Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार में हर महीने के आखिरी रविवार को ‘पंचायत विकास दिवस’ आयोजित किया जाएगा: सम्राट चौधरी
- रांची : 4.305 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल जब्त
- चाईबासा मंडल कारा में कुख्यात सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया के पास मिला मोबाइल, जांच में जुटी पुलिस
- दरभंगा जिले में मोहर्रम के बाद बवाल, हिंदुओं के घरों पर हमला
- सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे जोन्हा फॉल, पर्यटकों को झारखंड आने का दिया न्यौता
- रांची में प्रभु जगन्नाथ की स्नान यात्रा कल, नेत्रदान 15 जुलाई व रथयात्रा 16 को निकलेगी
- सीवान के कचहरी दुर्गा मंदिर से मां दुर्गा के दो सोने के हार चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
- भीषण गर्मी की चपेट में फ्रांस, हीटवेव से अब तक 1,000 लोगों की मौत
Author: News Maati
नई दिल्ली। एनडीए संसदीय दल ने पार्लियामेंट के सेंट्रल हॉल में नरेंद्र मोदी को लोकसभा का नेता चुन लिया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को बधाई दी। पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री योगी की पीठ थपथपाई। दरअसल, सेंट्रल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी भी उपस्थित थे। जब पीएम मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया तो उपस्थित लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिवादन किया। इस दौरान जैसे ही सीएम योगी ने पीएम मोदी को बुके भेंट किया, पीएम मोदी ने उनकी पीठ थपथपा दी। लोकसभा चुनाव के नतीजों के…
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी रविवार को शाम 7:15 बजे लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति भवन ने शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बयान जारी कर बताया, राष्ट्रपति 9 जून 2024 को शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। इस बीच सरकार गठन को लेकर भाजपा और एनडीए नेताओं के बीच शीर्ष स्तर पर बैठकों का दौर भी लगातार जारी है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को एनडीए के सहयोगी दलों के नेताओं…
लोहरदगा। सिपाही अनंत सिंह मुंडा ने सहायक अवर निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना की जांच करने डीआईजी अनूप बिरथरे शुक्रवार को लोहरदगा पहुंचे। इस दौरान डीआईजी घटनास्थल का दौरा किया, जहां उनके साथ लोहरदगा एसपी हारिस बिन जमां और पुलिस के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। डीआईजी ने घटनास्थल की जांच करते हुए घटना के समय मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों से पूछताछ की है। उन्होंने पूरे घटनाक्रम को समझने की कोशिश की। इसके अलावा इस घटना के पीछे के कारणों और परिस्थिति की पड़ताल भी की है। इस दौरान डीआईजी ने…
रांची। जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए सिगरेट या किसी अन्य तंबाकू पदार्थ की बिक्री पर रोक लगाया गया है। रांची सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने शुक्रवार को धारा 144 के अंतर्गत प्रदान शक्तियों का प्रयोग करते हुए निषेधाज्ञा लागू की है। जारी सूचना में कोटपा अधिनियम के तहत किसी भी शैक्षणिक संस्थान के 100 गज के दायरे में सिगरेट या किसी अन्य तंबाकू पदार्थ की बिक्री पर रोक की बात कही गई है, जिसमें सभी निजी एवं सरकारी स्कूल, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के 100 गज…
पटना। बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग में बहाली निकालने जा रही है। अगले चार महीने के भीतर डॉक्टर, नर्स सहित 45 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने इस बात की घोषणा की है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बिहार के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि जितने भी पद खाली है उन्हें चार महीने के भीतर भरा जाए। मंत्री ने कहा कि मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा देने के…
नई दिल्ली। एनडीए के संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात की। इसके बाद मोदी वरिष्ठ नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी से भी उनके आवास पर मिले। मोदी, पार्टी के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से लिया आशीर्वाद । वहीं, एनडीए के बड़े नेता राष्ट्रपति भवन गए और सरकार गठन का दावा पेश कर दिया। मुलाकात के दौरान आडवाणी की बेटी प्रतिभा भी वहां मौजूद रहीं। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे मोदी ने गुलदस्ता देकर उनका अभिवादन किया।…
नई दिल्ली। लैंड फॉर जॉब मामले में सीबीआई ने शुक्रवार को दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में अंतिम चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में 78 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें रेलवे में नौकरी पाने वाले 38 उम्मीदवार भी शामिल हैं। स्पेशल जज विशाल गोगने ने चार्जशीट पर 6 जुलाई को सुनवाई करने का आदेश दिया। सीबीआई की ओर से पेश वकील डीपी सिंह ने कहा कि इस मामले में अभियोजन चलाने के लिए अनुमति का इंतजार किया जा रहा है। इससे पहले 31 मई को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई को अंतिम चार्जशीट दाखिल करने के लिए एक…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर जोरदार निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा कि 4 जून को चुनाव के नतीजे आ रहे थे, मैं अपने कुछ काम में व्यस्त था। बाद में मुझे फोन आने लगे। मैंने किसी को पूछा कि आंकड़े तो ठीक हैं। मुझे ये बताओ कि ईवीएम जिंदा है या मर गया। 4 जून के पहले ये लोग (इंडी गठबंधन) ईवीएम को लगातार गाली दे रहे थे और ये लोग तय करके बैठे थे कि भारत के लोकतंत्र की प्रक्रिया…
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के बाद अब कांग्रेस ने भी आप-कांग्रेस गठबंधन तोड़ने की औपचारिक बात कही है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों ने दिल्ली समेत कुल तीन राज्यों में गठबंधन के अंतर्गत लोकसभा चुनाव लड़ा था। कांग्रेस का कहना है कि आम आदमी पार्टी अब इंडिया गठबंधन में रहना चाहती है या नहीं, इसका जवाब आम आदमी पार्टी ही दे सकती है। कांग्रेस का कहना है कि आम आदमी पार्टी के साथ उनका गठबंधन केवल लोकसभा चुनाव तक के लिए था। कांग्रेस के ऐलान से स्पष्ट हो गया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी…
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने गुरुवार को कहा था कि इंडिया गठबंधन महज लोकसभा चुनाव तक ही सीमित था। अब इसका दिल्ली के विधानसभा चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ेगी। इस पर बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने तंज कसा है। शहजाद पूनावाला ने कहा कि अभी-अभी तो दिल्ली में आप-कांग्रेस का निकाह हुआ था और अभी तलाक भी हो गया। आम आदमी पार्टी के नेता कह रहे हैं कि अब दिल्ली में इंडिया गठबंधन नहीं रहेगा। वो यह बात ऐसे वक्त में कह रहे हैं, जब…