Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नीतीश कुमार ने विधान परिषद और नितिन नवीन ने विधानसभा से दिया इस्तीफा
- ईरान के कुवैत स्थित प्लांट पर हमले में भारतीय की मौत, संघर्ष में अब तक 8 भारतीयों की जान गई
- तनाव बढ़ने के बीच ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत दिए
- अमेरिकी कांग्रेस में ईरान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर नाराजगी, सैनिकों और युद्ध शक्तियों में टकराव जारी
- रामनवमी की शोभायात्रा में पथराव के विरोध में कल से अनिश्चिकालीन खूंटी बंद
- रामनवमी की शोभायात्रा में पथराव के विरोध में कल से अनिश्चिकालीन खूंटी बंद
- बच्ची के साथ दरिंदगी के खिलाफ भाजपा ने किया कल हजारीबाग बंद का आह्वान
- हजारीबाग रामनवमी जुलूस में चार की मौत और साढ़े तीन सौ जख्मी
Author: News Maati
नयी दिल्ली, एजेंसियां : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कहा कि आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रिहा होंगे और देश में क्रांति लाएंगे। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल (55) को ईडी ने बृहस्पतिवार को उनके आधिकारिक आवास से गिरफ्तार किया था। केजरीवाल को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया। मान, दिल्ली की मंत्री आतिशी और मंत्रीकैलाश गहलोत तथा महापौर शैली ओबेरॉय ने भगत सिंह, सुखदेव और…
कोलकाता, एजेंसियां : तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस) को ‘‘फिल्टर कॉफी’’ बताया है, जो लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बढ़त हासिल कर रहा है और उन्होंने कांग्रेस के राजनीति में वापसी करने के पिछले रिकॉर्ड का हवाला देते हुए उसे (प्रमुख विपक्षी दल को) कमजोर समझने की भूल न करने पर भी जोर दिया। आसनसोल के सांसद ने देशभर में ‘‘क्रांतिकारी यात्रा’’ के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रशंसा करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के बाद तृणमूल सुप्रीमो एवं पश्चिम बंगाल की…
शहीद भगत सिंह की प्रतिमा लगाने की कर रहे हैं मांग रांची : राष्ट्रीय युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष उत्तम यादव को रांची पुलिस ने शनिवार को हिरासत में ले लिया। उन्हें फांसी पर लटकने से पहले ही सुबह-सुबह हिरासत में लिया गया। सुखदेवनगर थाना की पुलिस ने सुबह-सुबह उत्तम यादव को घर से उठाया है। फिलहाल, उत्तम यादव को सुखदेवनगर थाना में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। बता दें कि 23 मार्च को शहीद दिवस के दिन उत्तम ने फांसी पर लटकने का ऐलान किया था। राष्ट्रीय युवा शक्ति संगठन शहीद शहीद भगत सिंह की प्रतिमा रांची…
रांची : भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने अल्पायु में देश की स्वाधीनता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया था। हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमने वाले भारत माता के तीनों वीर सपूतों का संपूर्ण जीवन हम सभी युवाओं के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत है। ये बातें युवा आजसू के प्रदेश संयोजक सह रांची जिला प्रभारी गौतम सिंह ने शहीद दिवस पर शनिवार को आजसू केंद्रीय कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान कही। मौके पर युवा आजसू और अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के पदाधिकारियों ने शहीद दिवस के मौके पर भारत माता के अमर सपूत वीर…
अमेठी (उप्र), एजेंसियां : अमेठी जिले के निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया जब रेल पटरी का निरीक्षण करने आये अधिकारियों की डीपीसी ट्रेन (इंजनयुक्त कोच) अचानक खराब हो गयी और ‘शंटिंग’ इंजन नहीं होने के कारण रेल कर्मचारियों को धक्का लगाकर उसे लूप लाइन पर ले जाना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया, जिसमें कुछ लोग डीपीसी ट्रेन को धक्का लगाते हुए दिख रहे हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने इस घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा। रेलवे के सूत्रों ने शनिवार को बताया कि…
कोलकाता, एजेंसियां : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने बीरभूम जिले में पश्चिम बंगाल के मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा के आवास पर 14 घंटे तक की छापेमारी में संपत्ति से संबंधित कई दस्तावेज, एक मोबाइल फोन और 40 लाख रुपये से अधिक की नकदी जब्त की है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। ईडी के अधिकारियों ने कथित स्कूल भर्ती घोटाले के संबंध में एजेंसी की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को सिन्हा के बोलपुर स्थित आवास पर तलाशी अभियान चलाया था। ईडी के अधिकारी ने बताया कि सिन्हा यह स्पष्ट नहीं कर सके कि उनके आवास पर इतनी…
मुंबई, एजेंसियां : सोमालिया तट के पास एक अभियान में पकड़े गए 35 समुद्री लुटेरों को लेकर युद्धपोत आईएनएस कोलकाता शनिवार सुबह मुंबई पहुंचा। नौसेना ने यह जानकारी दी। उसने कहा कि यहां लाने के बाद इन समुद्री लुटेरों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया।यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन संकल्प’ के तहत की गई, जिसके तहत भारतीय नौसेना के जहाजों को अरब सागर और अदन की खाड़ी में तैनात किया गया है ताकि क्षेत्र से गुजरने वाले नाविकों और मालवाहक पोतों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। नौसेना ने कहा, ‘‘आईएनएस कोलकाता पकड़े गए 35 समुद्री लुटेरों को लेकर 23 मार्च…
नयी दिल्ली, एजेंसियां : आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने शनिवार को दावा किया कि दिल्ली में पार्टी का कार्यालय सभी ओर से ‘‘सील’’ कर दिया गया है और पार्टी निर्वाचन आयोग को इस मामले की शिकायत करेगी। आतिशी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में पार्टी कार्यालय को ‘‘सील’’ करने पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह संविधान द्वारा दिए गए ‘‘समान अवसरों’’ के खिलाफ है। दिल्ली की मंत्री ने कहा, ‘‘लोकसभा चुनाव के दौरान एक राष्ट्रीय पार्टी के कार्यालय को कैसे बंद किया जा सकता है? यह भारतीय संविधान में दिए ‘समान अवसर’…
नयी दिल्ली, एजेंसियां : सरकार ने प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध को अगले आदेश तक बढ़ा दिया है। वाणिज्य मंत्रालय ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है। इससे पहले इस साल 31 मार्च तक प्याज के निर्यात पर रोक लगाई गई थी। अधिसूचना के अनुसार, अब किचन स्टेपल का निर्यात अगले निर्देश तक प्रतिबंधित रहेगा। विदेश व्यापार नीति तैयार करने और लागू करने के लिए जिम्मेदार विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) के अनुसार, निर्यात अगले आदेश तक प्रतिबंधित रहेगा। शनिवार, 23 मार्च को प्याज की थोक कीमतें औसतन लगभग 18 रुपये प्रति किलोग्राम थीं, जबकि देश के अलग-अलग हिस्सों…
नयी दिल्ली, एजेंसियां : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अपनी पार्टी की वापसी की उम्मीद जताते हुए कहा है कि देश का सबसे पुराना दल एक ऐसी ‘स्थापित कंपनी’ की तरह है जिसके ‘मार्केट कैप’ में उतार-चढ़ाव होते रहते हैं। उन्होंने भाजपा को एक ‘स्टार्टअप’ करार दिया। रमेश ने इस बात पर भी जोर दिया कि चुनावी सफलता के लिए संगठनात्मक शक्ति का होना जरूरी है। साथ ही, उन्होंने इस धारणा को भी खारिज कर दिया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘करिश्माई नेतृत्व’ भारतीय जनता पार्टी की सफलता का कारण है। कांग्रेस महासचिव…