Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
- पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत
- ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’, आम आदमी पार्टी के नाम राघव चड्ढा का संदेश, लगाए गंभीर आरोप
- अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना प्रमुख को पद छोड़ने का दिया आदेश, पेंटागन में बड़े फेरबदल के संकेत
- रांची में दो महिलाओं के चेहरे पर कालिख पोतने वाले आरोपी के घर पर तोड़फोड़
- उच्च न्यायालय ने जमशेदपुर एसएसपी से पूछा, शिकायत के बाद भी प्राथमिकी क्याें नहीं की दर्ज
- विदेशी परफ्यूम और दुबई की मिठाइयों की खुशबू से महक रहा मेगा ट्रेड फेयर
- बंगाल के मालदा में न्यायिक अधिकारियों से दुर्व्यवहार मामले में 18 गिरफ्तार, एआईएसएफ प्रत्याशी भी शामिल
Author: News Maati
नई दिल्ली । अब देश के 19 राज्यों के नागरिक अपने जमीन के कागजात (लैंड रिकॉर्ड) घर बैठे डिजिटल रूप में डाउनलोड कर सकेंगे। ये कागज कानूनी रूप से मान्य होंगे। इसके अलावा, 406 जिलों में बैंक अब ऑनलाइन ही जमीन गिरवी रखने (मॉर्गेज) की जानकारी जांच सकते हैं, जिससे लोगों को लोन जल्दी मिलने में मदद मिलेगी। सरकार के मुताबिक, भूमि संसाधन विभाग ने जमीन के रिकॉर्ड को डिजिटल बनाने का काम लगभग पूरा कर लिया है। इससे जमीन से जुड़े काम अब लाइन में लगकर नहीं, बल्कि ऑनलाइन होने लगे हैं। ग्रामीण विकास मंत्रालय के अनुसार, देश के…
पटना। जिस बंगले (10, सर्कुलर रोड) को खाली करने के लिए सरकार नोटिस दे चुकी है, उसके फीके माहौल में गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपने जीवन के 68वें वर्ष में प्रवेश किया। 1995 के बाद से जहां सुबह-सकारे ही बधाई देने वालों का तांता लग जाता था, वहां के परिवेश में इस बार उदासी का घना कोहरा था। उस कोहरे को छांटते हुए दोपहर में शुभकामना देने पहुंचे बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव को देख राबड़ी की आंखें सजल हो गईं। सात माह बाद तेजप्रताप इस बंगले में आए थे। लगभग घंटा भर वे साथ रहे। राबड़ी ने…
पटना। बिहार की विकास गाथा में साल 2026 एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ने जा रहा है। सड़कों के कायाकल्प की दिशा में केंद्र और राज्य सरकार के साझा प्रयासों से बिहार की तस्वीर पूरी तरह बदलने वाली है। इस साल राज्य को न केवल छह लेन वाली अत्याधुनिक सड़कें मिलेंगी, बल्कि एक्सप्रेस-वे और एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे जैसी बड़ी परियोजनाओं की सौगात भी मिलने जा रही है। इससे न केवल आम जनता का सफर सुगम होगा, बल्कि व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। बिहार के सड़क इतिहास में पहली बार छह लेन वाले नेशनल हाईवे का सपना इस साल…
पटना। आलोक राज, भा.पु.से. (1989) को सेवानिवृत्ति के बाद बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी), पटना के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति 01 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी। सरकारी आदेश के अनुसार, आलोक राज की नियुक्ति पाँच वर्षों की अवधि अथवा 65 वर्ष की आयु प्राप्त होने तक, जो भी पहले हो, तक के लिए की गई है। सेवानिवृत्ति के पूर्व वे महानिदेशक-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम, पटना के पद पर कार्यरत थे। प्रशासनिक अनुभव और पुलिस सेवा में दीर्घकालीन योगदान को देखते हुए उनकी नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आयोग के कार्यों…
नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज कहा कि मुंबई-अहमदाबाद हाईस्पीड परियाेजना को चरणबद्ध ढंग से चालू किया जाएगाऔर सबसे पहले 15 अगस्त 2027 को गुजरात के नवसारी जिले में बिलिमोरा से सूरत के बीच पहली बुलेट ट्रेन चलेगी। इसके बाद वापी से सूरत, वापी से अहमदाबाद, ठाणे से अहमदाबाद एवं आखिर में मुंबई से अहमदाबाद के बीच परिचालन शुरू किया जाएगा। वैष्णव ने यहां रेल भवन में वंदे भारत एक्सप्रेस के स्लीपर संस्करण के उद्घाटन की घोषणा करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में यह जानकारी दी। मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के कार्यान्वयन के बारे में एक…
जमशेदपुर। एमजीएम थाना पुलिस हिरासत में एक 22 वर्षीय युवक की बुधवार देर रात संदिग्ध मौत हो गई। मृतक की पहचान गोकुलनगर निवासी जीत महतो के रूप में हुई है। युवक की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। परिजनों का आरोप है कि चोरी के एक मोबाइल फोन की जांच के नाम पर पुलिस ने जीत महतो को हिरासत में लेकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, रविवार को पुलिस बिना किसी नोटिस या…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरन की धर्मपत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने नववर्ष 2026 के अवसर पर झारखंडवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि राज्य की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि नया वर्ष केवल समय का बदलाव नहीं, बल्कि झारखंड को और अधिक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने का एक नया संकल्प है। कल्पना सोरेन ने कहा कि वीर पुरखों के संघर्ष और सपनों से बने झारखंड को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। राज्य का समग्र विकास तभी संभव है, जब समाज…
हजारीबाग । झारखंड की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली जेलों में शुमार हजारीबाग स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा (जेपी कारा) से तीन सजायाफ्ता कैदी फरार हो गए हैं। फरार हुए तीनों कैदी धनबाद जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। जेल अधीक्षक चंद्रशेखर सुमन ने तीन कैदियों के फरार होने की पुष्टि करते हुए बताया कि यह प्रारंभिक सूचना है। कैदियों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जाता है कि नियमित प्रक्रिया के तहत कैदियों की गिनती के लिए उन्हें बैरक से बाहर निकाला गया था। इसी दौरान तीनों कैदी अचानक लापता पाए गए। प्रारंभिक…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य पुलिस सेवा के कई अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इनमें राम समद, रोशन गुड़िया, अविनाश कुमार, राजेश कुमार, मजरूल होदा तथा दीपक कुमार शामिल थे। उल्लेखनीय है कि इन सभी अधिकारियों को हाल ही में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) रैंक में पदोन्नति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अधिकारियों को आईपीएस की बैच पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने सभी अधिकारियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्य सचिव अविनाश कुमार…
रांची। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने कहा है कि 6 जनवरी से राज्य के 264 प्रखंंड स्वास्थ्य मेला लगाई जाएगी। इसका समापन 10 जनवरी 2026 को होगा। प्रकाश झा बुधवार को कार्यक्रम की तैयारी को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा करते हुए बोल रहे थे। मौके पर उन्होंने बताया कि पांचों दिन सीएचसी और पीएचसी में आयोजित इस मेले में खासतौर पर टीबी, मलेरिया, परिवार नियोजन सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, जांच और दवा वितरण किया जाएगा। इस दौरान आयुष्मान कार्ड, आभा कार्ड बनाए जाएंगे और वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया…