Author: News Maati

वाशिंगटन। अमेरिका के टेक्सास, ओक्लाहोमा और अर्कांसस राज्यों में बवंडर के कहर से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। बवंडर के कारण कई इमारतें, बिजली और गैस लाइनें और एक ईंधन स्टेशन नष्ट हो गया, जहां कई लोग शरण लिए हुए थे। खबरों में रविवार को यह जानकारी दी गई। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार रात (स्थानीय समय) उन राज्यों में भयंकर तूफान आया, जहां तापमान बहुत अधिक चल रहा है। टेक्सास का कुक काउंटी, डलास के उत्तर में और डेंटन काउंटी सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से हैं, जहां…

Read More

नई दिल्ली। गाजा में हमास और इजरायल के बीच पिछले आठ महीने से जंग जारी है। इजरायली सेना ने लगातार हवाई और जमीनी हमले कर रही है, लेकिन पांच महीने बाद रविवार को हमास ने इजरायल की राजधानी तेल अवीव में रॉकेट से हमला किया है। गाजा से आ रही मिसाइलों की बौछार को देखकर तेल अवीव में हाहाकार मच गया। हवाई हमले के सायरन बजने लगे। लोग सुरक्षित जगहों पर भागते हुए नजर आए। जानकारी के मुताबिक, जनवरी के बाद से गाजा की ओर से हमास ने कोई बड़ा हवाई हमला नहीं किया था, लेकिन सीजफायर की खत्म होती…

Read More

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात रेमल बंगाल तट से टकरा चुका है। इसके प्रभाव से कई इलाकों में बारिश हुई। तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में पेड़ भी उखड़े। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान के लैंडफॉल के समय हवा 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली और इसी दौरान रेमल पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपाड़ा के बीच समुद्र तट से टकराया। मौसम विभाग के मुताबिक अब चक्रवाती तूफान कमजोर पड़ चुका है। केंद्र और राज्य सरकारें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।मानसून से पहले के मौसम में बंगाल की…

Read More

नयी दिल्ली। एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) की ओर से संचालित हेल्पलाइन नंबर पर फोन कॉल करके दूसरी राय के तहत चिकित्सक से परामर्श लेने वाले कैंसर रोगियों में से 20 प्रतिशत की उम्र 40 वर्ष से कम थी जो इस बात का संकेत है कि युवाओं के कैंसर की चपेट में आने के मामले बढ़े हैं। संगठन से प्राप्त डेटा से तो यही पता चलता है। कैंसर रोग विशेषज्ञों की ओर से शुरू किये गये ह्यकैंसर मुक्त भारत फाउंडेशनह्ण के मुताबिक एक मार्च और 15 मई के बीच 1368 लोगों ने कॉल किया। अध्ययन से पता चला कि 40…

Read More

जयपुर। राजस्थान में झुलसाने वाली गर्मी का प्रकोप रविवार को भी जारी रहा और राज्य के फलोदी में अधिकतम तापमान 49.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में फलोदी 49.8 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे दिन सबसे गर्म स्थान रहा। मौसम केंद्र ने बताया कि बाड़मेर में अधिकतम तापमान 49 डिग्री, बीकानेर में 48.6 डिग्री, जैसलमेर में 48.5 डिग्री, गंगानगर में 47.8 डिग्री, चूरू में 47.6 डिग्री, पिलानी में 47.4 डिग्री, कोटा में 47.1 डिग्री, जोधपुर में 46.4 डिग्री, राजधानी जयपुर में 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी से राहत के लिए जयपुर…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सत्ता में आने पर सभी पक्षों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद अगले पांच वर्ष के भीतर पूरे देश के लिए समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जाएगी। शाह ने एक साक्षात्कार में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अगली सरकार अपने अगले कार्यकाल में एक राष्ट्र, एक चुनाव को लागू करेगी क्योंकि देश में एक साथ चुनाव कराने का समय आ गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि एक साथ चुनाव कराने से खर्च भी कम होगा। चुनाव को सर्दियों…

Read More

नई दिल्ली। इधर पुलिस ने अस्पताल के मालिक और एक अन्य डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। विवेक विहार के जिस अस्पताल में शनिवार देर रात हादसा हुआ, उसे बिना लाइसेंस के ही चलाया जा रहा था। विवेक विहार थाना पुलिस ने शुरूआत में लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की तो अस्पताल के संचालन में कई गड़बड़ियों का पता चला। पुलिस ने इसी के आधार पर लापरवाही से मौत की जगह अब गैर इरातन हत्या और गैर इरातन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। इधर पुलिस ने अस्पताल के मालिक और एक अन्य…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के आदर्शों पर चलने वाले हैं और तब तक चैन की सांस नहीं लेंगे, जब तक पापियों का अंत नहीं कर देते। मीरजापुर,रॉबर्टसगंज,गोरखपुर, चंदौली और गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के लिये भारतीय जनता पार्टी और अपना दल (एस) उम्मीदवारों के समर्थन में ताबड़तोड़ चुनावी सभाओं में योगी ने रविवार को कहा कि प्रदेश में आज बेटी और व्यापारी की सुरक्षा से कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता और अगर ये दुस्साहस करने की किसी ने कोशिश की तो अगले ही चौराहे पर यमराज उसका इंतजार करते हुए…

Read More

गोरखपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देवरिया और बांसगांव लोकसभा क्षेत्रों की संयुक्त जनसभा में सपा पर करारा हमला बोला। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सपा अपने परिवार का कुनबा बचाने के लिए चुनाव लड़ रही है। इन्हें केवल परिवार की ही चिंता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इंडी जमात वालों ने वोटबैंक के लिए राम मंदिर को ठुकरा दिया। सपा वाले राम मंदिर को अपवित्र कहते हैं। इसलिए राम को गाली देने वालों को एक भी सीट पूर्वांचल में नहीं मिलनी चाहिए। मोदी ने बांसगांव में आयोजिन जनसभा में कहा कि छठे चरण…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के आदर्शों पर चलने वाले हैं और तब तक चैन की सांस नहीं लेंगे, जब तक पापियों का अंत नहीं कर देते। मीरजापुर,रॉबर्टसगंज,गोरखपुर, चंदौली और गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के लिये भारतीय जनता पार्टी और अपना दल (एस) उम्मीदवारों के समर्थन में ताबड़तोड़ चुनावी सभाओं में योगी ने रविवार को कहा कि प्रदेश में आज बेटी और व्यापारी की सुरक्षा से कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता और अगर ये दुस्साहस करने की किसी ने कोशिश की तो अगले ही चौराहे पर यमराज उसका इंतजार करते हुए…

Read More