Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड के गुमला में दो लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, ब्वॉयफ्रेंड ने रची थी साजिश, दो गिरफ्तार
- ईरान के विदेश मंत्री की भारतीय और रूसी समकक्षों के साथ फोन पर बातचीत, युद्ध के हालातों पर हुई चर्चा
- ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल
- ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी, बोले होर्मुज खोलो वरना मंगलवार को तबाही देखो
- रांची के ईरवा में गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, बिरयानी की दुकान से 9 सिलेंडर बरामद
- एम्स देवघर के डॉक्टरों ने मरीज के पेट से निकाला 12 किलो का कैंसर ट्यूमर
- मुक्ति संस्था ने जुमार नदी के तट पर 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार
- कांके में विराट हिंदू सम्मेलन 15 अप्रैल को, तैयारियां शुरू
Author: News Maati
नयी दिल्ली। मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को अलर्ट जारी करते हुए कहा कि बंगाल में भीषण चक्रवात तूफान आने की आशंका है। इस तूफान के कारण 110-120 किमी प्रति घंटे से लेकर 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके रविवार आधी रात (26 मई) को पश्चिम बंगाल तट से टकराने की बहुत संभावना है। आईएमडी ने चक्रवात के मद्देनजर पश्चिम बंगाल, ओडिशा और उत्तर-पूर्वी राज्यों के लिए बहुत भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है। आईएमडी ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना दबाव पिछले 6 घंटों…
पेरिस : 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल में कोलकाता की एक्ट्रेस अनसुइया सेनगुप्ता ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया है। अनसुइया को यह अवॉर्ड अन सर्टेन रिगार्ड सेगमेंट में फिल्म ‘द शेमलेस’ में उनकी परफॉर्मेंस के लिए मिला है। इसके साथ ही वे कांस के इतिहास की पहली भारतीय एक्ट्रेस बन गई हैं जिन्हें इस अवॉर्ड से नवाजा गया है।अनसुइया ने यह अवॉर्ड दुनियाभर में समलैंगिक समुदाय और हाशिए पर रहने वाले अन्य समुदायों को समर्पित किया है। एक्ट्रेस ने स्टेज पर कहा कि ये सभी समुदाय बहादुरी से एक ऐसी लड़ाई लड़ रहे हैं जो उन्हें नहीं लड़नी…
रांची : रांची लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रही कांग्रेस की उम्मीदवार यशस्विनी सहाय ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। यशस्विनी ने अपने पिता सुबोधकांत सहाय और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ धुर्वा सेक्टर-3 में वोट किया। मतदान करने के बाद यशस्विनी सहाय ने कहा कि आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण हैं। मैंने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। सबसे यही अपील करती हूं कि आप भी घर से बाहर निकलें और मतदान करें। उनके साथ पिता सुबोधकांत सहाय भी मौजूद थे
जिनेवा : यूनाइटेड नेशंस ऑफिस फॉर डिजास्टर रिस्क रिडक्शन (UNDRR) के मुताबिक भारतीय अधिकारी कमल किशोर ने स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव ऑफ द सेक्रेटरी जनरल (SRSG) का कार्यभार संभाला। वह यूनाइटेड नेशंस (UN) महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के विशेष प्रतिनिधि के रूप में काम करेंगे।कमल किशोर को जापान के मामी मिजुटोरी की जगह नियुक्त किया गया है। वह नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) के सचिव हैं। कमल के पास आपदा जोखिम न्यूनीकरण में लगभग 30 सालों का एक्सपीरियंस है।
शिमला : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि PM मोदी ने लोकसभा चुनाव के पहले 5 फेज में 310 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है। राहुल गांधी 40 सीटों पर सिमट रहे हैं। शाह ने कहा कि आज छठे फेज का मतदान चल रहा है। अब छठे और सातवें में 400 पार कराकर मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। 400 पार की जिम्मेदारी सातवें चरण वालों पर है। 400 का आंकड़ा पार होगा, तब पीओके हमारा होगा।
नई दिल्ली : आप की राज्यलसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में मुख्यमंत्री केजरीवाल के पूर्व पीए बिभव कुमार को तीस हजारी कोर्ट ने 4 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बीती 18 मई को दिल्ली पुलिस ने बिभव कुमार को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 19 मई को तीस हजारी कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस कस्टडी दी थी।दिल्ली पुलिस बिभव कुमार को लेकर आईफोन का डेटा रिकवर करने के लिए मुंबई भी लेकर गई थी। दरअसल, विभव ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया था कि उन्होंने अपना फोन मुंबई में…
खूंटी,। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट आॅफ इंडिया (पीएलएफआई) के सक्रिय और विभिन्न मामलों में वांछित उग्रवादी संजय टोपनो उर्फ संजू टोपनो उर्फ सनातन टोपनो उर्फ मोटा( 38 ) को पुलिस ने शुक्रवार की शाम को जरियागढ़ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने एक लोडेड रिवाल्वर, चार जिंदा कारतूस, पीएलएफआई संगठन का पर्चा और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह जानकारी तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ख्रिस्टोफर केरकेट्टा ने शनिवार को कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। एसडीपीओ ने बताया कि एसपी अमन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआई के…
रांची : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सपरिवार मतदान किया। डीबीएमएस कदमा स्कूल में अपनी पत्नी और बेटे के साथ में पहुंचे और बूथ संख्या 102 पर कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया फिर वोट किया। मतदान के बाद मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह लोकतंत्र का महापर्व है और इसमें सभी की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने कहा मतदान से ही मजबूत लोकतंत्र का निर्माण संभव है। साथ ही सभी से वोट करने की अपील भी की।
रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को परिवार के साथ रांची के श्यामली कॉलोनी स्थित जेवीएम स्कूल स्थित मतदान केंद्र में मताधिकार का प्रयोग किया। जैसे ही वे पोलिंग बूथ पर पहुंचे तो सभी मतदाता उनके साथ सेल्फी लेने के लिए दौड़ पड़े लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाल लिया। महेंद्र सिंह धोनी ने पिता पान सिंह धोनी, मां देवकी देवी, पत्नी साक्षी धोनी और भाई नरेंद्र सिंह धोनी के साथ श्यामली कॉलोनी के जेवीएम स्कूल के बूथ नंबर 318 पर मतदान किया। हालांकि, मतदान करने के बाद बाहर निकलने पर उन्होंने…
डेहरी आॅन सोन । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनके पुत्र पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव पर भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि बिहार के लोगों से नौकरी के बदले जमीन लेने वाले लोगों का जेल जाने का काउंटडाउन शुरू हो गया है और हेलीकॉप्टर का चक्कर खत्म होते ही इनके लिए जेल का रास्ता खुल जाएगा। गरीब को जो लूटा, उसको जेल जाना ही पड़ेगा : श्री मोदी ने शनिवार को रोहतास जिले के डेहरी आॅन सोन स्थित सुअरा हवाई अड्डा मैदान में काराकाट से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के…