Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
- पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत
- ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’, आम आदमी पार्टी के नाम राघव चड्ढा का संदेश, लगाए गंभीर आरोप
- अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना प्रमुख को पद छोड़ने का दिया आदेश, पेंटागन में बड़े फेरबदल के संकेत
- रांची में दो महिलाओं के चेहरे पर कालिख पोतने वाले आरोपी के घर पर तोड़फोड़
- उच्च न्यायालय ने जमशेदपुर एसएसपी से पूछा, शिकायत के बाद भी प्राथमिकी क्याें नहीं की दर्ज
- विदेशी परफ्यूम और दुबई की मिठाइयों की खुशबू से महक रहा मेगा ट्रेड फेयर
- बंगाल के मालदा में न्यायिक अधिकारियों से दुर्व्यवहार मामले में 18 गिरफ्तार, एआईएसएफ प्रत्याशी भी शामिल
Author: News Maati
सुशोभित यों चस्का तो उसे इमारतें तामीर करवाने का भी बहोत था। अपनी किताब ‘फ़ुतूहते फ़िरोज़शाही’ में उसने अपनी इमारतों के बारे में ख़ूब चाव से बतलाया है। लेकिन इमारतें तो हर सुल्तान बनवाता है, बाग़ हर कोई नहीं लगवाता। एक ‘तारीख़े फ़िरोज़शाही’ बरनी ने लिखी है, दूसरी अफ़ीफ़ ने। और इन दोनों ने ही फ़िरोज़ के बाग़ों के बारे में बहोत ब्योरेवार बतलाया है। फ़िरोज़ ने दिल्ली और उसके आसपास के इलाक़ों में कोई 1200 बाग़ बनवाए थे। ये अधिकतर फलों के बाग़ थे। इनमें गुलाब और सेवन्ती की बहार तो रहती ही, अनार, चितूरी, अलख़ाने भी उगाए…
भोपाल, एजेंसियां : कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को मध्य प्रदेश में थे। इस दौरान उन्होंने महुआ चुना। वे शहडोल से उमरिया जा रहे थे। रास्ते में आदिवासी महिलाओं को महुआ बीनते देख काफिला रुकवाया और उनसे बातचीत की। राहुल ने कुछ महुए बीने और चखकर भी देखा। चखने के बाद कहा कि स्वाद अच्छा है। बता दें कि राहुल गांधी सोमवार को चुनावी सभा करने शहडोल आए थे। उन्होंने इन सभाओं में आदिवासियों पर फोकस किया। लौटते वक्त फ्यूल की कमी के कारण उनका हेलिकॉप्टर उड़ नहीं सका। तब राहुल ने शहडोल के एक निजी होटल में रात गुजारी।…
गिरिडीह : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय उपचुनाव में झामुमो की संभावित उम्मीदवार कल्पना सोरेन ने मंगलवार को गिरिडीह में गांडेय विधानसभा के सभी क्षेत्रों के झामुमो कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनसे कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संघर्ष के समय से आप सभी झामुमो परिवार का हिस्सा हैं, यह देखकर मुझे गौरव महसूस होता है। उन्होंने कहा कि आज देश का लोकतंत्र खतरे में है। संविधान बदलने का षड्यंत्र किया जा रहा है। परिवार में पिता को बेटे से, भाई को भाई से, चाचा को भतीजे से लड़ाने में भाजपा जुटी हुई है। आप…
नयी दिल्ली, एजेंसियां : प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने सोमवार को सशस्त्र बलों द्वारा एक ‘‘संयुक्त कार्य संस्कृति’’ विकसित करने का आह्वान किया। जिससे देश की समग्र युद्ध क्षमता को बढ़ाने वाली संरचनाएं बनाकर प्रत्येक सेना की क्षमताओं को एकीकृत किया जा सके। जनरल चौहान तीनों सेनाओं के सम्मेलन ‘परिवर्तन चिंतन’ को संबोधित कर रहे थे। इसमें तीनों सेनाओं – थल सेना, वायु सेना और नौसेना के बीच ‘‘संयुक्तता और एकीकरण’’ को आगे बढ़ाने के लिए नये विचारों, पहल और सुधारों पर मंथन किया गया। अधिकारियों ने कहा कि सीडीएस जनरल चौहान ने भारत की सेनाओं को…
नयी दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर मंगलवार को फैसला सुनाएगा।उच्च न्यायालय की वेबसाइट पर अपलोड की गई वाद सूची के अनुसार, न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे याचिका पर आदेश सुनाएंगी। ईडी ने याचिका के जवाब मे कहा था कि अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति घोटाले के मुख्य सरगना हैं। उनके पास ऐसे सबूत हैं, जिनके आधार पर वो मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध के दोषी हैं। आम आदमी पार्टी ने घोटाले में हुई आय की एक हिस्से…
नयी दिल्ली : बहुमूल्य धातुओं की सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में मांग बढ़ने के कारण सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 350 रुपये की तेजी के साथ 71,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।इस साल यानी 2024 में अबतक सोने की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इस साल सोने का दाम 7,700 रुपये चढ़ा है। चांदी की कीमत भी 800 रुपये के उछाल के साथ 84,000 रुपये प्रति किलोग्राम की नयी ऊंचाई पर बंद हुई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में यह 83,200 रुपये प्रति किलोग्राम…
नयी दिल्ली: प्रमुख शेयर बाजार बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में मुंबई में 20 मई को होने वाले आम चुनाव के दिन कोई कारोबार नहीं होगा। दोनों प्रमुख शेयर बाजारों ने उस दिन कारोबारी अवकाश की घोषणा की है। बीएसई और एनएसई ने सोमवार को कहा कि इक्विटी, शेयर वायदा एवं विकल्प तथा एसएलबी (सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग) यानी प्रतिभूति उधार देने या लेने वाले खंड में कारोबार नहीं होगा। दोनों शेयर बाजारों ने अलग-अलग परिपत्र में कहा कि मुंबई में 20 मई सोमवार को होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीएसई और एनएसई 20 मई को बंद रहेंगे।
नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘उद्योगपतियों के कर्ज माफ करने’ को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि अब सरकार का खजाना आम आदमी के लिए खोलने का समय है। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘नरेन्द्र मोदी ने चंद अरबपतियों के 16 लाख करोड़ रुपये एक झटके में माफ कर दिये। इतने पैसों से मनरेगा जैसी क्रांतिकारी योजना 24 साल तक चलाई जा सकती थी।’’ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज सोमवार को मध्यप्रदेश के सिवनी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “देश में आदिवासियों की 8% आबादी है। लेकिन.. जब…
रांची : झारखंड के बड़कागांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद कथित धनशोधन से जुड़े एक मामले में पूछताछ के लिए सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुईं। अंबा प्रसाद दोपहर करीब ढाई बजे एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी के दफ्तर पहुंची। उन्हें धनशोधन रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत अपना बयान दर्ज कराने के लिए चार अप्रैल को पेश होने को कहा गया था। लेकिन प्रसाद स्वास्थ्य मुद्दों का हवाला देकर पेश नहीं हुईं। उनके पिता और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने चार अप्रैल को पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि प्रसाद ने ईडी से स्वास्थ्य के आधार…
चतरा : अफीम माफियाओं के विरुद्ध चतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने करीब 10.20 करोड़ रुपये की अफीम के बड़े अवैध खेप के साथ अंतरजिला गिरोह के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। चतरा एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि अफीम माफियाओं का गिरोह अफीम की बड़ी खेप खपाने के लिए क्षेत्र में कोशिश कर रहा है। इसके बाद डीएसपी मुख्यालय रोहित कुमार रजवार के नेतृत्व में ईटखोरी थाना पुलिस की स्पेशल टीम गठित की गयी। इस टीम को बड़ी कामयाबी हासिल हुई। टीम ने ईटखोरी थाना क्षेत्र के महुदा गांव से अवैध ब्राउन सुगर फैक्ट्री…