Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
- पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत
- ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’, आम आदमी पार्टी के नाम राघव चड्ढा का संदेश, लगाए गंभीर आरोप
- अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना प्रमुख को पद छोड़ने का दिया आदेश, पेंटागन में बड़े फेरबदल के संकेत
- रांची में दो महिलाओं के चेहरे पर कालिख पोतने वाले आरोपी के घर पर तोड़फोड़
- उच्च न्यायालय ने जमशेदपुर एसएसपी से पूछा, शिकायत के बाद भी प्राथमिकी क्याें नहीं की दर्ज
- विदेशी परफ्यूम और दुबई की मिठाइयों की खुशबू से महक रहा मेगा ट्रेड फेयर
- बंगाल के मालदा में न्यायिक अधिकारियों से दुर्व्यवहार मामले में 18 गिरफ्तार, एआईएसएफ प्रत्याशी भी शामिल
Author: News Maati
रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले में शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर एक ट्रक के पांच वाहनों से टकरा जाने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि 12 घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा झारखंड की राजधानी रांची से करीब 45 किलोमीटर दूर चुटूपालू घाटी में हुआ। पुलिस ने बताया कि यह हादसा झारखंड की राजधानी रांची से करीब 45 किलोमीटर दूर चुटूपालू घाटी में हुआ। रामगढ़ के थाना प्रभारी अजय कुमार साहू ने कहा, ‘‘ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक ने दो कारों, एक बस…
बोकारो : भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) के बोकारो इस्पात संयंत्र में शनिवार सुबह आग लगने के बाद सभी 21 कर्मचारियों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह कदम एहतियातन उठाया गया है क्योंकि ये कर्मचारी धुएं के संपर्क में आए थे। अधिकारी ने बताया कि यह कदम एहतियातन उठाया गया है और सभी श्रमिक खतरे से बाहर हैं। सेल के अधिकारी ने कहा कि किसी की मौत की कोई जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब बोकारो संयंत्र की मिश्रित गैस पाइपलाइन…
पटना : भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह और पंजाबी रॉक स्टार मनकीरत औलख की जोड़ी ने अपने नए गाने “डिफेंडर” से धमाल मचा दिया। यह गाना देखते ही देखते वायरल हो गया और अभी यूट्यूब पर म्यूजिक क्षेत्र में 23 नंबर पर कुछ ही समय बाद ट्रेंड करने लगा। एनर्जेटिक रिदम और कैची बिट्स पर अक्षरा सिंह का मूड इस गाने में अपलिफ्ट करने वाला है। वही गाने में मनकीरत औलख अपने चिर परिचित स्वैग वाले अंदाज में नजर आ रहे हैं। गाने के व्यूज का मीटर तेजी से भाग रहा है। डिफेंडर एक हरियाणवी पॉप ट्रैक है, जिसे मनकीरत औलख…
सुशोभित सागौन का पत्ता बहुत बड़ा होता है। पत्तल जितना बड़ा! इस पर भात रखकर खाओ तो सहज ही उदर-पोषण हो जावे। लोक में धारणा है कि सागौन के पत्ते पर कुछ रखकर खाना नहीं चाहिए। वैसा न होता तो यह बहुतेरे बटोहियों के बस्ते से बरामद होता! मध्य-भारत की विन्ध्य-सतपुड़ा मेखला पर जहां-जहां धरती तनिक भी उठंगी है, वहां साल और सागौन के पेड़ लदे हैं। कुशीनारा में जैसे यमकशाल के नीचे तथागत ने अपना पार्थिव रूप त्यागा था वैसे तो यहां अनगिन हैं और सागौन भी उनसे विरल नहीं। मध्य-प्रान्त का हर साल और हर सागौन मेरा कल्याणमित्र…
नयी दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने कथित आबकारी नीति घोटाला मामले से जुड़े धनशोधन के एक मामले में आम आदमी पार्टी (आप) नेता मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत शनिवार को 18 अप्रैल तक बढ़ा दी। सिसोदिया को न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर अदालत में पेश किया गया और विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ा दी। सिसोदिया के सहयोगी और मामले में सह आरोपी संजय सिंह को हाल में उच्चतम न्यायालय से जमानत मिली है, वह भी सुनवायी के लिए अदालत के समक्ष पेश हुए। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)…
रांची : एयरपोर्ट अथारिटी ने रांचीवासियों को राहत दी है। सुविधाओं की बढ़ोतरी के क्रम में एक और सहुलियत प्रदान की गई है कि यात्रियों को हवाई अड्डे पर लंबी कतार से मुक्ति मिल जायेगी। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर अब यात्रियों को पेपरलेस हवाई यात्रा की सुविधा मिलेगी। लंबी लाइन से भी छुटकारा मिलेगा। यह सुविधा डीजी यात्रा ऐप के माध्यम से मिलेगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। टर्मिनल बिल्डिंग में मशीन को इंस्टॉल भी कर लिया गया है। अब आपका चेहरा ही बोर्डिंग पास होगा। एयरपोर्ट निदेशक आरआर मौर्या ने जानकारी दी है कि देश…
पटना : बिहार भाजपा नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी कैंसर से पीड़ित हैं। इसकी खबर सुन लालू के बड़े लाल तेजप्रताप यादव उनसे मिलने उनके आवास पर पहुंचे। उनसे मिलकर तेजप्रताप ने उनका कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की। तेजप्रताप ने कहा कि सुशील मोदी मेरे पिता के प्रारंभिक राजनीतिक जीवन के साथी रहे हैं। ऐसे में खबर सुनकर रहा नहीं गया, इसलिए मिलने आ गया। बता दें कि सोशल मीडिया एक्स पर सुशील मोदी ने अपनी बीमारी की जानकारी दी है। साथ ही कहा है कि उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को इसकी सूचना…
रांची : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यालय पहुंची। कल्पना सोरेन आज पहली बार पार्टी कार्यालय पहुंची थीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पार्टी कार्यालय में अलग-अलग जिलों के कार्यकर्ता पहुंचे थे। इस दौरान उलगुलान रैली को लेकर विचार-विमर्श किया गया। कल्पना काफी खुश और मजबूत नजर आ रही थीं। उन्होंने जोरदार स्वर में हेमंत सोरेन जिंदाबाद के नारे भी लगाए। पार्टी कार्यालय से निकलन के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट भी किया है। उन्होंने लिखा है कि “हम लड़ेंगे हम जीतेंगे। आज रांची स्थित पार्टी कार्यालय…
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 44वें स्थापना दिवस के मौके पर शनिवार को कहा कि भाजपा भारत की पसंदीदा पार्टी बन गई है और उन्होंने भरोसा जताया कि लोग पार्टी को केंद्र में एक और कार्यकाल के लिए चुनेंगे ताकि बीते एक दशक में विकसित भारत के लिए ‘‘तैयार की गई नींव को मजबूत किया’’ जा सके। मोदी ने भाजपा के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि देश की युवाशक्ति भाजपा को एक ऐसी पार्टी के रूप में देखती है, जो उनके सपनों को साकार करने में सक्षम होने के साथ ही…
जयपुर: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए शनिवार को कहा कि वह खुद को महान मानकर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं। इसके साथ ही सोनिया गांधी ने कहा, ‘‘आज हमारे देश का लोकतंत्र खतरे में है।’’ सोनिया गांधी यहां विद्याधर नगर में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही थीं।उन्होंने कहा, ‘‘देश के ऊपर हो जाने की बात सपने में भी नहीं सोची जा सकती। क्या कोई देश से बड़ा हो सकता है? जो ऐसा सोचता है उसे देश की जनता सबक सिखा देती है।…