Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
- पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत
- ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’, आम आदमी पार्टी के नाम राघव चड्ढा का संदेश, लगाए गंभीर आरोप
- अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना प्रमुख को पद छोड़ने का दिया आदेश, पेंटागन में बड़े फेरबदल के संकेत
- रांची में दो महिलाओं के चेहरे पर कालिख पोतने वाले आरोपी के घर पर तोड़फोड़
- उच्च न्यायालय ने जमशेदपुर एसएसपी से पूछा, शिकायत के बाद भी प्राथमिकी क्याें नहीं की दर्ज
- विदेशी परफ्यूम और दुबई की मिठाइयों की खुशबू से महक रहा मेगा ट्रेड फेयर
- बंगाल के मालदा में न्यायिक अधिकारियों से दुर्व्यवहार मामले में 18 गिरफ्तार, एआईएसएफ प्रत्याशी भी शामिल
Author: News Maati
जमुई। बिहार के जमुई जिले में शनिवार देर रात हावड़ा-किऊल रेलखंड पर स्थित सिमुलतला स्टेशन के पास एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसके कारण अन्य ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के मुताबिक, सिमुलतला स्टेशन के पास मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसकी वजह से रात्रि से अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया है। कई एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किए गए हैं। रात में गुजरने वाली करीब दो दर्जन एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन बाधित होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना…
रांची। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले, झारखंड की माटी के गौरव और परमवीर चक्र से सम्मानित अमर शहीद अल्बर्ट एक्का जी की जयंती के अवसर पर शनिवार को रांची स्थित अल्बर्ट एक्का चौक पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), रांची महानगर जिला की ओर से भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महानगर जिला अध्यक्ष वरुण साहू के नेतृत्व में संपन्न हुआ। श्रद्धांजलि सभा में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, भाजपा रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अमर शहीद की प्रतिमा पर…
नई दिल्ली। भाजपा ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की एक पुरानी तस्वीर को लेकर बयान पर चुटकी ली है और कहा है कि इस ट्वीट से दिग्विजय सिंह ने अपने नेता राहुल गांधी की राजनीतिक समझ पर उंगली उठायी है क्योंकि शायद उनको अहसास गया है कि राहुल गांधी कांग्रेस को ऊपर की बजाय नीचे ले जा रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस कार्य समिति में सदस्य दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर पूछे गये…
पटना। शनिवार से राज्य में दाखिल-खारिज और पारिवारिक बंटवारे के लिए नई प्रणाली लागू हो गई है। बिहार भूमि पोर्टल पर एक ही आवेदन से परिवार के सभी हिस्सेदारों के नाम उनके हिस्से की जमीन की जमाबंदी कायम होगी, दाखिल-खारिज भी होगा। उप मुख्यमंंत्री सह भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को अपने आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बताया कि पहले पारिवारिक बंटवारे के बाद प्रत्येक हिस्सेदार को अपने हिस्से की जमीन के लिए अलग-अलग दाखिल–खारिज कराना पड़ता था। इससे परेशानी होती थी। प्रधान सचिव सीके अनिल के नेतृत्व…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के वृंदावन कॉलोनी स्थित चिरौंदी में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम का स्थापना दिवस शनिवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सह श्रद्धा जागरण प्रमुख महरंग उरांव मुख्य अतिथि थे। महरंग उरांव ने कहा कि अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम की स्थापना वनयोगी बालासाहब देशपांडे ने 26 दिसंबर 1952 को जशपुर (तत्कालीन मध्य प्रदेश, वर्तमान छत्तीसगढ़) में जनजाति बच्चों के लिए छात्रावास खोलकर की थी। यह संयोग है कि बालासाहब देशपांडे का जन्मदिन भी 26 दिसंबर ही है। उन्होंने संस्थापक को नमन करते हुए कहा कि इसी वजह से…
कीव। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच रविवार को फ्लोरिडा में होने वाली अहम शांति बैठक से पहले रूस ने यूक्रेन पर बड़ा हमला कर दिया है।27 दिसंबर को यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने ताबड़तोड़ मिसाइल और ड्रोन हमले किए। शहर और आसपास के इलाकों में कई विस्फोटों की आवाज सुनी गई। पिछले चार वर्षों से जारी रूस-युक्रेन युद्ध के संदर्भ में यह सबसे महत्वपूर्ण सप्ताहांत माना जा रहा था लेकिन इसकी शुरुआत शुक्रवार को यूक्रेन की राजधानी कीव में हवाई हमले के सायरनों की आवाज से हुई। मीडिया समूह कीव इंडिपेंडेंट…
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी की पुरानी तस्वीर साझा कर की संघ और भाजपा की तारीफ की है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खिलाफ अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले मध्य प्रदेश के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर सभी को हैरान कर दिया है। उन्होंने एक्स पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा संगठन की तारीफ करते हुए कहा कि यह तस्वीर को संघ और भाजपा की संगठन शक्ति का…
रांची,। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 28 से 30 दिसंबर तक प्रस्तावित रांची दौरे को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं। राष्ट्रपति के कार्यक्रमों को देखते हुए सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कई प्रमुख मार्गों पर मालवाहक और सवारी वाहनों के प्रवेश व परिचालन पर अस्थायी रोक लगाई गई है। हालांकि, एंबुलेंस, दमकल और अन्य इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े वाहनों को इस प्रतिबंध से पूरी तरह छूट दी गई है। रांची के यातायात पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक एसपी) राकेश सिंह ने शनिवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया है। आदेश के…
छपरा । बिहार के सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में एक घर के लोगों को ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सोना महंगा पड़ गया। अंगीठी के धुएं से दम घुटने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह हादसा अंबिका भवानी कॉलोनी, भारत मिलाप चौक के पास हुआ। ठंड से बचने के लिए घर के अंदर जलाई गई अंगीठी से निकले जहरीले धुएं ने एक ही परिवार के चार लोगों की जान ले ली, जबकि पांच अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में एक वृद्ध महिला और तीन मासूम…
रांची। मोबाइल कभी भी पुस्तकों का स्थान नहीं ले सकता। बच्चों के हाथों में मोबाइल के बजाय पुस्तकें होनी चाहिए, क्योंकि पुस्तकें उनके जीवन को बेहतर, संवेदनशील और अधिक मानवीय बनाती हैं। यह बातें केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ ने शुक्रवार को कही। वे समय इंडिया, नई दिल्ली के तत्वावधान में रांची के जिला स्कूल मैदान में आयोजित 10 दिवसीय राष्ट्रीय पुस्तक मेला के विधिवत शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर झारखंड के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में…