Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड के सुनील कुमार बनेंगे ONGC के नए चेयरमैन, गिरिडीह के डुमरी में जश्न का माहौल
- बिहार: सीवान में 40 साल से चल रहा था पटाखा बनाने का कारोबार, भीषण विस्फोट में पांच की मौत; प्रशासन पर उठे सवाल
- सीवान में पटाखा बनाते समय विस्फोट से 7 लोगों की मौत
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
- झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को, तीन दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
- चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें आर्मी कमांडर्स : राजनाथ
- अबू धाबी में रूस, अमेरिका और यूक्रेन के बीच होगी त्रिपक्षीय वार्ता
- वफादार हो, 10 जगह मुंह मारने वाला ना हो, पत्नी ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर किया तंज
Author: News Maati
नयी दिल्ली: केंद्र सरकार ने बांग्लादेश के मुद्दे पर चर्चा के लिए मंगलवार को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह बैठक सुबह करीब 10 बजे संसद भवन में होगी। बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना के अचानक इस्तीफा देने और देश छोड़कर जाने से वहां अराजकता की स्थिति पैदा हो गई है। हसीना लंदन जाने की अपनी योजना के तहत सोमवार रात भारत पहुंचीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को इस मुद्दे पर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक की अध्यक्षता की थी।
ढाका: नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ. मुहम्मद यूनुस बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे। ‘भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन’ के समन्वयकों ने मंगलवार को यह घोषणा की। ‘डेली स्टार’ समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार, आंदोलन के प्रमुख समन्वयकों में से एक नाहिद इस्लाम ने मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में कहा कि प्रोफेसर यूनुस छात्र समुदाय के आह्वान पर देश को बचाने की खातिर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हो गए हैं।
पेरिस: पांच अगस्त (भाषा) भारतीय एथलीट अविनाश साबले ने पेरिस ओलंपिक में सोमवार को यहां पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में अपनी हीट में पांचवें स्थान के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। वह इस स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने वाले भारत के पहले एथलीट बन गये हैं। राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी साबले ने दूसरी हीट में आठ मिनट 15.43 समय के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। तीन हीट के शीर्ष पांच-पांच स्थान पर रहने धावकों ने फाइनल का टिकट कटाया।
नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद कंगना रनौत ने सोमवार को कहा कि यह बहुत सम्मान की बात है कि बांग्लादेश की नेता शेख हसीना भारत में खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं। बांग्लादेश में अशांति के बीच प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद हसीना के एक सैन्य विमान से दिल्ली के निकट उतरने के उपरांत कंगना ने यह टिप्प्णी की। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद रनौत ने ‘हिंदू राष्ट्र’ पर सवाल उठाने वालों की भी आलोचना की। उन्होंने दावा किया कि मुस्लिम देश ‘मुसलमानों के लिए भी’ सुरक्षित नहीं…
नयी दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में पांच साल पहले अनुच्छेद 370 के हटने के बाद से राज्य को 1.19 लाख करोड़ रुपये के 6,851 निवेश प्रस्ताव मिले हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इन पहल से 4.61 लाख नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है। केंद्र सरकार ने पांच अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 हटा दिया था और तत्कालीन राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया। सूत्रों ने कहा कि इसके बाद गर्मी और सर्दी के महीनों में राजधानी बदलने की ‘दरबार परंपरा’ को खत्म करके 400 करोड़ रुपये की बचत की गई है। उन्होंने बताया…
नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद-370 को निष्प्रभावी बनाए जाने के पांच वर्ष पूरे होने के मौके पर सोमवार को आरोप लगाया कि इस केंद्र-शासित प्रदेश से जुड़ी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नीति न तो ‘कश्मीरियत’ का सम्मान करने वाली है और न ही ‘जम्हूरियत’ (लोकतंत्र) को बरकरार रखने वाली है। खरगे ने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर में उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्धारित 30 सितंबर 2024 की समयसीमा के भीतर विधानसभा चुनाव कराए जाएं।
नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी एमटीएनएल ने बैंक कर्ज लौटाने में 422.05 करोड़ रुपये की चूक की है। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि मूल राशि की किस्त लौटाने के मामले में कुल चूक 328.75 करोड़ रुपये है जबकि ब्याज मद में 93.3 करोड़ रुपये नहीं दिये गये हैं। एमटीएनएल की तरफ से दिये गये विवरण के अनुसार, उसने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से लिये गये 155.76 करोड़ रुपये, भारतीय स्टेट बैंक से 140.37 करोड़ रुपये, बैंक ऑफ इंडिया से 40.33 करोड़ रुपये, पंजाब एंड सिंध बैंक से लिये गये 40.01 करोड़…
रांची। झारखंड के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के अटेंडेंस और निर्धारित ड्यूटी आवर के दौरान उनकी मौजूदगी पर सरकार की हमेशा निगाह होगी। इसके लिए स्पेशल अटेंडेंस पोर्टल बनाया गया है। इसके जरिए डॉक्टरों और कर्मियों का बायोमीट्रिक अटेंडेंस हर रोज क्रॉस चेक होगा। सीएम हेमंत सोरेन नेउद्घाटन किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि इस व्यवस्था का उद्देश्य यह है कि प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र से लेकर जिला अस्पताल में जो मानव संसाधन उपलब्ध हैं, उसकी शत-प्रतिशत उपयोगिता सुनिश्चित हो। अक्सर शिकायतें मिलती है कि स्वास्थ्य केंद्र और अस्पतालों में चिकित्सक ड्यूटी के दौरान भी उपलब्ध नहीं…
नई दिल्ली। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय ने कहा कि उनकी मां अब राजनीति में नहीं लौटेंगी। हसीना के पूर्व आधिकारिक सलाहकार रहे जॉय ने कहा कि उनकी मां ने परिवार के आग्रह पर अपनी सुरक्षा के लिए देश छोड़ दिया। जॉय ने कहा कि उनकी मां की कोई राजनीतिक वापसी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हसीना रविवार से ही इस्तीफा देने पर विचार कर रही थीं और परिवार के आग्रह के बाद अपनी सुरक्षा के लिए देश छोड़कर चली गईं। खबर के मुताबिक, जॉय ने कहा कि 15 साल तक बांग्लादेश पर शासन…
नई दिल्ली । बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना फिलहाल भारत में ही रहेंगी। भारत सरकार ने सोमवार को उनकी सरकार के पतन के बाद अंतरिम प्रवास की इजाजत दे दी है। डेली सन ने एक रिपोर्ट में कहा, इस अवधि के दौरान, हसीना को ब्रिटेन में शरण प्राप्त करने तक भारत सभी तरह की सहायता प्रदान करेगा। उनके ब्रिटेन में स्थानांतरण तक, भारत में उनके प्रवास को केवल अस्थायी रूप से मंजूरी दी गई है। अभूतपूर्व सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद सोमवार को हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और भारत के रास्ते लंदन जाने वाली हैं।…