Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड में कल से बदलेगा मौसम, बारिश और वज्रपात का अलर्ट
- झारखंड सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने का संकल्प, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रस्ताव पास
- खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज, कहा-कांग्रेस मुर्खों की टोली
- जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष खियांगते के लैपटॉप से मिली सेटिंग सूची, 15 में से 10 अभ्यर्थियों का पहले से तय चयन।
- प्रेमी से शादी करने की जिद में युवती फिर चढ़ी मोबाइल टावर पर
- बोलते रहे खड़गे, हॉल होता रहा खाली’, पटना के बापू सभागार में कुर्सियां खाली देख असहज हुई कांग्रेस
- खरगे ने की पीएम मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, अमित शाह बोले-कांग्रेस अब गाली-गलौज पर उतरी
- नमो घाट पर मोदी-योगी,नभ में महाशक्ति
Author: News Maati
रांची। संत माइकल्स पब्लिक स्कूल, न्यू अशोक नगर रांची में शनिवार को बच्चों की प्रतिभा को निखारने लिए जूनियर सेक्शन के बच्चों को दो ग्रुपों में बांटकर सलाद मेकिंग कंपटीशन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा प्रथम से पंचम तक के बच्चों ने अपनी कला और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता विद्यालय के एक्टिविटी इंचार्ज सुमन सिंह के नेतृत्व में शिक्षिका अर्शी बानो, तबस्सुम खातून, सरिता कुमारी, अंजू कुमारी, सुनीता धर और नाफिस फातिमा ने बढ़ चढ़कर अपना सहयोग दिया। छात्रों ने पत्ता स्लाद, मक्का स्लाद, क्रीम स्लाद, स्प्राउट स्लाद, कैप्सिकम ट्रेन, चिकपी स्लाद, आलू चाट, वाटरमेलन मान्स्टर, मस्कमेलन…
लखनऊ। सोमवार से शुरू हो रहा है सावन महीना । योगी सरकार ने कांवड़ यात्रा रूट पर दुकानदारों और ढाबा मालिकों को अपने नेमप्लेट लगाने के आदेश दिए हैं। सरकार के इस फैसले पर राजनीति तेज हो गई है। यूपी सरकार कहा कि यह नियम 2006 में ही बनाया गया है, जिसको लागू किया गया है। सरकार ने कहा कि यह फैसला कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लिया गया है। कांवड़ यात्रा के चार मुख्य रास्ते हैं, जो उत्तराखंड के हरिद्वार से शुरू होकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होकर गुजरते हैं। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक यात्रा…
रांची । प्रभात तारा मैदान में आयोजित भाजपा की विस्तृत कार्यसमिति की सभा में कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उन्होंने राज्य की मौजूदा हेमंत सोरेन सरकार को उखाड़ फेंकने और भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का आह्वान किया। शाह ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही झामुमो-कांग्रेस-राजद की सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। भारतीय जनता पार्टी के नेता-कार्यकर्ता घर-घर जाकर इस सरकार के भ्रष्टाचार, घोटाले और वादाखिलाफी का दस्तावेज पहुंचाएंगे। इस सरकार में एक हजार करोड़ का मनरेगा घोटाला, एक हजार करोड़ का खनन घोटाला, 300 करोड़ का जमीन घोटाला हुआ। झारखंड में…
पुणे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को दावा किया कि 1857 के बाद अंग्रेजों ने देशवासियों की अपनी परंपराओं और पूर्वजों में आस्था को कम करने का व्यवस्थित तरीके से प्रयास किया। भागवत ने कहा कि अंधविश्वास तो होता है, लेकिन आस्था कभी अंधी नहीं होती। उन्होंने कहा कि कुछ प्रथाएं और रीति-रिवाज, जिनका पालन किया जा रहा है, वे आस्था हैं। उन्होंने कहा कि कुछ प्रथाएं एवं रिवाज गलत हो सकते हैं और उन्हें बदलने की जरूरत होती है। आरएसएस प्रमुख ने कहा कि अंग्रेजों ने 1857 के बाद (जब ब्रिटिश राजशाही ने भारत पर…
मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी महाराष्ट्र में सत्ता में आती है तो उद्योगपति गौतम अदाणी की कंपनी को दी गई धारावी झुग्गी पुनर्विकास परियोजना की निविदा रद्द कर दी जाएगी। उद्धव ठाकरे धारावी पुनर्विकास परियोजना के लिए दी जा रही रियायतों का विरोध कर रहे है। उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘हम ऐसा नहीं होने देंगे।’ उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘क्या यह धारावी पुनर्विकास है या ‘लड़का मित्र योजना’ है?’ उन्होंने कहा कि हम अतिरिक्त रियायतें नहीं देंगे और यदि आवश्यक हुआ तो सत्ता में आने के…
भोपाल : मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक ने शनिवार को राज्य सरकार से आग्रह किया कि सभी दुकानदारों के लिए अपनी दुकानों के बाहर दुकान मालिकों का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया जाए। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित सभी भोजनालयों को अपने मालिकों के नाम प्रदर्शित करने के आदेश पर छिड़े विवाद के बाद यह मांग की गई। इंदौर-2 विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रमेश मेंदोला ने इस संबंध में मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखा। उन्होंने कहा, “किसी भी व्यक्ति का नाम उसकी पहचान होता है। व्यक्ति को अपने नाम पर…
नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने राष्ट्रव्यापी जातीय जनगणना का समर्थन किया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि अगर इसके आंकड़े सार्वजनिक किए गए तो समाज में विभाजन पैदा होगा। उन्होंने कहा कि एक साथ चुनाव कराने और समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के बारे में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है। एक साथ चुनाव कराने और यूसीसी लागू करने के मुद्दे भाजपा के घोषणा पत्र में शामिल हैं। ‘पीटीआई’ के संपादकों से बातचीत में उन्होंने यूसीसी को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि…
पुणे : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को दावा किया कि 1857 के बाद अंग्रेजों ने देशवासियों की अपनी परंपराओं और पूर्वजों में आस्था को कम करने का व्यवस्थित तरीके से प्रयास किया। भागवत ने कहा कि अंधविश्वास तो होता है, लेकिन आस्था कभी अंधी नहीं होती। उन्होंने कहा कि कुछ प्रथाएं और रीति-रिवाज, जिनका पालन किया जा रहा है, वे आस्था हैं। उन्होंने कहा कि कुछ प्रथाएं एवं रिवाज गलत हो सकते हैं और उन्हें बदलने की जरूरत होती है। आरएसएस प्रमुख ने कहा, ‘‘अंग्रेजों ने 1857 के बाद (जब ब्रिटिश राजशाही ने भारत पर…
नयी दिल्ली: दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने शनिवार को कहा कि वह ‘डेटा ट्रैफिक’ यानी खपत के मामले में चीनी कंपनियां को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बन गयी है। कंपनी ने बयान में कहा, ‘‘ प्रति व्यक्ति डेटा खपत बढ़कर 30.3 जीबी प्रति माह यानी प्रतिदिन एक जीबी से अधिक हो गई। इसके साथ वह डेटा ट्रैफिक के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बन गयी है।’’
न्यूयॉर्क । टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर 10 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर होने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री इस समय ‘एक्स’ पर दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता हैं। एक्स कॉर्प के मालिक मस्क ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्ववर्ती ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले वैश्विक नेता बनने पर बधाई! प्रधानमंत्री मोदी के ‘एक्स’ पर अब करीब 10 करोड़ एक लाख फॉलोअर हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में, सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’…