Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
- पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत
- ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’, आम आदमी पार्टी के नाम राघव चड्ढा का संदेश, लगाए गंभीर आरोप
- अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना प्रमुख को पद छोड़ने का दिया आदेश, पेंटागन में बड़े फेरबदल के संकेत
- रांची में दो महिलाओं के चेहरे पर कालिख पोतने वाले आरोपी के घर पर तोड़फोड़
- उच्च न्यायालय ने जमशेदपुर एसएसपी से पूछा, शिकायत के बाद भी प्राथमिकी क्याें नहीं की दर्ज
- विदेशी परफ्यूम और दुबई की मिठाइयों की खुशबू से महक रहा मेगा ट्रेड फेयर
- बंगाल के मालदा में न्यायिक अधिकारियों से दुर्व्यवहार मामले में 18 गिरफ्तार, एआईएसएफ प्रत्याशी भी शामिल
Author: News Maati
शहीद भगत सिंह की प्रतिमा लगाने की कर रहे हैं मांग रांची : राष्ट्रीय युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष उत्तम यादव को रांची पुलिस ने शनिवार को हिरासत में ले लिया। उन्हें फांसी पर लटकने से पहले ही सुबह-सुबह हिरासत में लिया गया। सुखदेवनगर थाना की पुलिस ने सुबह-सुबह उत्तम यादव को घर से उठाया है। फिलहाल, उत्तम यादव को सुखदेवनगर थाना में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। बता दें कि 23 मार्च को शहीद दिवस के दिन उत्तम ने फांसी पर लटकने का ऐलान किया था। राष्ट्रीय युवा शक्ति संगठन शहीद शहीद भगत सिंह की प्रतिमा रांची…
रांची : भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने अल्पायु में देश की स्वाधीनता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया था। हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमने वाले भारत माता के तीनों वीर सपूतों का संपूर्ण जीवन हम सभी युवाओं के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत है। ये बातें युवा आजसू के प्रदेश संयोजक सह रांची जिला प्रभारी गौतम सिंह ने शहीद दिवस पर शनिवार को आजसू केंद्रीय कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान कही। मौके पर युवा आजसू और अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के पदाधिकारियों ने शहीद दिवस के मौके पर भारत माता के अमर सपूत वीर…
अमेठी (उप्र), एजेंसियां : अमेठी जिले के निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया जब रेल पटरी का निरीक्षण करने आये अधिकारियों की डीपीसी ट्रेन (इंजनयुक्त कोच) अचानक खराब हो गयी और ‘शंटिंग’ इंजन नहीं होने के कारण रेल कर्मचारियों को धक्का लगाकर उसे लूप लाइन पर ले जाना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया, जिसमें कुछ लोग डीपीसी ट्रेन को धक्का लगाते हुए दिख रहे हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने इस घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा। रेलवे के सूत्रों ने शनिवार को बताया कि…
कोलकाता, एजेंसियां : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने बीरभूम जिले में पश्चिम बंगाल के मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा के आवास पर 14 घंटे तक की छापेमारी में संपत्ति से संबंधित कई दस्तावेज, एक मोबाइल फोन और 40 लाख रुपये से अधिक की नकदी जब्त की है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। ईडी के अधिकारियों ने कथित स्कूल भर्ती घोटाले के संबंध में एजेंसी की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को सिन्हा के बोलपुर स्थित आवास पर तलाशी अभियान चलाया था। ईडी के अधिकारी ने बताया कि सिन्हा यह स्पष्ट नहीं कर सके कि उनके आवास पर इतनी…
मुंबई, एजेंसियां : सोमालिया तट के पास एक अभियान में पकड़े गए 35 समुद्री लुटेरों को लेकर युद्धपोत आईएनएस कोलकाता शनिवार सुबह मुंबई पहुंचा। नौसेना ने यह जानकारी दी। उसने कहा कि यहां लाने के बाद इन समुद्री लुटेरों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया।यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन संकल्प’ के तहत की गई, जिसके तहत भारतीय नौसेना के जहाजों को अरब सागर और अदन की खाड़ी में तैनात किया गया है ताकि क्षेत्र से गुजरने वाले नाविकों और मालवाहक पोतों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। नौसेना ने कहा, ‘‘आईएनएस कोलकाता पकड़े गए 35 समुद्री लुटेरों को लेकर 23 मार्च…
नयी दिल्ली, एजेंसियां : आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने शनिवार को दावा किया कि दिल्ली में पार्टी का कार्यालय सभी ओर से ‘‘सील’’ कर दिया गया है और पार्टी निर्वाचन आयोग को इस मामले की शिकायत करेगी। आतिशी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में पार्टी कार्यालय को ‘‘सील’’ करने पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह संविधान द्वारा दिए गए ‘‘समान अवसरों’’ के खिलाफ है। दिल्ली की मंत्री ने कहा, ‘‘लोकसभा चुनाव के दौरान एक राष्ट्रीय पार्टी के कार्यालय को कैसे बंद किया जा सकता है? यह भारतीय संविधान में दिए ‘समान अवसर’…
नयी दिल्ली, एजेंसियां : सरकार ने प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध को अगले आदेश तक बढ़ा दिया है। वाणिज्य मंत्रालय ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है। इससे पहले इस साल 31 मार्च तक प्याज के निर्यात पर रोक लगाई गई थी। अधिसूचना के अनुसार, अब किचन स्टेपल का निर्यात अगले निर्देश तक प्रतिबंधित रहेगा। विदेश व्यापार नीति तैयार करने और लागू करने के लिए जिम्मेदार विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) के अनुसार, निर्यात अगले आदेश तक प्रतिबंधित रहेगा। शनिवार, 23 मार्च को प्याज की थोक कीमतें औसतन लगभग 18 रुपये प्रति किलोग्राम थीं, जबकि देश के अलग-अलग हिस्सों…
नयी दिल्ली, एजेंसियां : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अपनी पार्टी की वापसी की उम्मीद जताते हुए कहा है कि देश का सबसे पुराना दल एक ऐसी ‘स्थापित कंपनी’ की तरह है जिसके ‘मार्केट कैप’ में उतार-चढ़ाव होते रहते हैं। उन्होंने भाजपा को एक ‘स्टार्टअप’ करार दिया। रमेश ने इस बात पर भी जोर दिया कि चुनावी सफलता के लिए संगठनात्मक शक्ति का होना जरूरी है। साथ ही, उन्होंने इस धारणा को भी खारिज कर दिया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘करिश्माई नेतृत्व’ भारतीय जनता पार्टी की सफलता का कारण है। कांग्रेस महासचिव…
कटक, एजेंसियां : देश का विदेशी मुद्रा भंडार 15 मार्च को समाप्त सप्ताह में 6.396 अरब डॉलर बढ़कर 642.492 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे एक सप्ताह पहले देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 10.47 अरब डॉलर की उच्च वृद्धि के साथ 636.095 अरब डॉलर हो गया था। अक्टूबर, 2021 में देश का विदेशी मुद्राभंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन वैश्विक गतिविधियों के कारण उत्पन्न दबावों के बीच केंद्रीय बैंक ने रुपये की गिरावट को थामने के लिए पूंजी भंडार का उपयोग किया जिससे मुद्रा…
रांची : अखिल झारखंड छात्र संघ रांची जिला समिति की बैठक शुक्रवार को आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में हुई। बैठक में गुमला निवासी जयराम उरांव ने आजसू पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों से प्रभावित होकर पार्टी का दामन थामा। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय सचिव सचिन भगत, रांची जिला समिति के वरीय उपाध्यक्ष दीपक कुमार महतो,रोशन सेठ, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष तांती, महासचिव कुमार महतो, मीडिया प्रभारी मदन कुमार ,विकास कुमार, सदस्य रमेश वीर चंद्र उरांव, कुलदीप भगत,राजेश उरांव, अर्जुन उरांव, भरत कुमार, अजय टोप्पो, आशीष कुमार, विनोद कुमार एवं अन्य लोग शामिल हुए। बैठक में मुख्य…