Author: News Maati

नयी दिल्ली:  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि पूर्वी दिल्ली में बच्चों के एक अस्पताल में आग लगने की घटना हृदय विदारक है और इस मामले में लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आग लगने की घटना में सात नवजात शिशुओं की जान चली गई। स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि लापरवाही बरतने वाले या गलत काम में लिप्त लोगों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सरकार विवेक विहार में आग लगने की घटना में अपने बच्चों को खोने वालों के…

Read More

नयी दिल्ली:  चक्रवात ‘रेमल’ भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है और इसके रविवार रात तक पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपारा के बीच पहुंचने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। यह मॉनसून से पहले के मौसम में बंगाल की खाड़ी में आने वाला पहला चक्रवात है।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा रविवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन जानकारी के अनुसार, उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर ‘रेमल’ गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है और खेपुपारा से लगभग 290 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व और सागर द्वीप से 270 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में केंद्रित है।…

Read More

नयी दिल्ली: सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 1,85,320.49 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। सबसे अधिक लाभ रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक को हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,404.45 अंक या 1.89 प्रतिशत चढ़ गया। सेंसेक्स शुक्रवार को 75,636.50 अंक के दिन में अपने कारोबार के सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया।

Read More

राजकोट:  गुजरात के राजकोट शहर में शनिवार शाम एक ‘गेम जोन’ में भीषण आग लगने से बच्चों समेत कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गेमिंग गतिविधियों के लिए निर्मित फाइबर के एक ढांचे में शाम करीब साढ़े चार बजे आग लग गई, जिसके बाद प्रभावित टीआरपी गेम जोन में राहत एवं बचाव अभियान पांच घंटे से अधिक समय से जारी है। उन्होंने बताया कि भीषण आग के कारण ढांचा ध्वस्त हो गया। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) विनायक पटेल ने कहा, “अभी तक हमने आग की घटना में 22…

Read More

मुंबई: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या के लिए साल 2024 अभी तक अच्छा नहीं रहा है। पहले वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल हो कर टूर्नामेंट से बाहर हो जाना। और फिर रोहित शर्मा की जगह आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी मिलने से लगातार ट्रोल होना। वहीं अब उनकी पर्सनल लाइफ भी चर्चा में आ गई है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हार्दिक पंड्या और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक तलाक लेने वाले हैं। फिलहाल, इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं अब कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक पंड्या की प्रॉपर्टी का 70 प्रतिशत हिस्सा…

Read More

कान्स। बुल्गारिया के निर्देशक कॉन्स्टांटिन बोजानोव की हिंदी भाषी फिल्म द शेमलेस के प्रमुख कलाकारों में से एक अनसुया सेनगुप्ता ने 2024 के कांस फिल्म महोत्सव में अन सर्टेन रिगार्ड श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया है। कोलकाता की रहने वाली सेनगुप्ता इस श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय हैं। यह इस प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव में भारत के लिए एक अहम उपलब्धि है। शनिवार को यह महोत्सव संपन्न हो गया। पुरस्कार लेते हुए शुक्रवार रात को सेनगुप्ता ने इसे दुनियाभर में अपने अधिकारों के वास्ते बहादुरी से लड़ने के लिए समलैंगिक समुदाय…

Read More

पटना।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चार जून के बाद सारे शहजादों का शटर गिरने वाला है। बिहार के शहजादे अब आराम से जमानत और अमानत का काम देखेंगे। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे ने भी छुट्टियों की तैयारी शुरू कर दी है। यूपी के शहजादे को तो शायद सदमा लग गया होगा। यूपी में शाहजादे का साइकिल पंक्चर : उन्होंने अखिलेश यादव को लेकर तंज कसते हुए कहा कि वे कल कह रहे थे कि बनारस में मोदी चुनाव हारने वाला है। इतना ही नहीं इन्होंने यह भी कह दिया कि यूपी में 80 के 80 सीटें…

Read More

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक बेबी केयर हॉस्पिटल में आग लग गई। इस हादसे में 7 नवजात बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। आग शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे लगी थी। देखते ही देखते आग की लपटें बाहर तक निकलने लगी। मौके पर अलग-अलग फायर स्टेशनों से आग बुझाने वाली 9 गाड़ियां पहुंची। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल पर पहुंचते ही फायर कर्मियों ने सेंटर से बच्चों को सुरक्षित निकालना शुरू किया। 12 बच्चों को किया गया रेस्क्यू : दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग…

Read More

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनी निम्न दबाव प्रणाली चक्रवाती तूफान रेमल में तब्दील हो गई है और इसके रविवार आधी रात को पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप तथा बांग्लादेश के खेपुपारा के बीच समुद्र तट से टकराने की आशंका है। तूफान को लेकर कोलकाता हवाई अड्डे से रविवार दोपहर से 21 घंटे के लिए उड़ानों को निलंबित कर दिया गया है तथा एनडीआरएफ को अलर्ट मोड में रखा गया है। इस मानसून पूर्व सीजन में बंगाल की खाड़ी में यह पहला चक्रवाती तूफान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा शनिवार शाम 7:50 बजे जारी ताजा जानकारी के…

Read More

अहमदाबाद। राजकोट के टीआरपी मॉल में शनिवार को भीषण आग से 24 की मौत हो गई है। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। अग्निकांड में झुले लोगों को राजकोट सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। आग इतनी विकराल थी कि एक किलोमीटर दूर तक इसका धुआं देखा गया। जानकारी के अनुसार आग मॉल के गेम जोन में लगी। सूचना पर पहुंची दमकल ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि मॉल में आग कहां से लगी? पुलिस के अनुसार सयाजी होटल के पास स्थित टीआरपी मॉल में…

Read More