Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
- पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत
- ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’, आम आदमी पार्टी के नाम राघव चड्ढा का संदेश, लगाए गंभीर आरोप
- अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना प्रमुख को पद छोड़ने का दिया आदेश, पेंटागन में बड़े फेरबदल के संकेत
- रांची में दो महिलाओं के चेहरे पर कालिख पोतने वाले आरोपी के घर पर तोड़फोड़
- उच्च न्यायालय ने जमशेदपुर एसएसपी से पूछा, शिकायत के बाद भी प्राथमिकी क्याें नहीं की दर्ज
- विदेशी परफ्यूम और दुबई की मिठाइयों की खुशबू से महक रहा मेगा ट्रेड फेयर
- बंगाल के मालदा में न्यायिक अधिकारियों से दुर्व्यवहार मामले में 18 गिरफ्तार, एआईएसएफ प्रत्याशी भी शामिल
Author: News Maati
लखनऊ। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कद्दावर नेता अतुल अंजान का शुक्रवार को निधन हो गया। कुछ दिनों से बीमार चल रहे अतुल अंजान ने लखनऊ के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह बीते एक महीने से लखनऊ के गोमतीनगर स्थित मेयो अस्पताल में कैंसर से जूझ रहे थे। लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने वाले अतुल अंजान भारतीय वामपंथी राजनीति में एक बड़ा नाम थे। किसानों और मजदूरों के लिए किए गए उनके संघर्ष के कारण हर दलों और सभी क्षेत्रों के लोगों के मन में उनके लिए विशेष सम्मान था। तेज…
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेठी से तौबा कर लिया है। अब वह रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे, जबकि अमेठी से सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा मैदान में उतरेंगे। अमेठी और रायबरेली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार को लेकर लंबे समय से चल रहा असमंजस शुक्रवार सुबह खत्म हुआ। पार्टी के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने दोनों सीट पर उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इसमें अमेठी से किशोरी लाल शर्मा और रायबरेली से राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे। राहुल गांधी के लिए पार्टी ने अमेठी से ज्यादा रायबरेली को सुरक्षित माना है। क्योंकि यह सीट अभी तक…
बरेली । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव में इंडिया समूह की करारी हार तय है और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चार जून से कांग्रेस ढूढो यात्रा पर निकलेंगे। बरेली में जनसभा संबोधित करते हुए श्री शाह ने कहा कि घमंडिया गठबंधन के शहजादे राहुल बाबा ने चुनाव की शुरूआत तो भारत जोड़ो यात्रा से की थी लेकिन चार जून के बाद कांग्रेस ढूंढो यात्रा शुरू होगी। उन्होंने कहा कि बाबा अलखनाथ नाथ और बाबा त्रिवटीनाथ की भूमिका को प्रणाम, महाभारत की यह भूमि है। हमारे सामने इंडी गठबंधन चुनाव लड़ रहा…
बदायूं । सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बदायूं में आदित्य यादव के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग संविधान और हमारी-आपकी जान के पीछे पड़े हैं। ये संविधान बदलना चाहते हैं। अखिलेश यादव ने कोविशील्ड वैक्सीन के ‘साइड इफेक्ट्स’ को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन्होंने वैक्सीन लगवाई, वो लोग भी भाजपा के खिलाफ मतदान करेंगे। यह भाजपा वाले आपदा में अवसर देख रहे थे। भाजपा के लोग कहते हैं कि 80 करोड़ लोगों को राशन बांटा। दूसरी तरफ कह रहे हैं कि हम गरीबी रेखा से…
वल्लभविद्यानगर। प्रधानमंत्री और भाजपा के शीर्ष नेता नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को आणंद के वल्लभविद्यानगर स्थित शास्त्री नगर में चुनावी सभा संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर जमकर हमला बोला। गरीबी, मुस्लिम तुष्टिकरण, आरक्षण और संविधान के मामले में कांग्रेस को घेरा। मोदी ने इंडी गठबंधन ने लोगों को वोट जेहाद के लिए उकसाया है। इंडी गठबंधन ने मुसलमानों को एकजुट होकर वोट देने को कहा है। लव जिहाद, लैंड जिहाद के बाद वोट जिहाद के लिए कहा गया है। यह जिहाद किसके खिलाफ होता है, आप सभी अच्छी तरह जानते हैं। मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन…
मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर कपल हेमा मालिनी और धर्मेंद्र आज यानी 2 मई को शादी की 44वीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर ड्रीम गर्ल ने एक प्यारा इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया। हेमा ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उनकी धर्मेंद्र के साथ कुछ पुरानी और कुछ अनदेखी तस्वीरें थीं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि आज हमारी 44वीं शादी की सालगिरह। इस सफर में दो खूबसूरत बेटियां और प्यारे नाती-नातिन है और हम प्यार भरी दुनिया में खोए हुए हैं! हेमा ने कहा कि हमारे फैंस का प्यार और उनका समर्थन लगातार बरकरार है!…
पटना। एनडीए समर्थित पार्टी लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो चिराग पासवान ने गुरुवार को हाजीपुर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया । वैशाली जिले के हाजीपुर समाहरणालय परिसर स्थित जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम यशपाल मीणा के समक्ष नामांकन-पत्र दाखिल किया। नामांकन करने से पूर्व चिराग पासवान ने सर्किट हाउस के पास स्थित अपने पिता स्व रामविलास पासवान की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। चिराग पासवान के नामांकन सह आशीर्वाद सभा के दौरान एनडीए के कई बड़े नेता भी मौजूद रहे। इस दौरान चिराग पासवान के साथ उनकी मां रीना पासवान भी मौजूद रहीं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय,…
पटना। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को अररिया में कांग्रेस, राजद और इंडी गठबंधन पर करारा प्रहार किया। नड्डा ने राजद का मतलब रिश्वतखोर, जंगलराज व दलदल बताया। उन्होंने इंडी गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि यह गठबंधन भ्रष्टाचारियों का कुनबा है। इसमें आधे बेल पर और आधे जेल में हैं। ये लोग हर तरह का हथकंडा अपनाते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा यहां एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। जेपी नड्डा ने इंडी गठबंधन को राम विरोधी और देश विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि इन लोगों को राम मंदिर के परेशानी थी।…
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने छपरा में भरी हुंकार, कहा- जरूरत पड़ी तो सीमा के उस पार भी मार सकता है भारत
पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को एक चुनावी जनसभा में कहा कि भाजपा सरकार में देश का प्रभाव बढ़ा है। अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत का मस्तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऊंचा किया है। आज दुनिया के लोग भारत की बातों को बड़े गौर से सुनते हैं। राजनाथ सिंह ने सारण से भाजपा उम्मीदवार राजीव प्रताप रूड़ी के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहा कि पहले कांग्रेस की सरकारों को आपने देखा है। केवल जम्मू-कश्मीर ही नहीं बल्कि देश के किसी ना किसी राज्य में आतंकी घटनाएं होती रहती थीं, लेकिन आज भाजपा सरकार में…
जमशेदपुर। बागबेड़ा थाना अंतर्गत सिदो-कान्हू मैदान के पास गणेश टोला में विजय सिंह उर्फ मोनू के घर पर गुरुवार सुबह बाइक से आए अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में मोनू सिंह के अलावा दो अन्य लोग घायल हुए हैं, इनमें एक महिला भी है। फायरिंग के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घायलों को इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया है। मोनू सिंह घर का काम करवा रहा था। इसी बीच दो बाइक पर सवार चार लोग पहुंचे और अचानक फायरिंग कर दी, जिसमें मोनू सिंह के अलावा एक महिला और एक व्यक्ति भी गोली…