Author: News Maati

रांची। पलामू जिले में लोकसभा चुनाव 13 मई में को है, लेकिन उससे पहले ही प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के जरिये चुनाव बहिष्कार को लेकर पोस्टरबाजी की जा रही है। जिले के चार प्रखंड क्षेत्र में माओवादियों की ओर से चुनाव बहिष्कार को लेकर बुधवार रात पोस्टरबाजी की गई है। इन पोस्टरों के माध्यम से आम जनता को कई तरह की जानकारी दी गई है और व्यवस्था पर सवाल उठाया गया है। सूचना मिलने पर गुरुवार सुबह पुलिस ने सभी जगह से पोस्टर हटा दिया है। एक साथ चार प्रखंड क्षेत्र में पोस्टर लगाए जाने से ग्रामीणों में वोटिंग…

Read More

कोडरमा। कोडरमा लोकसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कोडरमा के जिला निर्वाचन अधिकारी सह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा के समक्ष तीन सेट में नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, कोडरमा विधायक डॉक्टर नीरा यादव, जमुआ विधायक केदार हाजरा, पूर्व विधायक नागेंद्र महतो, भाजपा नेता मुकेश जालान, संदीप डंगाईच समेत कई भाजपा नेता दोनों प्रत्याशियों के साथ मौजूद थे वहीं गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर को भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा ने गुरुवार को पर्चा दाखिल किया। उन्होंने समाहरणालय जाकर निवार्ची पदाधिकारी…

Read More

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन मई को दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री तीन मई को चाईबासा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह राजभवन जाने के दौरान रांची में रोड शो भी करेंगे। फिर राजभवन में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन चार मई को पलामू और लोहरदगा में उनकी चुनावी सभा निर्धारित है। इस दौरान सुरक्षा में किसी तरह की कोई चूक ना हो, इसको लेकर रांची पुलिस ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया है। प्रधानमंत्री का रोड शो जिस रास्ते से गुजरेगा, उसके दोनों तरफ बैरिकेडिंग भी की जा रही है। रोड शो…

Read More

रामगढ़। हथियार के साथ जिले में अपराध को अंजाम देने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। इस मामले की जानकारी गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी डॉ बिमल कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में रमेश मुंडा, रूपन हांसदा और बालतू मांझी शामिल हैं। यह तीनों रांची जिला क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनके पास से पुलिस ने एक लोडेड देशी कट्टा, एक 7.65 एमएम का देसी पिस्टल, .315 एमएम का जिंदा का दो कारतूस और एक मोटरसाइकिल जब्त किया है। एसपी डॉ बिमल कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि…

Read More

रांची। रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार यशस्विनी सहाय छह मई को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पार्टी विधायक दल नेता आलमगीर आलम, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय और कई मंत्री और विधायक शामिल होंगे।

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने लालपुर निवासी हेमंत अग्रवाल और महेंद्र अग्रवाल की हत्या मामले में सजायफ्ता लोकेश चौधरी की जमानत याचिका गुरुवार को खारिज कर दी। इस हत्याकांड में अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत ने जून, 2023 में लोकेश चौधरी, सुनील सिंह, धर्मेंद्र कुमार तिवारी को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। लोकेश ने निचली अदालत की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती दी है। लोकेश चौधरी ने लालपुर निवासी हेमंत अग्रवाल और महेंद्र अग्रवाल को अशोक नगर स्थित एक न्यूज कार्यालय में 6 मार्च, 2019 को बुलाया था। विवाद होने पर उनकी हत्या गोली मार कर की गयी…

Read More

रांची। रांची लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार व सांसद संजय सेठ ने गुरुवार को अपना नामांकनपत्र दाखिल कर दिया। रांची में सेठ के समर्थकों पर फूलों की वर्षा की गई। नामांकन से पहले भाजपा नेताओं ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। गुरुवार को नामांकन से पहले मोरहाबादी मैदान में हजारों समर्थक जुटे। यहां से रैली के रूप में भीड़ समाहरणालय पहुंची। रैली के दौरान जेसीबी से उनके समर्थकों पर फूलों की बारिश की गई। संजय सेठ के समर्थन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो और नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी सहित शामिल हुए।…

Read More

रांची। पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है। हेमंत सोरेन को अब 16 मई तक रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में रहना होगा। गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में उनकी उनकी पेशी हुई और इसके बाद न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ा दी गई। जमीन घोटाले के इसी मामले में जेल में बंद राजस्व उपनिरीक्षक भानु प्रताप और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मास्टरमाइंड मो. सद्दाम की भी आज अदालत में आॅनलाइन पेशी…

Read More

नई दिल्ली। कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल ने गुरुवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नवीन जिंदल ने पर्चा दाखिल करने से पहले परिवार के सदस्यों के साथ पूजा, हवन व यज्ञ का आयोजन किया। इसके बाद वह नामांकन पत्र दाखिल करने रवाना हो गए। इस दौरान उनके साथ हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी भी थे। उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी के सुशील गुप्ता से होगा, जो इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार हैं। उद्योगपति नवीन जिंदल का हरियाणा की राजनीति में बड़ा मुकाम है। वह बीते दिनों कांग्रेस से…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा भगवान राम और शिव पर दिए गए बयान पर आक्रोश जताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव 2024 में बुरी तरह पराजित हो रही है और हार की इसी खिसियाहट से वह बहुसंख्यक हिंदू समाज की आस्था को अपमानित कर उसके साथ खिलवाड़ कर रही है। मुख्यमंत्री योगी गुरुवार को मैनपुरी, एटा और फिरोजाबाद में चुनावी जनसभा के लिए निकलने से पूर्व अपने सरकारी आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास इस प्रकार के कृत्यों से भरा…

Read More