Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हेमन्त सोरेन ने 262 नव-चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, निष्ठा-ईमानदारी से सेवा देने का किया आह्वान

    June 24, 2026

    रोहतास जिले के डेहरी में बनेगी 12वीं सैटेलाइट टाउनशिप, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

    June 24, 2026

    मध्य प्रदेश के नीमच के युवा कलाकार की अनोखी कला, चाय से बनाई पीएम मोदी की पेंटिंग

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हेमन्त सोरेन ने 262 नव-चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, निष्ठा-ईमानदारी से सेवा देने का किया आह्वान
    • रोहतास जिले के डेहरी में बनेगी 12वीं सैटेलाइट टाउनशिप, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला
    • मध्य प्रदेश के नीमच के युवा कलाकार की अनोखी कला, चाय से बनाई पीएम मोदी की पेंटिंग
    • मुख्यमंत्री आवास घेराव मामले में आजसू नेताओं को झटका, रिवीजन याचिका खारिज
    • चर्चित बोकारो ट्रेजरी घोटाला : तीन आरोपियों को नहीं मिली बेल, याचिका खारिज
    • रिम्स में मेडिकल सीट अलॉटमेंट अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी टीम ने खंगाले दस्तावेज
    • भवन निर्माण व‍िभाग के अधीक्षण अभ‍ियंता के 6 ठिकानों पर रेड, बिहार में भ्रष्टाचार पर EOU की बड़ी कार्रवाई
    • भरत तिवारी एनकाउंटर: जगदीशपुर DSP राजेश शर्मा हटाए गए, DSP और SHO सहित पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » राज्यपाल गंगवार ने सशक्त सेना-समृद्ध भारत प्रदर्शनी का किया उद्घाटन, कहा-सेना का शौर्य, पराक्रम और अनुशासन अद्वितीय
    Ranchi

    राज्यपाल गंगवार ने सशक्त सेना-समृद्ध भारत प्रदर्शनी का किया उद्घाटन, कहा-सेना का शौर्य, पराक्रम और अनुशासन अद्वितीय

    News MaatiBy News MaatiSeptember 6, 2024No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि भारतीय सेना का शौर्य, पराक्रम और अनुशासन अद्वितीय है। उन्होंने पूर्वी कमान को इसके आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी न केवल हमारी सेना के अद्वितीय कौशल का प्रदर्शन है, बल्कि युवाओं के लिए अनुशासन और प्रेरणा का भी महत्वपूर्ण स्रोत है।

    राज्यपाल शुक्रवार को मोरहाबादी मैदान में आयोजित तीन दिवसीय सशक्त सेना-समृद्ध भारत प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी में भारतीय सेना के तीनों अंग थल सेना, वायु सेना और नौसेना का सहभागिता करना सराहनीय है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को नवीनतम सैन्य उपकरण, हथियार और भारतीय सेना की बढ़ती ताकत को करीब से जानने का अवसर मिलेगा। यह आत्मनिर्भर भारत के तहत हो रहे रक्षा क्षेत्र में देश की प्रगति का भी प्रतीक है। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश आज हथियार के मामले में आत्मनिर्भर है। हमारे देश द्वारा अत्याधुनिक हथियार और उपकरणों का निर्माण किया जा रहा है।

    राज्यपाल ने कहा कि हम चैन की नींद इसलिए सो पाते हैं क्योंकि, हमारे वीर जवान दिन-रात सरहदों की रक्षा करते हैं। उन्होंने देश के उन सभी वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता अर्पित की जिन्होंने अपने साहस और बलिदान से देश की सुरक्षा में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। राज्यपाल ने सेना के जवानों, अधिकारियों और उनके परिवारों के त्याग और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उनका अनुकरणीय योगदान देश को सशक्त और सुरक्षित बनाए रखता है।

    उन्होंने इस प्रदर्शनी को युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बताते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी सेना में सेवा करने की भावना को जागृत करेगी और देशभक्ति तथा अनुशासन की भावना को और मजबूत करेगी। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी प्रतिभागियों और आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान कई सेना द्वारा प्रदर्शित साहसिक गतिविधियां और मोटर साइकिल डेयर डेविल्स शो ने दर्शकों का मन मोह लिया।

    इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, लेफ्टिनेंट जनरल राम चन्द्र तिवारी, जीओसी-इन-सी, ईस्टर्न कमांड, लेफ्टिनेंट जनरल राजीव पुरी, जीओसी, ब्रह्मास्त्र कोर, मेजर जनरल परमवीर सिंह डागर, जीओसी, कॉकरेल डिवीजन सहित सेना के कई वरीय पदाधिकारी एवं सैन्य कर्मी तथा उनके परिवार के सदस्य, गणमान्य अतिथि एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

    प्रदर्शनी में लगाए गए हैं अलग-अलग हथियार : प्रदर्शनी में सिग सॉयर और एके 203 राइफलें, नेगेव लाइट मशीन गन, इन्फैंट्री मोर्टार, एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल और लोइटर म्यूनिशन सिस्टम को दिखाया गया हैं। लंबी दूरी की आर्टिलरी गन, बोफोर्स और अल्ट्रा लाइट हॉवित्जर, एंटी एयरक्राफ्ट गन और एयर डिफेंस रडार भी प्रदर्शनी में लगाये गये हैं। प्रदर्शनी में दर्शकों को बेहद सक्षम आधुनिक सैन्य वाहनों को देखने का अवसर मिल रहा है। इसमें आॅल टेरेन व्हीकल, हाई मोबिलिटी टोही वाहन, स्पेशलिस्ट मोबिलिटी व्हीकल और रफ टेरेन लॉजिस्टिक व्हीकल शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    नेताओं की अनदेखी पर भारी पड़ी जनशक्ति,ग्रामीणों ने श्रमदान और चंदा जुटाकर खुद बना दी सड़क

    June 23, 2026

    जनसेवा को आगे आया एकलव्य ग्रेटर

    November 30, 2025

    झारखंड के विकास में सेवा का अधिकार और पारदर्शी प्रशासन सरकार की प्राथमिकता : हेमंत सोरेन

    November 22, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,400

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,070

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025967

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026807
    Don't Miss
    Blog

    हेमन्त सोरेन ने 262 नव-चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, निष्ठा-ईमानदारी से सेवा देने का किया आह्वान

    By News MaatiJune 24, 20264

    रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुधवार को झारखंड मंत्रालय में आयोजित एक समारोह में 262…

    रोहतास जिले के डेहरी में बनेगी 12वीं सैटेलाइट टाउनशिप, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

    June 24, 2026

    मध्य प्रदेश के नीमच के युवा कलाकार की अनोखी कला, चाय से बनाई पीएम मोदी की पेंटिंग

    June 24, 2026

    मुख्यमंत्री आवास घेराव मामले में आजसू नेताओं को झटका, रिवीजन याचिका खारिज

    June 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    हेमन्त सोरेन ने 262 नव-चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, निष्ठा-ईमानदारी से सेवा देने का किया आह्वान

    June 24, 2026

    रोहतास जिले के डेहरी में बनेगी 12वीं सैटेलाइट टाउनशिप, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

    June 24, 2026

    मध्य प्रदेश के नीमच के युवा कलाकार की अनोखी कला, चाय से बनाई पीएम मोदी की पेंटिंग

    June 24, 2026

    मुख्यमंत्री आवास घेराव मामले में आजसू नेताओं को झटका, रिवीजन याचिका खारिज

    June 24, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.