Author: News Maati

पटना। बिहार के छपरा में कथित तौर पर एक डॉक्टर के अपहरण की कोशिश के मामले में पुलिस ने जिले के रेवेलगंज इलाके में मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान रंजन यादव और सोनू राय के रूप में हुई। गुरुवार देर रात पुलिस कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी और उन्हें तुरंत छपरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।सारण के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) कुमार आशीष ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गंभीरता…

Read More

पटना । इतने विशाल देश में हर किसी को नौकरी देना असंभव सा है, लेकिन केंद्र और राज्य सरकारें आज कई योजनाओं के जरिए लोगों खासकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में जुटी हैं। इसी क्रम में बिहार में ‘जीविका दीदी’ न सिर्फ आत्मनिर्भर हो रही हैं, बल्कि अपने-अपने इलाकों में सीएम (कम्युनिटी मोटीवेटर) बनकर सैकड़ों महिलाओं को रोजगार की राह भी दिखा रही हैं। भागलपुर जिले के पीरपैंती, सबौर और जगदीशपुर प्रखंड से सामने आई कहानियां इस बदलाव की जीवंत मिसाल हैं। भागलपुर के टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में बिहार के लीड बैंक यूको बैंक के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर विजय…

Read More

रांची। राज्य में मेडिकल युनिवर्सिटी (झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय) शीघ्र अस्तित्व में आएगी। राज्य गठन के बाद पहली बार स्थापित हो रहे इस विश्वविद्यालय की अस्थायी व्यवस्था के तहत संचालन रांची के ब्राम्बे स्थित पंचायती राज संस्थान में होगा। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने इस वर्ष 11 अप्रैल को ही झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय अधनियम, 2023 की स्वीकृति प्रदान की है। यह अधिनियम के रूप में अधिसूचित भी हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री इस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति होंगे। कुलाधिपति के रूप में मुख्यमंत्री ही सर्च कमेटी द्वारा उपलब्ध कराए जानेवाले पैनल से विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति करेंगे। हालांकि…

Read More

गढवा। मेराल थाना क्षेत्र के गोंदा में हाईवे किनारे अंशु होटल के पास से गुरूवार को पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब से भरा एक कंटेनर के साथ चालक को गिरफ्तार किया है। कंटेनर में भरा 1080 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब का मूल्य एक करोड़ रुपए से अधिक बताया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए डीएसपी चिरंजीव मंडल ने गुरूवार को बताया कि गढ़वा एसपी अमन कुमार को सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश की तरफ से एक कंटेनर में अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप तस्करी के लिए बिहार की तरफ जाने वाली है। सूचना मिलते ही एसपी द्वारा डीएसपी चिरंजीव…

Read More

नयी दिल्ली । केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को लोक सभा में बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की मदद करने वालों को अब पुलिस से पूछताछ या अन्य किसी तरह की परेशानी का सामना करना नहीं पड़ेगा और उन्हें पुरस्कृत भी किया जायेगा। श्री गडकरी ने प्रश्न काल में एक सवाल के जवाब में बताया कि सरकार ने ऐसे प्रावधान किये हैं जिससे सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले लोगों को चिकित्सीय सहायता देने या अस्पताल पहुंचाने वालों को अब पुलिस परेशान नहीं करेगी और वे किसी तरह के कानूनी पचड़े में भी…

Read More

हजारीबाग। जिले के बरही थाना क्षेत्र में एक 11 वर्षीय बच्चे की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को इस पर संज्ञान लेते हुए हजारीबाग पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस ने बिना देरी किए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को रस्सी से बांधकर सड़क पर पैदल चलवाते हुए थाना तक लाई। दरअसल, यह घटना बरही थाना क्षेत्र में हुई। क्रिकेट खेलने के दौरान दो बच्चों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान एक बच्चे के पिता आलोक गुप्ता ने दूसरे बच्चे के साथ मारपीट की। इस…

Read More

जमशेदपुर। साकची क्षेत्र में गुरुवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन करते हुए भाजपा कार्यालय का घेराव करने निकले थे। यह प्रदर्शन जमशेदपुर के साकची स्थित भाजपा जिला मुख्यालय की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान भाजपा कार्यालय से भाजपा के कार्यकर्ता भी बाहर निकल आए। दोनों पक्षों के कार्यकर्ता लाठी-डंडों से लैस थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने…

Read More

रांची। रांची में सांभवी इंटरप्राइजेज के मालिक राधेश्याम साहू पर अंधाधुंध फायरिंग की वारदात के दो महीने बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए एक शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंदन कुमार के रूप में हुई है, जिसने पुलिस को बताया कि कारोबारी की हत्या के लिए तीन लाख रुपए की सुपारी तय हुई थी। कटहल मोड़ के पास स्थित सांभवी इंटरप्राइजेज के मालिक राधेश्याम साहू पर 15 अक्टूबर को बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस वारदात में राधेश्याम साहू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल…

Read More

नई दिल्ली। विकसित भारत – गॉरंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) विधेयक-2025 यानी विकसित भारत–जी राम जी विधेयक गुरुवार को लोकसभा में पारित हो गया। इससे पहले विधेयक पर लंबी चर्चा हुई। विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष को जमकर कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि मनरेगा को मोदी सरकार ने बहुत अच्छे से चलाया, जबकि कांग्रेस सरकार ने तो इसके नाम पर केवल ढोंग किया और 2009 के चुनाव के समय चुनावी लाभ लेने के लिए महात्मा गांधी का नाम नरेगा में जोड़ा था।चौहान ने…

Read More

रांची। बांबे हाई कोर्ट के जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक झारखंड हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे। सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने गुरुवार को उनके नाम की अनुशंसा केंद्र सरकार को भेजी है। झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान आठ जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद जस्टिस एमएस सोनक चीफ जस्टिस बनाए जाएंगे। वह बांबे हाई कोर्ट के दूसरे वरीयतम जज हैं। जस्टिस एमएस सोनक का जन्म 28 नवंबर 1964 को हुआ है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गोवा के पणजी स्थित डान बास्को हाई स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने धेम्पे कालेज आफ…

Read More