Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- असम को नहीं बनने देंगे लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती’, बारपेटा में गरजे सीएम योगी
- पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद भी तैनात रहेंगी CAPF की 500 कंपनियां: चुनाव आयोग
- ईरान ने अमेरिका के 48 घंटे के सीजफायर वाले प्रस्ताव को किया खारिज
- झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
- पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत
- ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’, आम आदमी पार्टी के नाम राघव चड्ढा का संदेश, लगाए गंभीर आरोप
- अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना प्रमुख को पद छोड़ने का दिया आदेश, पेंटागन में बड़े फेरबदल के संकेत
- रांची में दो महिलाओं के चेहरे पर कालिख पोतने वाले आरोपी के घर पर तोड़फोड़
Author: News Maati
रांची । रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत केडीएच कॉलोनी में शुक्रवार सुबह एक सनकी युवक ने एक युवती को गोली मारी और इसके बाद अपने घर पहुंचकर खुद को भी गोली मार ली। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल युवती को बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है। घटना सुबह करीब 8.30 बजे केडीएच कॉलोनी मैदान गेट के पास हुई। मृत युवक की पहचान 33 वर्षीय सुनील केवट उर्फ छोटू के रूप में हुई है। वहीं गोली लगने से घायल युवती पायल कुमारी (29) बताई जा रही है,…
पटना। बिहार में नई सरकार के गठन के बाद बदलाव सिर्फ मंत्रिपरिषद तक सीमित नहीं है, बल्कि नेताओं के सरकारी आवासों में भी फेरबदल शुरू हो गया है। इसी क्रम में भवन निर्माण विभाग ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित बंगला खाली करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उनके लिए नया आवास भी आवंटित कर दिया गया है। प्रशासनिक आदेश के बाद 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास से सामान हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। देर रात छोटे वाहनों के जरिए पौधों, गमलों और अन्य गार्डन सामग्री को शिफ्ट किया जा रहा है।…
रांची । राजधानी रांची समेत राज्य के 12 जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान गुमला का न्यूनतम पर 3.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रांची सहित पलामू,गढ़वा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, हजारीबाग और बोकारो में शीतलहर और कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। कई जिलों का पारा 10 डिग्री से नीचे : रांची समेत अन्य जिलों में कोहरा का असर कम होने के कारण ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं राज्य के कई…
नई दिल्ली। रेल मंत्रालय द्वारा यात्री किराए में की गई बढ़ोतरी शुक्रवार से लागू हो जाएगी। 215 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा के लिए साधारण क्लास में प्रति किलोमीटर एक पैसे और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के नॉन-एसी क्लास और सभी ट्रेनों के एसी क्लास में प्रति किलोमीटर दो पैसे की बढ़ोतरी की गई है। गुरुवार को मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। किराए में बढ़ोतरी 26 दिसंबर या उसके बाद की टिकट बुकिंग पर लागू होगी। आगे की यात्राओं के लिए 26 दिसंबर से पहले बुक किए गए टिकटों पर ये बदलाव लागू नहीं होगा। बता दें कि…
रांची। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत नवंबरकी राशि सभी महिला लाभुकों के खाते में भेज दी गयी है। अब जिलों में दिसंबर माह की राशि हस्तांतरित करने की तैयारी चल रही है। इस योजना के तहत अगले वर्ष फरवरी माह तक की राशि जिलों में उपलब्ध है। इस योजना के लिए चालू वित्तीय वर्ष के दूसरे अनुपूरक बजट में राशि का प्रावधान किया गया था। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान पारित दूसरे अनुपूरक बजट में कुल 7,721.25 करोड़ रुपये के प्रविधान किए गए थे, जिनमें सबसे अधिक 2,082 करोड़ रुपये की राशि का प्रविधान महिला एवं बाल विकास…
रांची। शहीद निर्मल महतो की जयंती पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने सिल्ली स्थित झारखंड मोड़ पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर गुरुवार को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सुदेश ने कहा कि शहीद निर्मल महतो ने आजसू की स्थापना कर झारखंड आंदोलन को नई दिशा दी थी और आंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान की थी। उनके बलिदान ने आजसू को संघर्ष के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया, जिसके कारण केंद्र सरकार 1989 में आजसू से वार्ता करने को विवश हुई। उन्होंने कहा कि आजसू निर्मल महतो के सपनों का झारखंड बनाएगा और सामाजिक न्याय के…
रांची। सांसद खेल महोत्सव का समापन गुरुवार को हो गया। रांची के ओटीसी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव युवा निर्माण से राष्ट्रीय निर्माण का मजबूत स्तंभ बना है। खेल के मैदान में कोई जीतता है, कोई सीखता है, हार किसी की नहीं होती। प्रधानमंत्री ने कहा कि आपके जोश, जज्बा और उत्साह से स्वर्णिम भारत के दर्शन हो रहे हैं। 290 से ज्यादा सांसदों और एक करोड़ से अधिक युवाओं की भागीदारी से यह महोत्सव युवा निर्माण का…
रामगढ़। जिले में दो लोगों की ओर से सहयोगियों के साथ मिलकर कोयले का खनन करने के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खनन कार्य को रोक दिया गया। अवैध खनन करने का आरोप अनूप पाठक और शालू खान पर लगाया है। मामले में एसपी अजय कुमार की सक्रियता से कोयला के अवैध कारोबार को ठप किया गया। दोनों आरोपितों की ओर से खनन किए गए कोयला का अवैध भंडारण हेसला स्थित शालू खान उर्फ सलमान खान के गोल भट्ठे में किया गया था। इसे लेकर एसपी के निर्देश पर रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने छापेमारी की और…
रांची। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 359 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर कॉलोनी से 209 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था गुरुवार को पटना साहिब के लिए रवाना हुआ। जत्थे का नेतृत्व आशु मिड्ढा और नवीन मिड्ढा ने किया। श्रद्धालु हटिया स्टेशन से हटियाझ्रपटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस से शाम सात बजे रवाना हुए। इसके पूर्व सभी श्रद्धालु कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब में एकत्र हुए और जो बोले सो निहाल के जयकारों के साथ हटिया स्टेशन के लिए रवाना हुए। गुरु नानक सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने श्रद्धालुओं को…
नई दिल्ली। स्कूली बच्चों को पर्याप्त पोषण मुहैया कराने की मुहिम में दोपहर के भोजन (मिड-डे मील) के साथ ही अब उन्हें सुबह के समय पौष्टिक नाश्ता भी मुहैया कराने की तैयारी है। गुजरात और कर्नाटक में इस पहल के शुरू होने के बाद केंद्र सरकार अब बाकी राज्यों को इस दिशा में प्रोत्साहित करने में जुटी है। इसके लिए सभी राज्यों के साथ गुजरात और कर्नाटक के प्लान को साझा किया गया है। साथ ही पीएम-पोषण योजना के लिए होने वाली बैठक के दौरान इसे लेकर भी एक प्लान साझा करने को कहा है। स्कूली बच्चों को दोपहर के…