Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- राघव चड्ढा का एक और वीडियो जारी, नए बयान से अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगियों की बढ़ सकती है टेंशन
- कार और बाइक में भीषण टक्कर, तीन युवकों की मौत, दो घायल, देवघर-सुल्तानगंज पथ पर हादसा
- नासा ने आर्टेमिस II मिशन से जारी की पृथ्वी की खूबसूरत तस्वीरें
- असम को नहीं बनने देंगे लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती’, बारपेटा में गरजे सीएम योगी
- पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद भी तैनात रहेंगी CAPF की 500 कंपनियां: चुनाव आयोग
- ईरान ने अमेरिका के 48 घंटे के सीजफायर वाले प्रस्ताव को किया खारिज
- झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
- पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत
Author: News Maati
रांची। लालपुर थाना क्षेत्र स्थित सिल्वर डेल अपार्टमेंट में रहने वाले कृष्णकांत सिन्हा ने खुदकुशी कर ली। आनन-फानन में उसके परिजनो ने उसे आर्किड अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी गई। मृतक कृष्णकांत से जुड़े हुए लोगों का कहना है कि जमीन घोटाले मामले को लेकर ईडी ने कुछ दिन पहले कृष्णकांत को नोटिस किया था। इससे वह दबाव में रह रहा था। हालांकि खुदकुशी के पीछे के सही वजह सामने नहीं आया है।कृष्णकांत जमीन कारोबारी बताए जा रहे…
रांची। मारवाड़ी ब्राह्मण सभा भगवान श्री परशुराम जयंती पर 10 मई को विभिन्न आयोजन करेगा। ब्राह्मण सभा रांची में प्रात: 9 बजे सालासर मंदिर प्रांगण मे हवन व पूजन का आयोजन किया गया है। इसमें मुख्य यजमान योगेश सारस्वत सहपत्नी रहेंगे। आचार्य श्याम सुंदर भारद्वाज हवन पूजन सम्पन्न कराएंगे। संस्था के अध्यक्ष रमेशचंद शर्मा और मंत्री किशनलाल शर्मा ने बताया कि परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में तीन बजे से विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें 501 निशान ध्वजा के साथ भजन मंडली, अनुपम झांकी, ढोल नगारा, बैंड बाजा संग नगर भ्रमण करेंगे।
कोलकाता । मुर्शिदाबाद की बहरमपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और पांच बार सांसद रहे अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार को बड़ी घोषणा की है। लोकसभा चुनाव में उनकी संभावित हार या जीत के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर बहरमपुर से हार जाऊंगा तो राजनीति छोड़ दूंगा और बादाम बेचूंगा। बंगाल में इंडी गठबंधन में ममता बनर्जी के शामिल नहीं होने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि तृणमूल की दिल्ली में किससे क्या बात हुई, यह उन्हें नहीं पता लेकिन उन्हें जानकारी मिली थी कि वे कांग्रेस को दो लोकसभा सीटों की भीख दे…
नई दिल्ली। टाटा समूह की अगुवाई वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस के केबिन क्रू सदस्यों (चालक दल) ने उनके उठाए गए मुद्दों पर विचार करने के लिए सहमत होने के बाद हड़ताल वापस ले ली है। वहीं, कंपनी ने चालक दल के 25 सदस्यों की बर्खास्तगी को भी रद्द कर दिया है। सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस ने केबिन क्रू सदस्यों (चालक दल) के सदस्यों के साथ उनकी सभी चिंताओं को दूर करते हुए एक समझौता किया है। इस समझौते के तहत चालक दल और प्रबंधन दोनों सदस्य सामान्य एयरलाइन संचालन को बहाल करने के लिए सहमत…
रांची। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 10 मई को दुमका में जनसभा को संबोधित करेंगे। गोड्डा में रोड शो भी करेंगे। गोड्डा के एनडीए प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे के नामांकन में शामिल होंगे। वे विशेष विमान से देवघर एयरपोर्ट आएंगे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 10 मई को दुमका के यज्ञ मैदान में 11.30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ लोकसभा प्रभारी राज पलिवार, प्रत्याशी सीता सोरेन, दुमका जिला अध्यक्ष गौरव कांत, देवघर जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, जामताड़ा जिला अध्यक्ष समित शरण भी मौजूद रहेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गोड्डा के एनडीए प्रत्याशी डॉ निशिकांत…
रांची। राजधानी रांची और आस-पास के क्षेत्रों में गुरुवार दोपहर के बाद मौसम सुहाना हो गया। शहर के कई क्षेत्रों में तेज हवा और गर्जना के साथ जोरदार बारिश हुई। रांची से कुछ किलोमीटर दूर स्थित बीआईटी मेसरा और उसके आस-पास में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। इससे रांची के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। बारिश होने के कारण राजधानी के तापमान में गिरावट आयी है। पिछले दो दिनों से राजधानी समेत आस पास के हिस्सों में छिटपुट बारिश हुई है। पाकुड़, दुमका, साहेबगंज, गोड्डा समेत अन्य जिलों में भी सुबह से बारिश रिकॉर्ड की…
रांची। लोकसभा चुनावों में भाजपा स्टार प्रचारकों के माध्यम से ताकत दिखाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है। झारखंड की धरती पर प्रधानमंत्री मोदी 11 मई को चतरा में पार्टी उम्मीदवार कालीचरण सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी पलामू में भाजपा उम्मीदवार बीडी राम के पक्ष में जनसभा कर जनता और कार्यकर्ताओ में जोश भर चुके हैं। प्रधानमंत्री पहले 15 मई को झारखंड दौरे पर आने वाले थे। वे गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड के पेसम अरवाड़ मैदान में एनडीए के घटक दल आजसू के उम्मीदवार चंद्रप्रकाश चौधरी के समर्थन में गिरिडीह…
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि भारत में रहकर पाकिस्तान की भाषा बोलने वालों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए और उन्हें जेल में डाल देना चाहिए। उन्होंने विपक्षी दलों के नेताओं विजय वडेट्टीवार और फारूक अब्दुल्ला के बयानों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता को लेकर उनकी हताशा करार दिया। शिंदे ने कहा कि ये लोग पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। क्या यह देश से गद्दारी नहीं है? प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश भर में देशभक्ति की जो लहर चली है, उसे वे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। यह…
कराची। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान क्षेत्र में स्थित बंदरगाह शहर ग्वादर में गुरूवार को हुए एक आतंकी हमले में कम से कम सात मजदूरों की मौत हो गई। पाकिस्तानी चैनल न्यूज ने ग्वादर पुलिस थाने के थाना प्रभारी (एसएचओ) मोहसिन अली का हवाला देते हुए बताया कि अज्ञात बंदूकधारियों ने सुरबंदर इलाके में ग्वादर फिश हार्बर के पास एक इमारत पर गोलीबारी की, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस हमले में मारे गए और घायल व्यक्ति इलाके में बाल काटने की दुकान में काम करते थे। वे पंजाब…
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तीन चरणों का मतदान समाप्त हो गया है। चौथे चरण के प्रचार में सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। विपक्ष जहां एनडीए सरकार के कामकाज पर प्रश्नचिन्ह लगा रहा है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके गठबंधन दलों सहित भाजपा के नेता सरकार के 10 साल के विकास के कामों का लेखा-जोखा लेकर जनता के बीच उपस्थित हैं और लगातार देश के विकास को गति देने की अपनी सोच को भी जनता के बीच रख रहे हैं। ें इस चुनाव में पीएम मोदी को चुनौती देने वाला गायब नजर आ रहा है।…