Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
- पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत
- ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’, आम आदमी पार्टी के नाम राघव चड्ढा का संदेश, लगाए गंभीर आरोप
- अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना प्रमुख को पद छोड़ने का दिया आदेश, पेंटागन में बड़े फेरबदल के संकेत
- रांची में दो महिलाओं के चेहरे पर कालिख पोतने वाले आरोपी के घर पर तोड़फोड़
- उच्च न्यायालय ने जमशेदपुर एसएसपी से पूछा, शिकायत के बाद भी प्राथमिकी क्याें नहीं की दर्ज
- विदेशी परफ्यूम और दुबई की मिठाइयों की खुशबू से महक रहा मेगा ट्रेड फेयर
- बंगाल के मालदा में न्यायिक अधिकारियों से दुर्व्यवहार मामले में 18 गिरफ्तार, एआईएसएफ प्रत्याशी भी शामिल
Author: News Maati
रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को इंडी ठगबंधन पर बड़ा निशाना साधा। श्री मरांडी ने कहा कि देश के सारे भ्रष्टाचारी आज रैली कर भ्रष्टाचार को जस्टिफाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं भ्रष्टाचार हटाओ और इंडी गठबंधन के नेता कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ। पर इंडी गठबंधन के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जितना हमला कर लें वे भ्रष्टाचार के खिलाफ पीछे हटने वाले नहीं। जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने वालों को इसे पाई-पाई लौटाना ही होगा। ये मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि इंडी ठगबंधन घोटालेबाजों की…
नयी दिल्ली, एजेंसियां : उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की याचिका पर सोमवार को दिल्ली के प्रधान सचिव (वित्त) को नोटिस जारी किया। ‘आप’ सरकार ने आरोप लगाया कि अधिकारी दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के लिए आवंटित राशि जारी नहीं कर रहे हैं। प्रधान न्यायधीश डी.वाई.चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी द्वारा यह तर्क दिए जाने के बाद उप राज्यपाल (एलजी) को नोटिस जारी नहीं किया कि धन आवंटन में एलजी की भूमिका नहीं है और यह जिम्मेदारी दिल्ली सरकार के वित्त विभाग की है। पीठ में न्यायमूर्ति जे.बी.…
नयी दिल्ली: भारतीय सेना की ओर से द्वितीय विश्वयुद्ध में अदम्य साहस का प्रदर्शन करने वाले सूबेदार थानसिया का 102 साल की उम्र में निधन हो गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। थानसिया ने कोहिमा की लड़ाई में अहम योगदान दिया और मित्र राष्ट्र की जीत सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई। सेना के भूतपूर्व सैनिक मूल रूप से मिजोरम के निवासी थे और 31 मार्च को उन्होंने अंतिम सांस ली। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘उनके उल्लेखनीय जीवन को कोहिमा की लड़ाई में उनकी वीरता, द्वितीय विश्व युद्ध के अहम मोर्चे पर उनकी भूमिका और जेसामी…
नयी दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि देश का रक्षा निर्यात स्वतंत्र भारत के इतिहास में ‘पहली बार’ 21,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करके ‘अभूतपूर्व बुलंदी’ पर पहुंच गया है। उन्होंने सेाशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने एक पोस्ट में कहा, ‘‘सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारतीय रक्षा निर्यात अभूतपूर्व बुलंदी पर पहुंच गया है और यह स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार 21,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है।’’ एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के तहत रक्षा…
नयी दिल्ली, एजेंसियां : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सोमवार को तिहाड़ जेल लाये जाने से पहले जेल के बाहर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। केजरीवाल को यहां की एक अदालत ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के मामले में 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता पार्टी के झंडे लेकर और ‘मैं भी केजरीवाल’ लिखी टी-शर्ट पहने हुए जेल के प्रवेश द्वार के बाहर एकत्रित हुए। केजरीवाल को जेल संख्या-2 में रखे जाने की संभावना है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन्होंने कानून…
नयी दिल्ली, एजेंसियां : विमानन सुरक्षा निगरानी संस्था बीसीएएस ने नए दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिनमें विमान में सवार होने के बाद उड़ान की रवानगी में लंबा विलंब होने पर यात्रियों को हवाई अड्डे के प्रस्थान द्वार के जरिये बाहर निकलने की अनुमति दी गई है। नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) का नवीनतम निर्देश हवाई अड्डों पर बढ़ती भीड़ और उड़ान में देरी के बढ़ते मामलों की पृष्ठभूमि में आया है। कई बार यात्री विमान में सवार होने के बाद भी लंबे समय तक फंस जाते हैं। हसन ने बीसीएएस के 38वें स्थापना दिवस समारोह में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हवाई…
पटना, एजेंसियां : राष्टीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद और उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने सोमवार को बेटियों मीसा भारती और रोहिणी आचार्य के साथ बिहार के सारण जिले में स्थित प्रसिद्ध हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। रोहिणी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘‘बाबा हरिहरनाथ और सारण की जनता जनार्दन दोनों का आशीर्वाद प्राप्त किया आज। अभिभूत हूं आप सबों से मिले असीम प्यार एवं आशीर्वाद से, ह्रदय से आभार। जय बाबा हरिहरनाथ। जय सारण। जय बिहार। जय राजद। जय ‘इंडिया’ गठबंधन ।’’ राजद सूत्रों का कहना है कि…
पटना : भोजपुरी फिल्म जगत की स्टनिंग एक्ट्रेस शुभी शर्मा जल्द ही भोजपुरी फिल्म “जय वट सावित्री मैय्या” में वट सावित्री मैया का किरदार निभाती नजर आएंगी, जिसका ट्रेलर आउट कर दिया गया है। इस फिल्म में उनका प्रेजेंस अलौकिक और अद्भुत अनुभूति देने वाला है। फिल्म की प्रस्तुति जय मोशन पिक्चर्स से हुई है। जेएएस मोशन पिक्चर्स के बैनर से निर्मित फिल्म “जय वट सावित्री मैय्या” के निर्माता अपूर्व मेड़तिया, अंशुमन सिंह और मोनिका सिंह हैं, जबकि निर्देशक संजय श्रीवास्तव और कार्यकारी निर्माता सुभाष चव्हाण हैं। फिल्म “जय वट सावित्री मैय्या” को लेकर शुभी शर्मा बेहद एक्साइटेड नजर आई…
मुंबई, एजेंसियां : स्थानीय शेयर बाजारों में सोमवार को नये वित्त वर्ष के पहले दिन की शुरुआत मजबूत रही और बीएसई सेंसेक्स 363 अंक के लाभ में रहा। कारोबार के दौरान एक समय दोनों मानक सूचकांक सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गये थे। एशिया के अन्य बाजारों में मजबूत रुख तथा विदेशी पूंजी प्रवाह के साथ घरेलू बाजार में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी रही। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 363.20 अंक यानी 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,014.55 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, एक समय यह 603.27 अंक चढ़कर अबतक…
रांची : आजसू ने झारखंड के सभी राजकीय विश्वविद्यालयों में आवश्यकता आधारित संविदा पद पर हो रही शिक्षक बहाली प्रक्रिया में साक्षात्कार के लिए पांच गुनी शॉर्ट लिस्ट जारी करने तथा स्थानीय – मूलनिवासियों को प्राथमिकता देने की मांग की है। इस संबंध में सोमवार को एक ज्ञापन राज्यपाल को सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने के बाद आजसू के प्रदेश महासचिव विशाल महतो ने कहा कि हमारे झारखंड प्रदेश के राजकीय विश्वविद्यालयों के लचर व्यवस्था के कारण यहां से पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने वालो की संख्या बहुत कम रहती है। साथ ही अन्य राज्यो की तुलना में यहां के छात्र…