Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- सीवान में पटाखा बनाते समय विस्फोट से 7 लोगों की मौत
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
- झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को, तीन दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
- चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें आर्मी कमांडर्स : राजनाथ
- अबू धाबी में रूस, अमेरिका और यूक्रेन के बीच होगी त्रिपक्षीय वार्ता
- वफादार हो, 10 जगह मुंह मारने वाला ना हो, पत्नी ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर किया तंज
- सिवान में पटाखा कारोबारी के घर में ब्लास्ट; 3 लोगों की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड
- 31987 करोड़ से बनेगा बिहार का पहला एक्सप्रेसवे, 8 घंटे का सफर सिर्फ 3 घंटे में, PM मोदी 20 नवंबर को करेंगे शिलान्यास
Author: News Maati
नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को पूसा कैंपस में राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली (एनपीएसएस) का शुभारंभ किया। उन्होंने किसानों को आजादी और स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी सुनाई। इस दौरान उन्होंने एक बड़ा एलान भी किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की तर्ज पर जल्द ही किसान की बात कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसमें कृषि वैज्ञानिक और विभाग के अधिकारी बैठकर किसानों को जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि आजकल कुछ लोग किसानों की बात करते हैं, जिनका खेती से कभी कोई लेना-देना नहीं रहा। जिन्होंने गांव नहीं देखा, गांव की…
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) आज नए लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएसएलवी) के जरिये अर्थ आॅब्जर्विंग सैटेलाइट (ईओएस-08) का प्रक्षेपण करेगा। यह एसएसएलवी प्रक्षेपण यान का तीसरा मिशन होगा। ईओएस-08 उपग्रह शुक्रवार सुबह 9:17 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से एसएसएलवी के जरिए लॉन्च किया जाएगा। इसरो ने एक एक्स पोस्ट में कहा कि एसएसएलवी की तीसरी विकासात्मक उड़ान (डी-3) का प्रक्षेपण 16 अगस्त को एक घंटे की लॉन्च विंडो में 09:17 बजे शुरू होने वाला है। इस उपग्रह पर तीन पेलोड – इलेक्ट्रो आॅप्टिकल इन्फ्रारेड पेलोड (ईओआईआर), ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम-रिफ्लेक्टोमेट्री पेलोड…
नई दिल्ली। कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर के मामले में सोमवार से जारी देशव्यापी स्ट्राइक गुरुवार को भी जारी रहा। वहीं, बुधवार की रात हथियारबंद अज्ञात लोगों ने कोलकाता के आरजी कर अस्पताल के उस हिस्से में तोड़फोड़ की, जहां पिछले हफ्ते महिला डॉक्टर के साथ रेप, मर्डर का मामला सामने आया था। इस घटना के बाद डॉक्टरों का रोष और बढ़ गया है और स्ट्राइक खत्म करने वाली संस्था फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स असोसिएशन (FORDA) ने फिर से स्ट्राइक में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। इस घटना के बाद गुरुवार को फोर्डा ने…
रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने संथाल परगना के डेमोग्राफी के बदलाव को लेकर कहा है कि यह भारत सरकार की चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इसका समाधान होगा. ये तमाम बातें राज्यपाल ने जामताड़ा में मीडिया के द्वारा पूछे गये सवाल के जवाब में कही हैं। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर उपराजधानी दुमका में तिरंगा फहराने के बाद रांची लौटने के क्रम में जामताड़ा पहुंचे। यहां पर उन्होंने विभिन्न कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां पर मीडिया के द्वारा झारखंड के संथाल में डेमोग्राफिक चेंज को लेकर सवाल…
नासिक। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी गुरुवार को महाराष्ट्र के नासिक में शिर्डी के साईं बाबा के दरबार में पहुंचे। उन्होंने साईं बाबा के चरणों में सर रखकर नमन किया और सफेद चादर चढ़ाई।इसके पहले वहां पहुंचे गौतम अदाणी का साईं संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोरक्ष गाडीलकर ने स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के पूर्व सांसद सुजय विखे भी मौजूद रहे। इससे पहले 24 जून को देश के इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में सबसे आगे अदाणी समूह की सभी सूचीबद्ध कंपनियों की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) आयोजित की गयी थी। सप्ताह की शुरूआत में गौतम अदाणी ने अपने 6.7…
रायपुर। देश के 78 वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सभी छत्तीसगढ़वासियों को बधाई दी। सीएम ने कहा- आज स्वतंत्रता दिवस की इस मंगल बेला में हम सभी स्वाधीनता का सुख साझा कर रहे हैं। हमको यह आजादी अंग्रेजी साम्राज्यवाद के विरुद्ध हमारे पूर्वजों के कठिन संघर्ष और बलिदान के बूते मिल पायी है। यह आजादी हमें देन है शहीद गेंद सिंह, शहीद धुरवा राव, शहीद यादव राव, शहीद वेंकट राव, वीर गुंडाधुर, शहीद डेबरी धुर, शहीद आयतु माहरा, शहीद वीर नारायण सिंह जैसे हमारे अनेक ऐतिहासिक नायकों की, जिन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए जनमानस में स्वाधीनता…
रांची। अल्बर्ट मेमोरियल स्कूल बांधगाड़ी दीपाटोली में लायंस क्लब आॅफ रांची एकलव्य ग्रेटर के अध्यक्ष लायन सुबोध चौधरी ने झंडोत्तोलन किया । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूल के छोटे बच्चों ने नृत्य प्रतियोगिता एवं बड़े बच्चों ने संगीत प्रतियोगिता किया। क्लब के सदस्यों ने स्कूल के सभी बच्चों के बीच स्टेशनरी, टॉफी, बिस्किट एवं नाश्ता का वितरण किया । साथ ही स्कूल के सभी शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में लायंस क्लब के रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन प्रेम शंकर मिश्रा, मुख्य अतिथि विजय पाठक, क्लब सचिव लायन मुकेश बिश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष लायन अमित साहू, सदस्य लायन…
रांची। झारखंड में लॉन्च की गई ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ के तहत चुनी गई महिलाओं के बैंक खाते में रक्षा बंधन के एक दिन पहले 18 अगस्त को एक हजार रुपए की रकम ट्रांसफर की जाएगी। सीएम हेमंत सोरेन राज्य के पाकुड़ जिले की महिला लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में पहली किस्त ट्रांसफर करेंगे। इसके बाद बाकी जिले की लाभार्थियों तक सहायता राशि हस्तांतरित करने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को अपने आवासीय कार्यालय में स्कीम को लेकर आयोजित रिव्यू मीटिंग में इसे प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने…
्ररांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मैदान में तिरंगा फहराया। उन्होंने राजकीय कार्यक्रम में सशस्त्र बलों के परेड की सलामी ली और उत्कृष्ट सेवा के लिए सरकारी पदाधिकारियों-कर्मियों और अदम्य साहस, बहादुरी एवं वीरता के लिए पुलिस पदाधिकारियों-जवानों को पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।उन्होंने कहा कि आजादी हमें हमारे पूर्वजों ने अनगिनत संघर्ष, त्याग और बलिदान से मिली है। उन्होंने हमारे लिए समृद्ध और समतामूलक राष्ट्र का मार्ग प्रशस्त किया। पूर्वजों ने हमारे देश में आर्थिक विषमता को मिटाने और सामाजिक भेदभाव खत्म करने का लक्ष्य तय किया था। आज हमें खुद…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि जब 40 करोड़ देशवासी गुलामी की जंजीरों को तोड़कर देश को आजाद कर सकते हैं तो आज 140 करोड़ परिवारजन इसी भाव से समृद्ध भारत भी बना सकते हैं। 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत 2047′ सिर्फ भाषण के शब्द नहीं हैं बल्कि इसके पीछे कठोर परिश्रम जारी है और देश के सामन्य जन से सुझाव लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं।…