Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
- पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत
- ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’, आम आदमी पार्टी के नाम राघव चड्ढा का संदेश, लगाए गंभीर आरोप
- अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना प्रमुख को पद छोड़ने का दिया आदेश, पेंटागन में बड़े फेरबदल के संकेत
- रांची में दो महिलाओं के चेहरे पर कालिख पोतने वाले आरोपी के घर पर तोड़फोड़
- उच्च न्यायालय ने जमशेदपुर एसएसपी से पूछा, शिकायत के बाद भी प्राथमिकी क्याें नहीं की दर्ज
- विदेशी परफ्यूम और दुबई की मिठाइयों की खुशबू से महक रहा मेगा ट्रेड फेयर
- बंगाल के मालदा में न्यायिक अधिकारियों से दुर्व्यवहार मामले में 18 गिरफ्तार, एआईएसएफ प्रत्याशी भी शामिल
Author: News Maati
रांची : प्रदेश भाजपा कार्यालय में रविवार को प्रदेश मीडिया प्रबंधन एवं मीडिया संपर्क विभाग के लोकसभावार बनाये गये संयोजक, सह -संयोजक एवं प्रदेश मीडिया प्रबंधन के सहयोगी कार्यकर्ताओं की बैठक प्रदेश कार्यालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में लोकसभा चुनाव के निमित्त मीडिया प्रबंधन एवं संपर्क विभाग के लगाये गये कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा की गई तथा आम चुनाव 2024 में पार्टी के 400 पार के लक्ष्य को हासिल करने में मीडिया प्रबंधन की भूमिका पर जोर दिया गया। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि इस चुनाव में मीडिया प्रबंधन एवं संपर्क विभाग…
अरियालूर (तमिलनाडु): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को आरोप लगाया कि जमानत पर रिहा या जेल में बंद ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता भ्रष्ट लोगों को बचाने के लिए प्रयासरत हैं जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश से भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। नड्डा ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जैसे नेता जेल में हैं जबकि सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेता जमानत पर हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी विकास के पक्षधर हैं और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। यहां एक…
धनबाद : झारखंड के धनबाद जिले के एक थाने में जब्त कर रखे गये 10 किलोग्राम भांग और नौ किलोग्राम गांजा को नष्ट करने का आरोप चूहों पर लगा है। संबंधित मामले से जुड़े एक वकील ने रविवार को बताया कि पुलिस ने मामले की जानकारी जिले की एक अदालत को दी। अदालत द्वारा राजगंज थाने के प्रभारी अधिकारी को छह साल पहले जब्त किए गए भांग और गांजा को पेश करने का निर्देश दिए जाने के बाद पुलिस ने शनिवार को प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश राम शर्मा को एक रिपोर्ट सौंपी। अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है…
बंगाल, एजेंसियां : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार और हिंसा की खुली छूट चाहती है, यही वजह है कि इस तरह के मामलों की जांच कर रही केंद्रीय एजेंसियों को राज्य में हमलों का सामना करना पड़ता है। मोदी की टिप्पणी एक दिन पहले राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की एक टीम पर शनिवार को भीड़ द्वारा कथित तौर पर हमले के बाद आई है। यह घटना उस वक्त हुई थी, जब पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में 2022 के विस्फोट मामले में दो मुख्य संदिग्धों को राष्ट्रीय जांच एजेंसी…
पटना: विपक्षी दलों पर ‘‘सनातन धर्म’’ के खिलाफ होने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आरोपों पर सख्त एतराज जताते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता अपने आपको क्या भगवान समझते हैं, उनका विरोध करना क्या भगवान का विरोध करना है।पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि जनता के असंतोष और लोकसभा चुनाव पर इसके संभावित प्रभाव ने प्रधानमंत्री को ‘‘डरा’’ दिया है, और यही कारण है कि जीत का दावा करने के बावजूद वह गहन प्रचार कर रहे हैं। बिहार के नवादा जिले…
रांची : कांके रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास के सभागार में इंडिया गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को संपन्न हुई। बैठक में पार्टी की वरिष्ठ नेत्री कल्पना मुर्मू सोरेन, केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय, झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के झारखण्ड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, भाकपा माले के विनोद कुमार सिंह, राजद के सत्यानंद भोक्ता, कैलाश यादव तथा सुनील श्रीवास्तव शामिल हुए। बैठक में धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आयोजित होने वाले उलगुलान न्याय महारैली के आयोजन को सफल बनाने पर चर्चा हुई। इसके अलावा लोकसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति पर…
लंदन, एजेंसियां : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने गाजा में जारी इजराइल-हमास संघर्ष को ‘‘मासूम बच्चों की खातिर मानवीय आधार पर रोके जाने’’ के अपने आह्वान को दोहराया है। विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने पूर्वी भूमध्य सागर में एक शाही नौसेना के पोत की तैनाती की घोषणा की और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाई जाने वाली सहायता को बढ़ाने के मकसद से 97 लाख पाउंड देने की प्रतिबद्धता जताई। ब्रिटिश प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास ‘10 डाउनिंग स्ट्रीट’ से जारी एक बयान में सुनक ने कहा, ‘‘ आज सात अक्टूबर के आतंकवादी हमले के छह महीने पूरे हो गए…
नई दिल्ली : चुनाव आते ही महिला नेताओं के खिलाफ अभद्र बयानबाजी का सिलसिला शुरू हो जाता है। ऐसा ही कुछ 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी देखने को मिल रहा है। जिसमें भाजपा की चर्चित उम्मीदवारों-हेमा मालिनी व कंगना रनौत और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी को निशाना बनाया जा चुका है। कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला ने बृहस्पतिवार को हेमा मालिनी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करके अपनी पार्टी और नेताओं को मुश्किल में डाल दिया। जिसके बाद राष्ट्रीय महिला आयोग तुरंत उनके खिलाफ निर्वाचन आयोग पहुंच गया। पिछले महीने हरियाणा में एक रैली में की…
नयी दिल्ली: जाने-माने राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दावों को मान्य करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी दक्षिण और पूर्वी भारत में अपनी सीट एवं मत प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि करेगी। किशोर ने ‘पीटीआई’ के संपादकों के साथ बातचीत में यह भी कहा कि भाजपा के स्पष्ट प्रभुत्व के बावजूद, न तो पार्टी और न ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अजेय हैं। उन्होंने रेखांकित किया कि विपक्ष के पास भाजपा के रथ को रोकने की तीन विभिन्न और यथार्थवादी संभावनाएं थीं, लेकिन आलस्य और गलत रणनीतियों के कारण उन्होंने अवसरों को गंवा दिया। किशोर ने कहा,…
नयी दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में एक साथ होने वाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने रविवार को विश्वास जताया कि राज्य के लोग उनकी पार्टी को समर्थन देंगे और सत्य की जीत होगी। प्रियंका ने कहा कि एक तरफ सत्ता के लिए धनबल और एजेंसियों के माध्यम से लोकतंत्र को खत्म करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजनीति है, जबकि दूसरी ओर सत्य, साहस और धैर्य से जनता के लिए अथक परिश्रम करने का कांग्रेस का संकल्प है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मैं हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के…