Author: News Maati

रांची: झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने 15 मई को गिरफ्तार किया था, उसके बाद से ही वो ईडी की रिमांड पर हैं। ईडी उनसे लगातार पूछताछ कर जा रही है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक मंत्री जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को सोमवार सुबह पांच दिनों की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद विशेष ईडी कोर्ट में पेश किया जायेगा। सूत्रों का कहना है कि मंत्री आलमगीर आलम जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।ईडी के अधिकारी पिछले 10 दिनों से मंत्री आलमगीर आलम से…

Read More

रांची: बंगाल की खाड़ी में बना गहरे दबाव का क्षेत्र अब चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई कि 26 मई की आधी रात को यह 110-120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाले तूफान के साथ पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपारा के बीच बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के आसपास तटों से टकराएगा। इसका थोड़ा बहुत असर राजधानी और आसपास के इलाकों में भी हो सकता है। इसके असर से 27-28 मई को बारिश हो सकती है। 26 मई को तूफान के चक्रवाती तूफान में बदलने…

Read More

सासाराम : देश में लोकसभा के सातवें और आखिरी चरण का मतदान 1 जून को होने वाला है। आखिरी चरण के चुनाव प्रचार के लिए देश के गृहमंत्री अमित शाह आज कैमूर पहुंचे, जहां उन्होंने सासाराम से NDA प्रत्याशी शिवेश राम के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार कहती है कि पाकिस्तान के पास एटम बम है लेकिन मैं स्पष्ट तौर पर कहना चाहता हूं कि PoK भारत का हिस्सा था…है..और हमेशा रहेगा। उसे हम लोग पाकिस्तान से लेकर ही रहेंगे।इसके…

Read More

देवरिया (उप्र) : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने रविवार को विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि पाकिस्तान में समाजवादी पार्टी (सपा) व कांग्रेस के लिए दुआ मांगी जा रही है और सीमा पार से ‘जिहादी इन्‍हें समर्थन’ दे रहे हैं। नरेंद्र मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन का मुख्य मकसद तुष्टीकरण की राजनीति है। कांग्रेस राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराती है और समाजवादी पार्टी राम मंदिर को पाखंड बताती है। इनका अगला निशाना अब बाबा साहेब के संविधान को बदलना है। कांग्रेस धार्मिक आधार पर आरक्षण का बंटवारा करना चाहती है लेकिन…

Read More

पटना । असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी की उम्मीदवार प्रियंका चौधरी के पक्ष में अतिपिछड़ा और मुस्लिम समुदाय के जुटान के बाद सीपीआईएमएल के उम्मीदवार राजाराम कुशवाहा की मुश्किलें बढ़ा दी है। इसके पहले निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह ने काराकाट के चुनावी जंग में शामिल हो कर एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा को मुश्किल में डाल दिया है। काराकाट लोकसभा सीट पर चुनावी समीकरण समय के साथ-साथ रंग बदलते जा रहा है। शुरूआती दौर में काराकाट लोकसभा का चुनाव उपेंद्र कुशवाहा और राजाराम कुशवाहा के बीच था। लेकिन भोजपुरी के स्टार गायक पवन सिंह की इंट्री ने उपेंद्र कुशवाहा की लड़ाई को…

Read More

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नासिक में आयकर विभाग ने सर्राफा कारोबारियों की दुकानों और डेवलपर्स के कार्यालयों पर छापेमारी की। लगातार 30 घंटे चली छापेमारी में टीम ने 26 करोड़ रुपये की नकदी और 90 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए। जानकारी के मुताबिक नासिक, नागपुर, जलगांव की टीम ने यह कार्रवाई की। 50 से 55 अधिकारियों ने सुराना ज्वैलर्स के परिसर के साथ-साथ उनके रियल एस्टेट व्यवसाय के कार्यालय पर भी छापा मारा। उनके आलीशान बंगले पर भी एक स्वतंत्र टीम ने निरीक्षण किया। शहर के विभिन्न स्थानों पर उनके कार्यालय, निजी लॉकर और बैंकों के लॉकर…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की जान चली गई। हादसा उस वक्त हुआ जब एक ढाबे पर खड़ी निजी बस से गिट्टी से भरा ट्रक टकरा गया। इस हादसे में दस लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ जब ढाबे पर खड़ी बस में श्रद्धालु सवार थे, जो सीतापुर से पुर्णागिरी के लिए यात्रा कर रहे थे। शाहजहांपुर के एसएसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि कुछ लोग ढाबे पर खाना खा रहे थे और कुछ बस में बैठे थे। तभी गिट्टी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर…

Read More

नयी दिल्ली:  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि पूर्वी दिल्ली में बच्चों के एक अस्पताल में आग लगने की घटना हृदय विदारक है और इस मामले में लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आग लगने की घटना में सात नवजात शिशुओं की जान चली गई। स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि लापरवाही बरतने वाले या गलत काम में लिप्त लोगों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सरकार विवेक विहार में आग लगने की घटना में अपने बच्चों को खोने वालों के…

Read More

नयी दिल्ली:  चक्रवात ‘रेमल’ भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है और इसके रविवार रात तक पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपारा के बीच पहुंचने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। यह मॉनसून से पहले के मौसम में बंगाल की खाड़ी में आने वाला पहला चक्रवात है।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा रविवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन जानकारी के अनुसार, उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर ‘रेमल’ गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है और खेपुपारा से लगभग 290 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व और सागर द्वीप से 270 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में केंद्रित है।…

Read More

नयी दिल्ली: सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 1,85,320.49 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। सबसे अधिक लाभ रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक को हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,404.45 अंक या 1.89 प्रतिशत चढ़ गया। सेंसेक्स शुक्रवार को 75,636.50 अंक के दिन में अपने कारोबार के सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया।

Read More