Author: News Maati

रांची : इंडी गठबंधन नकारात्मक राजनीति करता है जबकि एनडीए सकारात्मक। शुक्रवार को ये बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहीं। वे प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन केवल कमाने के लिए बनाया गया गठबंधन है। ये सनातन विरोधी और भ्रष्टाचारी लोगों की जमात है। उन्होंने कहा कि देश की जनता का भरोसा इंडी एलायंस पर नहीं है। जनता मोदी की गारंटी पर भरोसा कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य बनाने से लेकर गांव ,गरीब ,किसान सभी की सेवा केलिए भाजपा संकल्पित है। मोदी सरकार…

Read More

रांची : विरासत के प्रति बच्चों का रुझान उनके समग्र विकास के लिए जरूरी है। हमारा देश विरासत का धनी है और इसके जरिए हमारी पुरानी कला और संस्कृति से रू-ब-रू हुआ जा सकता है। गुरूवार को ये बातें झारखंड सरकार में उप निदेशक पुरातत्व रहे डॉ अमिताभ कुमार ने कहीं। वे विश्व विरासत दिवस के मौके पर टैगोर हिल में आयोजित हेरिटेज वॉक में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विरासत स्थलों का संरक्षण समाज की जिम्मेवारी है और इसके लिए जागरूकता लाने की जरूरत है। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि नाबार्ड के पूर्व मुख्य महाप्रबंधक…

Read More

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही आदिवासियों का विकास कर सकती है। उन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यालय में एसटी मोर्चा की बैठक में गुरूवार को कहा कि भाजपा ने झारखंड राज्य का निर्माण, जनजाति मंत्रालय का गठन, द्रौपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रपति बनाना, मोदी सरकार में 8-8 जनजाति मंत्री, आदिवासी महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि के लिए जनजाति गौरव दिवस, पीएम जनमन योजना सहित कई ऐतिहासिक कार्य भाजपा ने किए हैं। श्री मरांडी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता प्रत्येक गांव में जन संपर्क अभियान…

Read More

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आरंभ होने के साथ ही पार्टी के ‘पांच न्याय’ का हवाला देते हुए लोगों से मतदान की अपील की। राहुल गांधी ने लोगों का आह्वान किया कि वे नफरत को हराकर देश के हर कोने में ‘मोहब्बत की दुकान’ खोल दें। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आरंभ होने के साथ ही पार्टी के ‘पांच न्याय’ का हवाला देते हुए लोगों से मतदान की अपील की। राहुल गांधी ने लोगों…

Read More

नयी दिल्ली :  दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने पुलिस महानिदेशक (कारागार) को 24 घंटे के भीतर आम आदमी पार्टी (आप) के उस दावे पर रिपोर्ट देने को कहा है, जिसके मुताबिक मुख्यमंत्री केजरीवाल को तिहाड़ जेल में इंसुलिन नहीं दी जा रही। उपराज्यपाल का यह आदेश दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी के इस दावे के बाद आया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में घर का बना खाना और इंसुलिन न देकर जान से मारने की साजिश रची गई है। हालांकि, जेल अधिकारियों ने आतिशी के दावे का खंडन किया है।

Read More

नयी दिल्ली : वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी इस महीने के अंत तक नए नौसेना प्रमुख का पदभार संभालेंगे। वह निवर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार का स्थान लेंगे। एडमिरल कुमार 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होंगे। वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, पीवीएसएम, एवीएसएम, एनएम,  वर्तमान में नौसेना स्टाफ के वाइस चीफ के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। वह 30 अप्रैल, 2024 की दोपहर से देश के नए नौसेना प्रमुख का पदभार संभालेंगे। भारत सरकार ने उनको नया नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है। नौसेना स्टाफ, एडमिरल आर हरि कुमार, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम 30 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं।

Read More

अहमदाबाद: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को समर्थकों के हुजूम के बीच अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक के बाद तीन रोड शो किये और करीब 20 किलोमीटर की दूरी तय की। शाह का दिन में तीसरा और अंतिम रोड शो अहमदाबाद शहर के साबरमती, घाटलोडिया, नारणपुरा और वेजलपुर विधानसभा क्षेत्रों के तहत आने वाले इलाकों से गुजरा, जो गांधीनगर लोकसभा सीट का हिस्सा हैं। उन्होंने 2019 में इस सीट से जीत हासिल की थी। शाह का रोड शो…

Read More

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 102 सीटों पर मतदान आरंभ होने पर शुक्रवार को मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अनुरोध किया। उन्होंने खासतौर से युवा और पहली बार मतदान कर रहे मतदाताओं से बड़ी संख्या में वोट करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव आज से शुरू हो रहा है! लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इन सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा आग्रह है…

Read More

रांची : मुस्लिम मजलिसे उलेमा झारखंड के केंद्रीय अध्यक्ष मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर कासमी ने कहा है कि झारखंड राज्य के साथ-साथ पूरे देश में चुनाव का माहौल है। 140 करोड़ जनता वोट देने के लिए तैयार है। झारखंड में 4 करोड़ से अधिक आबादी है जिसमें 80 लाख यानि लगभग 18% मुस्लिम आबादी है। लेकिन सभी क्षेत्रीय और राष्ट्रीय पार्टियों ने चुनाव में किसी भी मुसलमान को उम्मीदवार नहीं बनाया। जबकि मुसलमान को उनकी आबादी के हिसाब से कम से कम दो सीट लोकसभा में मिलनी चाहिए। सभी पार्टियां मुसलमान के विकास की प्रणाली को खत्म करने की साजिश कर…

Read More

सुशोभित संसार का ऐसा कौन-सा अपराध है, जो केवल नवरात्रि और सावन में अपराध होता है, बाक़ी दिनों में वह जायज़ है?ताज़ीराते-हिन्द की कौन-सी दफ़ाएँ हैं, जो केवल नवरात्रि और सावन में लागू होती हैं, बाक़ी दिनों में रद्द हो जाती हैं?क्या आपने किसी को यह कहते हुए सुना कि तुम नवरात्रि में चोरी क्यों कर रहे हो या श्रावण में डकैती क्यों डाल रहे हो, इन दिनों में यह अपराध है।तो क्या बाक़ी दिनों में चोरी-डकैती अपराध नहीं?अगर कोई चीज़ ग़लत होती है तो वह सातों दिन, बारहों महीने, चौबीसों घंटे ग़लत होती है। यह नवरात्रि-श्रावण में ग़लत और…

Read More