Author: News Maati

रांची। राज्य के चार लोकसभा क्षेत्रों रांची, जमशेदपुर, धनबाद और गिरिडीह में शनिवार शाम पांच बजे तक हुई वोटिंग में कुल 61.41 फीसदी मतदान हुआ। गिरिडीह में सर्वाधिक 64.75 फीसदी तो सबसे कम रांची से 58.73 फीसदी मतदान हुआ। धनबाद में 58.90 और जमशेदपुर में 64.30 फीसदी मतदान हुआ। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा पत्रकारों से बातचीत में बताया कि गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 64.75 फीसदी मतदान हुआ। इस लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत छह विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जिसमें सबसे अधिक मतदान टुंडी विधानसभा क्षेत्र में 68.16 फीसदी जबकि सबसे कम बाघमारा में 60.03 फीसदी हुआ है।…

Read More

रांची। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू ने कहा कि देश में छठे और झारखंड में तीसरे चरण का मतदान शनिवार को संपन्न हो गया। राज्य में तीन चरणों के मतदान के बाद 10 कमल फूल और एक केला ईवीएम में कैद हो गया है। उन्होंने कहा कि इस चरण में चार लोकसभा सीटों के लिए मतदान हुआ। जनता के रुझान से स्पष्ट हो गया है कि इन चारों लोकसभा सीटों से एनडीए प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे। आदित्य साहू शनिवार को हरमू रोड स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने…

Read More

रांची। टेंडर घोटाले मामले में आईएएस मनीष रंजन को ईडी ने समन भेजकर फिर से 28 मई को तलब किया है। पूर्व में ईडी ने समन भेजकर 24 मई को हाजिर होने के लिये कहा था। इस पर मनीष रंजन ने ईडी को पत्र भेजकर अगली तारीख देने का आग्रह किया था। ईडी ने मनीष रंजन को अपने और परिवार के सदस्यों की आय और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज भी साथ लाने को कहा था। ईडी को जांच में एक्सल सीट में मनीष नाम के व्यक्ति की जानकारी मिली थी। टेंडर घोटाले की जांच कर रही है ईडी का दावा…

Read More

नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में शनिवार को आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 58 संसदीय सीटों पर मतदान संपन्न हो गया। देशभर में 58.82 प्रतिशत औसत मतदान दर्ज किया गया। पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर छिटपुट झड़पों के बावजूद सबसे अधिक 78.19 प्रतिशत और जम्मू और कश्मीर में सबसे कम 51.41 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। लोकसभा के साथ-साथ आज ओडिशा विधानसभा की 42 सीटों पर भी मतदान हुआ। चुनाव आयोग के अनुसार 59.72 प्रतिशत औसत मतदान दर्ज किया गया। चुनाव आयोग के अनुसार बिहार में 52.80 प्रतिशत, हरियाणा में 58.14 प्रतिशत, जम्मू और कश्मीर…

Read More

रामगढ़। जिले में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले इंपॉसिबल गैंग का भंडाफोड़ हो गया है। पुलिस ने इस गैंग के पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने शनिवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुजू ओपी क्षेत्र में दो अपराधी चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में निकले हैं। इस सूचना के बाद तत्काल एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने कुजू डायवर्सन के पास से चोरी की ग्लैमर मोटरसाइकिल…

Read More

रांची। झारखंड में रविवार को चक्रवाती तूफान रेमल का होगा असर राज्य के कई स्थानों में रविवार से 31 मई तक गर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने शनिवार को बताया कि 26 से 28 मई तक राज्य के उत्तर पूर्वी, दक्षिणी और मध्य भागों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ जिलों में देखने को मिलेगा।इस दौरान…

Read More

रांची। रांची के सर्ड स्थित मतदान केंद्र में वोटरों का स्वागत माला पहनकर किया गया। साथ ही ढोल बाजे के साथ वोटरों को उनके बूथ तक ले जाया गया। वोटिंग से पहले इस तरह का स्वागत देखकर वोटर भी उत्साहित नजर आए। बूथ के बाहर लोगों की लंबी लाइन लगी थी। सभी अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान दिव्यांग मतदाता को भी व्हीलचेयर से मतदान कर्मी बूथ के अंदर ले गए और वोटिंग कराया। वहीं बूथ पर सेल्फी पॉइंट पर मतदाताओं की फोटो खींचने के लिए भीड़ लगी देखी गयी।

Read More

रांची। रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा और उनकी पत्नी कंचन सिंह ने शनिवार को मतदान किया। एसएसपी अपने परिवार के साथ सुबह बरियातू स्थित राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, (कमरा संख्या 6) पहुंचे और वोट दिया। एसएसपी और उनकी पत्नी ने रांची वासियों से अपील किया कि प्रत्येक मतदाता अवश्य मतदान के लिए मतदान केंद्र पर आएं और राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने बताया कि रांची लोकसभा क्षेत्र के सभी मतदान केदो पर शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है। सभी मतदान केंदों पर सुरक्षा के कड़े और पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इस दौरान एसएसपी ने सेल्फी पॉइंट…

Read More

नई दिल्ली । एसएस इनोवेशन्स द्वारा निर्मित मेड-इन-इंडिया’ सर्जिकल रोबोट सिस्टम एसएसआई मंत्रा ने सफलतापूर्वक 100 रोबोटिक कार्डियक सर्जरी पूरे कर इतिहास रच दिया है। इस तकनीक के साथ अब तक एंडोस्कोपिक कोरोनरी आर्टरी बाईपास, आंतरिक स्तन धमनी टेकडाउन, माइट्रल वाल्व रिप्लेसमेंट और द्विपक्षीय आंतरिक स्तन धमनी टेकडाउन जैसी सर्जरी को सफलतापूर्वक पूरा किया है। शनिवार को कंपनी के एसएस इनोवेशन के अध्यक्ष और सीईओ डॉ. सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि एसएसआई मंत्रा के साथ इस मील के पत्थर तक पहुंचना एसएस इनोवेशन के रणनीतिक बाजार विस्तार में एक और मील का पत्थर है। हमारा मकसद रोबोटिक सर्जरी के व्यापक…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्य चुनाव आयुक्त और दो चुनाव आयुक्तों ने शनिवार को दिल्ली में मतदान किया। मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि मतदान प्रक्रिया को लेकर बहुत सी भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं, जिसमें मत प्रतिशत भी एक विषय है। एक दिन इन सबका खुलासा किया जाएगा और बताया जाएगा कि कैसे लोगों को गुमराह किया जा रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त अपने 95 वर्षीय पिता और परिवार के साथ वोट करने आए थे। उन्होंने कहा कि पहली बार वोट करने भी वे अपने पिता के साथ ही गए…

Read More