Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
- पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत
- ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’, आम आदमी पार्टी के नाम राघव चड्ढा का संदेश, लगाए गंभीर आरोप
- अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना प्रमुख को पद छोड़ने का दिया आदेश, पेंटागन में बड़े फेरबदल के संकेत
- रांची में दो महिलाओं के चेहरे पर कालिख पोतने वाले आरोपी के घर पर तोड़फोड़
- उच्च न्यायालय ने जमशेदपुर एसएसपी से पूछा, शिकायत के बाद भी प्राथमिकी क्याें नहीं की दर्ज
- विदेशी परफ्यूम और दुबई की मिठाइयों की खुशबू से महक रहा मेगा ट्रेड फेयर
- बंगाल के मालदा में न्यायिक अधिकारियों से दुर्व्यवहार मामले में 18 गिरफ्तार, एआईएसएफ प्रत्याशी भी शामिल
Author: News Maati
नयी दिल्ली । पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सैन्य कार्रवाई से पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व में मची खलबली को स्वीकार करते हुए कहा कि इस दौरान उन्हें बंकर में शरण लेने की सलाह दी गयी थी।श्री ज़रदारी ने शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा कि उनके सैन्य सचिव ने उन्हें सूचित किया कि युद्ध शुरू हो चुका है और सुरक्षा कारणों से उन्हें बंकर में जाना चाहिए। श्री ज़रदारी ने कहा कि उन्होंने चार दिन पहले ही आशंका जता दी थी कि युद्ध हो सकता है। शनिवार को आयोजित एक इवेंट में बोलते…
रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने तीन दिवसीय झारखंड दौरे के तहत रविवार की शाम रांची पहुंच गईं। वह विशेष विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर राजधानी रांची में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एयरपोर्ट से लेकर लोकभवन तक पूरे रूट लाइन पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। राष्ट्रपति का काफिला एयरपोर्ट से निकलने से पहले ही सुरक्षाकर्मी पूरी तरह अलर्ट मोड में थे। करीब…
बेंगलुरु। दक्षिण भारत की प्रसिद्ध साहित्यिक संस्था की ओर से रविवार को झारखंड की कवयित्री जसिन्ता केरकेट्टा को एक लाख रुपये का प्रतिष्ठित अज्ञेय शब्द सृजन सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान बेंगलुरु में आयोजित संस्था के 28वें वार्षिकोत्सव-सह-पुरस्कार अर्पण समारोह में प्रदान किया गया। इस अवसर पर दक्षिण भारत में हिन्दी की सेवा के लिए 25 हजार रुपये का दक्षिण भारत शब्द हिंदी सेवी सम्मान प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं बेंगलुरु विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के अवकाश प्राप्त प्रो. टीजी प्रभाशंकर प्रेमी को दिया गया। सम्मान के रूप में नकद राशि के अलावा अंगवस्त्रम, स्मृति चिह्न, प्रशस्ति फलक एवं श्रीफल भी…
रांची। कड़ाके की ठंड और शीतलहरी को देखते हुए मारवाड़ी युवा मंच की रांची शाखा ने रविवार को सामाजिक सरोकार की सराहनीय पहल की। मंच की ओर से चमघट्टी एवं शाशनबेडा गांवों में 260 जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। इसके साथ ही ग्रामीणों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। मारवाड़ी युवा मंच, रांची शाखा के प्रवक्ता राघव जालान ने बताया कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन स्कोडा–सिंघानिया मोटर्स के…
धनबाद। धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) से एक नवजात बच्चे की चोरी का गंभीर मामला रविवार को सामने आया है। टुंडी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक आदिवासी दंपती का नवजात बच्चा अस्पताल के वार्ड से रहस्यमय तरीके से गायब हो गया है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई है, वहीं, परिजन रो-रोकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं। बच्चे की मां सरिता देवी ने बताया कि वह टुंडी के मनियाडीह थाना क्षेत्र के भेलवे की रहने वाली हैं। वह अपने पति शालिग्राम मरांडी के साथ बीते 24…
रांची। राजधानी रांची के पुंदाग स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) पुल के पास 33 केवी बिजली केबल में आग लगने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई है। घटना के बाद पुंदाग, पिस्का मोड़ सहित आसपास के कई क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंचकर आपूर्ति बहाल करने में जुटी हुई है। विभाग के अनुसार, स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। दरअसल, पुंदाग आईआईएम पुल के पास 33 केवी केबल में आग लगने की…
सरायकेला। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कुकरू प्रखंड की लेटेमदा पंचायत के नुतुनडीह गांव में जंगली हाथी के हमले से एक किसान की मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल व्याप्त है। मृतक की पहचान नुतुनडीह गांव निवासी 50 वर्षीय बुका महतो उर्फ गौरांग महतो के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, बुका महतो शनिवार देर रात करीब तीन बजे अपने खेत में धान की फसल की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान जंगल की ओर से अचानक आए एक जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हाथी…
नयी दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि विज्ञान, नवाचार और प्रौद्योगिकी के विस्तार के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों ने दुनिया भर के देशों को बहुत प्रभावित किया है और ‘‘युवा शक्ति’’ के कारण पूरी दुनिया देश की ओर बड़ी उम्मीदों से देख रही है। मोदी ने अपने मासिक ‘मन की बात’ संबोधन में कहा, ‘‘आज दुनिया भारत को बहुत आशा के साथ देख रही है। भारत से उम्मीद की सबसे बड़ी वजह है, हमारी युवा शक्ति। विज्ञान के क्षेत्र में हमारी उपलब्धियां, नए-नए नवोन्मेष, प्रौद्योगिकी का विस्तार इनसे दुनियाभर के देश बहुत प्रभावित हैं।’’ मोदी ने कहा,…
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर जारी भू-राजनैतिक और व्यापार तनावों के बीच पिछले एक साल में सोने-चांदी में जबरदस्त तेजी रही और एक तरफ जहां दोनों कीमती धातु आम लोगों की पहुंच से दूर हो गईं, वहीं निवेशकों को खूब फायदा हुआ। एमसीएक्स इंडिया के आंकड़ों के अनुसार, अहमदाबाद में सोने की कीमत 31 दिसंबर 2024 को 75,913 रुपए प्रति दस ग्राम थी जो 26 दिसंबर 2025 को बढ़कर 1,37,591 रुपए पर पहुंच गई। इस प्रकार, इसकी कीमत 81 प्रतिशत से अधिक बढ़ी। इस दौरान चांद भी 85, 851 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 2,28,948 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच…
नई दिल्ली। देश के महान उद्योगपति और टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा की जयंती पर रविवार को देशभर के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, शिवराज सिंह चौहान और अन्य नेताओं ने उनके योगदान को याद किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में लिखा, “रतन टाटा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि, जिन्होंने ईमानदारी और करुणा के साथ भारतीय उद्यम को नया रूप दिया। स्वदेशी उद्योग बनाने से लेकर निस्वार्थ परोपकार…