं, ताकि उनका कारोबार फले-फूले। यहां ठग, ठग ही सारे फैसले लेते हैं। ममता बनर्जी की सरकार बंगाल का विकास…
गिरिडीह : लोकसभा और गांडेय उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। चुनाव में धन बल का इस्तेमाल रोकने के लिए लगातार अभियान चलाकर अलग-अलग थाना क्षेत्रों से रुपयों की बरामदगी की जा रही है। गिरिडीह के सभी चेकनाका पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है और इसके परिणाम भी सामने आ रहे हैं। वाहन जांच के दौरान सरिया पुलिस को फिर सफलता हाथ लगी है। फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने वाहन जांच के दौरान 9 लाख 95 हज़ार नगद को जब्त किया है। बता दें कि आदर्श आचार संहिता लगने के बाद से पुलिस ने जिले…