Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- राघव चड्ढा का एक और वीडियो जारी, नए बयान से अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगियों की बढ़ सकती है टेंशन
- कार और बाइक में भीषण टक्कर, तीन युवकों की मौत, दो घायल, देवघर-सुल्तानगंज पथ पर हादसा
- नासा ने आर्टेमिस II मिशन से जारी की पृथ्वी की खूबसूरत तस्वीरें
- असम को नहीं बनने देंगे लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती’, बारपेटा में गरजे सीएम योगी
- पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद भी तैनात रहेंगी CAPF की 500 कंपनियां: चुनाव आयोग
- ईरान ने अमेरिका के 48 घंटे के सीजफायर वाले प्रस्ताव को किया खारिज
- झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
- पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत
Author: News Maati
मुंबई। कंपनियों के कमजोर तिमाही नतीजे और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की भारी बिकवाली के दबाव में एलटी और रिलायंस समेत 25 दिग्गज कंपनियों के करीब छह प्रतिशत तक लुढ़कने से आज शेयर बाजार में कोहराम मच गया।बीएसई सेंसेक्स 1,062 अंक या 1.45 प्रतिशत गिरकर 72,404 और निफ्टी 345 अंक या 1.55 प्रतिशत गिरकर 21,957 अंक पर बंद हुआ। बाजार में लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों पर अधिक दबाव देखा गया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 927 अंक या 1.85 प्रतिशत गिरकर 49,109 अंक पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 465 अंक या 2.83 प्रतिशत गिरकर 15,995 पर बंद…
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा का खाता भी नहीं खुलेगा और सपा मुखिया के परिवार की पांचों सीटों पर हार सुनिश्चित है। गोला में खीरी लोकसभा सीट के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुये श्री योगी ने गुरुवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के तीन चरण पूरे हो चुके हैं। देश में एक ही स्वर गूंज रहा है फिर एक बार मोदी सरकार। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा के लोग कह रहे हैं कि राममंदिर का निर्माण अनावश्यक हुआ है। चुनाव जैसे जैसे आगे…
नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की वसूली के लिए कारोबारियों के खिलाफ तलाशी और जब्ती अभियानों के दौरान ‘धमकी और जोर-जबरदस्ती’ का इस्तेमाल न करने का केंद्र सरकार को निर्देश देते हुए बुधवार को कहा कि उन्हें स्वेच्छा से बकाया चुकाने के लिए मनाया जाए। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने कहा कि जीएसटी कानून के तहत ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जो अधिकारियों को बकाया राशि के भुगतान के लिए बल के इस्तेमाल का अधिकार देता हो। शीर्ष अदालत की यह पीठ जीएसटी अधिनियम…
रांची : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गुरूवार को ओडिशा पहुंची। हेलीकॉप्टर से उनके ओडिशा पहुंचने पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कल्पना सोरेन यहां पार्टी उम्मीदवार अंजनी सोरेन के चुनाव प्रचार के लिए पहुंची हैं। ओडिशा के मयूरभंज में कल्पना सोरेन के पहुंचने पर अंजनी सोरेन काफी खुश नजर आयीं और उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कल्पना सोरेन का स्वागत किया।
नोएडा (उप्र): नोएडा में एक समाचार चैनल में कार्यरत एक पत्रकार ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। बिसरख थाने के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि समाचार चैनल ‘एबीपी न्यूज’ में वीडियो संपादक के रूप में कार्यरत उमाकांत राही (40) ने बुधवार रात किसी मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया जिसके बाद उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे कई दिनों से तनाव में जी रहे थे।
नयी दिल्ली: एअर इंडिया एक्सप्रेस ने चालक दल के कम से कम 25 उन सदस्यों को बर्खास्त करने संबंधी पत्र जारी किए हैं जिन्होंने बीमार होने की सूचना दी थी। चालक दल के सदस्यों के नहीं होने के कारण एअरलाइन को 90 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। एयरलाइन से जुड़े सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअरलाइन ने बीमार होने की सूचना देने वाले चालक दल के अन्य सदस्यों को बृहस्पतिवार शाम चार बजे तक काम पर लौटने का आदेश दिया है और ऐसा नहीं करने पर उन्हें…
तिरुवनंतपुरम: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को केरल स्थित बिलीवर्स ईस्टर्न चर्च के प्रमुख अथानासियस योहान के निधन पर शोक जताया है। पीएम ने कहा कि उन्हें समाज में उनकी सेवाओं के लिए याद रखा जाएगा। योहान (74) सात मई को अमेरिका में एक कार हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बुधवार को डल्लास के एक अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई।
नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने विरासत टैक्स के बाद भारत की विविधता को लेकर बयान दिया। पित्रोदा ने कहा कि भारत में ईस्ट के लोग चाइनीज और साउथ वाले अफ्रीकन दिखते हैं। बयान देने के कुछ ही देर बाद कांग्रेस ने इससे किनारा कर लिया। कांग्रेस ने कहा कि भारत की विविधता की ये परिभाषा मंजूर नहीं है। यह गलत है। जब बयान सामने आया, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना के वारंगल में सभा कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘शहजादे के फिलॉसफर ने चमड़ी के आधार पर देशवासियों का अपमान किया। गाली दी।’ पित्रोदा…
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने उत्तराधिकारी आकाश आनंद को दोनों महत्वपूर्ण पदों से हटा दिया है। आकाश आनंद को नेशनल कोऑर्डिनेटर और बसपा प्रमुख मायावती की उत्तराधिकारी घोषित किया गया था। मायावती ने एक्स पर लिखा कि मूवमेंट के व्यापक हित से पूर्ण परिपक्वता ना होने की वजह से उन्हें दोनों पदों के अहम जिम्मेदारी पद पर से हटाया जाता है। बसपा सुप्रीमो ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘विदित है कि बीएसपी एक पार्टी के साथ ही बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान और स्वाभिमान तथा सामाजिक परिवर्तन का भी मूवमेन्ट है जिसके लिए मान्य. कांशीराम…
पटना : क्षेत्रीय लोक संगीत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू हुआ जे एम एफ भोजपुरी से रिलीज मैथिली लोकगीत “पहुनवा राघव” रिलीज के साथ वायरल हो रहा है। इस मैथिली लोकगीत को प्रिया मलिक ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है। साथ ही इस गाने के जरिये भगवान श्री राम और मिथिला के रिश्ते को स्थापित करते हुए एक नायाब प्रस्तुति है। इसमें मिथिला की मिठास और मधुरता इस गाने की भव्यता को और बढाने वाली है। गाने का म्यूजिक वीडियो बेहद आकर्षक है। इसमें खूबसूरत अभिनेत्री श्वेता म्हारा की मदहोश करने वाली अदाएं इस गाने में चार चांद…