Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने का संकल्प, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रस्ताव पास
- खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज, कहा-कांग्रेस मुर्खों की टोली
- जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष खियांगते के लैपटॉप से मिली सेटिंग सूची, 15 में से 10 अभ्यर्थियों का पहले से तय चयन।
- प्रेमी से शादी करने की जिद में युवती फिर चढ़ी मोबाइल टावर पर
- बोलते रहे खड़गे, हॉल होता रहा खाली’, पटना के बापू सभागार में कुर्सियां खाली देख असहज हुई कांग्रेस
- खरगे ने की पीएम मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, अमित शाह बोले-कांग्रेस अब गाली-गलौज पर उतरी
- नमो घाट पर मोदी-योगी,नभ में महाशक्ति
- रांची में एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान ऑटो चालक पकड़ा गया, एयर गन बरामद
Author: News Maati
नई दिल्ली, 23 जुलाई (एजेंसियां) : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पूर्ण बजट पेश कर रही हैं। यह उनका लगातार सातवां बजट है। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का लगातार छह बजट पेश करने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट है। सीतारमण ने लोकसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि भारत के लोगों ने मोदी नीत सरकार में एक बार फिर विश्वास दिखाया और उसे तीसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुना है। सीतारमण ने कहा कि जहां…
नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि अदालतों को केवल असाधारण परिस्थितियों में ही जमानत आदेश पर रोक लगानी चाहिए। न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने दिल्ली उच्च न्यायालय के उस आदेश को खारिज करते हुए यह बात कही, जिसमें धन शोधन के एक मामले में एक आरोपी की जमानत पर रोक लगाई गई थी। दिल्ली हाईकोर्ट ने एक मामले में परविंदर सिंह खुराना की जमानत पर रोक लगा दी थी। यही नहीं ये मामला एक साल से ज्यादा समय तक लंबित रहा। सुप्रीम कोर्ट ने 7 जून को हाईकोर्ट के आदेश…
मुजफ्फरपुर। 25 जून को मुजफ्फरपुर के बेला थाना क्षेत्र के बेला इंडस्ट्रियल एरिया में कंप्यूटर आॅपरेटर संस्कृति वर्मा को बाइक सवार 3 अपराधियों ने चार गोलियां मारी थी। घटना के 27 दिन बाद पुलिस ने मामले का सनसनीखेज खुलासा किया। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री की बहू रूपा शर्मा को पूरे मामले के साजिशकर्ता निकली। बिहार की एनडीए सरकार के एक पूर्व मंत्री की बहू ने साढ़े तीन लाख रुपए एडवांस में दी थी। जिसकी हत्या की जानी थी वो पूर्व मंत्री की बहू के शोरूम में काम करने वाले एक कर्मचारी की पत्नी है। कर्मचारी की प्यार में पागल…
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की चांदला विधानसभा सीट से विधायक और राज्य मंत्री लोगों की समस्या जानने के लिए निकले। मंत्री दिलीप अहिरवार ने अफना भेष बदला और लोगों से मिलकर उनकी समस्या पूछी उसके बाद उन्होंने अधिकारियों को समाधान करने का निर्देश दिया। मंत्री को ग्रामीणों ने नहीं पहचाना। इसके बाद मंत्री ने अधिकारियों को मौके पर बुलाया और लोगों की समस्या का समाधान करने को कहा। दरअसल, पूरा मामला एमपी के छतरपुर जिले का है। जिले की चंदला विधानसभा सीट से विधायक और मोहन यादव की कैबिनेट में राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार लोगों का हाल…
पटना। विश्वेश्वरैया भवन के सामने दिनदहाड़े फार्च्युनर से शातिर चोर ने 22 लाख रुपयों से भरा बैग गायब कर दिया। घटना दोपहर लगभग डेढ़ बजे उस वक्त हुई, जब ठेकेदार हरिशंकर झा का चालक गाड़ी में बैठकर मालिक के आने की प्रतीक्षा कर रहा था। इस बीच अज्ञात व्यक्ति ने उससे कार के आगे दस-दस के नोट गिरे होने की जानकारी दी, जिसे उठाने के लिए वह उतरा तो शातिर ने गाड़ी में रखा बैग उड़ा लिया। सूचना मिलते ही थानेदार अमर कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी, परंतु कोई सुराग हाथ नहीं लगा।…
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को लगातार अपना सातवां बजट पेश करेंगी, जो 2047 तक विकसित भारत की रूपरेखा तैयार करेगा। इस बजट में सरकार के पिछले 10 साल के प्रदर्शन की झलक भी दिखाई देगी। सभी की निगाहें इस बात पर होंगी कि क्या सीतारमण मध्यम वर्ग को बहुप्रतीक्षित कर राहत प्रदान करती हैं, जिससे उनके हाथों में अधिक पैसा बचेगा, क्योंकि कर में उछाल है। इस साल फरवरी में पेश किए गए अंतरिम बजट के मुताबिक, सरकार के खर्च और आमदनी के बीच का अंतर यानी राजकोषीय घाटा चालू वित्त वर्ष में 5.1 प्रतिशत रहने का…
रांची। राजधानी रांची में पुलिस ने आज एक सेक्स रैकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। यह रैकेट एक गेस्ट हाउस में संचालित हो रहा था, जहां चार महिलाएं और चार पुरुष पकड़े गए। पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा को गुप्त सूचना मिली थी कि रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित अर्बन रिट्रीट गेस्ट हाउस में देह व्यापार चल रहा है। सूचना के आधार पर, नगर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता और सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने आज सुबह कांटाटोली-डांगरा टोली के बीच स्थित अर्बन…
साहिबगंज। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य में 21 से 50 साल की 40 लाख महिलाओं को हर माह एक हजार की आर्थिक सहायता देने की योजना जल्द धरातल पर उतरेगी। लाभार्थियों के चयन और पहचान के लिए पूरे राज्य में कैंप लगाए जाएंगे। सोरेन ने साहिबगंज जिले के राजमहल में 34 योजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास एवं लाभार्थियों के बीच परिसंपत्ति वितरण के लिए आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए हमारी सरकार हरसंभव कदम उठा रही है। सीएम ने राजमहल में लगभग 86 करोड़ 84 लाख की 31 विकास योजनाओं…
मुंबई: आम बजट पेश होने से एक दिन पहले सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में भारी बिकवाली के दबाव से स्थानीय शेयर बाजार के मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख ने भी निवेशकों की धारणा पर असर डाला।बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 102.57 अंक यानी 0.13 प्रतिशत गिरकर 80,502.08 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 504 अंक तक गिरकर 80,100.65 अंक पर आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 21.65 अंक यानी 0.09…
नयी दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित भोजनालयों के मालिकों के नाम प्रदर्शित करने संबंधी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकार के निर्देश पर सोमवार को अंतरिम रोक लगा दी। इसके साथ ही न्यायालय ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के इन निर्देशों के खिलाफ दायर याचिकाओं पर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड एवं मध्य प्रदेश सरकारों को नोटिस जारी किया। तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकारों के उस आदेश के खिलाफ उच्चतम सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है जिसमें कहा गया है कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित भोजनालयों को अपने मालिकों के नाम…