Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
- पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत
- ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’, आम आदमी पार्टी के नाम राघव चड्ढा का संदेश, लगाए गंभीर आरोप
- अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना प्रमुख को पद छोड़ने का दिया आदेश, पेंटागन में बड़े फेरबदल के संकेत
- रांची में दो महिलाओं के चेहरे पर कालिख पोतने वाले आरोपी के घर पर तोड़फोड़
- उच्च न्यायालय ने जमशेदपुर एसएसपी से पूछा, शिकायत के बाद भी प्राथमिकी क्याें नहीं की दर्ज
- विदेशी परफ्यूम और दुबई की मिठाइयों की खुशबू से महक रहा मेगा ट्रेड फेयर
- बंगाल के मालदा में न्यायिक अधिकारियों से दुर्व्यवहार मामले में 18 गिरफ्तार, एआईएसएफ प्रत्याशी भी शामिल
Author: News Maati
रांची। जिले में नागरिक निबंधन प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जन्म-मृत्यु निबंधन से जुड़े अधिकारियों के लिए मंगलवार को समाहरणालय में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपायुक्त भजंत्री ने अधिकारियों को आम लोगों को जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र 21 दिनों के अंदर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निबंधन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। समापन सत्र में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शेषनाथ बैठा ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य लक्ष्य शत-प्रतिशत जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करना है। जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन अधिनियम-1969 के तहत प्रत्येक…
सासाराम । रोहतास जिले को पर्यटन के मानचित्र पर स्थान दिलाने के लिए पुरातत्व विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत अन्य पर्यटन स्थलों के अलावा रोहतासगढ़ किला को संवारने और सजाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हाल के दिनों में रोहतास गढ़ किला पर जाने वाले रोपवे के ट्रायल में ही ध्वस्त होने के बाद मायूस हो चुके जिले के लोगों के लिए यह अच्छी खबर है। पुरातत्व विभाग ने रोहतास गढ़ किला के सुंदरीकरण को लेकर जो खाका तैयार किया है, उस पर डेढ़ करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जाएगी। विभाग के…
लखनऊ । निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत उत्तर प्रदेश की मसौदा (ड्राफ्ट) मतदाता सूची जारी की जिसमें लगभग दो करोड़ 89 लाख नाम हटा दिये गये हैं। अब एसआईआर ड्राफ्ट लिस्ट में कुल मतदाताओं की संख्या 15.44 करोड़ से घटकर 12.56 करोड़ हो गई है, जो लगभग 18.70 प्रतिशत कम है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मंगलवार को बताया कि 27 अक्टूबर को मतदाता सूची जारी करते समय प्रदेश में 15 करोड़ 44 लाख 30 हजार 92 मतदाता पंजीकृत थे। जिसमे मतदाताओं से 12 करोड़ 55 लाख 56 हजार…
रामगढ़। रामगढ़ जिले के टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन में मंगलवार 37 वें सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन चीफ क्वारी एसईबी नरेंद्र कुमार गुप्ता ने किया। यह महत्वपूर्ण पहल सड़क पर और सड़क के बाहर, सभी के लिए सुरक्षित वातावरण बनाने के लिए हुआ। कार्यक्रम के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपायों को प्रभावी रूप से बढ़ावा दिया जाएगा। अभियान के प्रमुख फोकस क्षेत्रों में वाहनों की फिटनेस, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, थकान के दौरान वाहन चलाने पर रोक तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के उपयोग को…
रांची। हजारीबाग जिले के उपायुक्त (डीसी) रहते हुए सेवायत भूमि की कथित अवैध खरीद-बिक्री में शामिल होने के आरोप में जेल में बंद भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी विनय चौबे को झारखंड उच्च न्यायालय से बड़ा झटका लगा है। उच्च न्यायालय ने मंगलवार को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) और विनय चौबे की ओर से पेश दलीलों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। मंगलवार को न्यायमूर्ति संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने अपना निर्णय सुनाते हुए विनय चौबे को जमानत देने से इनकार…
रामगढ़। रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजय कुमार ने नए साल के पहले ही सप्ताह में पुलिस महकमे में सख्त कदम उठाते हुए बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। मंगलवार को रामगढ़ थाना में पदस्थापित दो सब इंस्पेक्टरों को लाइन क्लोज कर दिया गया। एसपी द्वारा सब इंस्पेक्टर सलीमुद्दीन खान और सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार को लाइन क्लोज किया गया है। इसके साथ ही विभागीय कार्यों में संतुलन और प्रशासनिक मजबूती के उद्देश्य से अन्य स्थानांतरण भी किए गए हैं। साइबर थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर विकास कुमार को रामगढ़ थाना भेजा गया है, जबकि सीपीएमएस प्रभारी रंजीत कुमार यादव को…
रामगढ़। राहुल दुबे गैंग ने अपना वर्चस्व बनाने के लिए कुज्जू ओपी क्षेत्र अंतर्गत नया मोड़ पर एक कोयला और बालू व्यवसायी के घर पर सोमवार की देर रात गोलीबारी कर सनसनी फैला दी। व्यवसायी डब्बू सिंह उर्फ सागर सिंह के घर पर हुई गोलीबारी के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। राहुल दुबे गैंग ने डब्बू सिंह उर्फ सागर सिंह को इसलिए निशाना बनाया, क्योंकि वह उसका फोन नहीं उठा रहा था। कई बार रंगदारी मांगने के बावजूद उसने पैसे नहीं पहुंचाए। राहुल दुबे गैंग के दो सदस्य बाइक पर सवार होकर डब्बू सिंह के…
रामगढ़। राहुल दुबे गैंग ने अपना वर्चस्व बनाने के लिए कुज्जू ओपी क्षेत्र अंतर्गत नया मोड़ पर एक कोयला और बालू व्यवसायी के घर पर सोमवार की देर रात गोलीबारी कर सनसनी फैला दी। व्यवसायी डब्बू सिंह उर्फ सागर सिंह के घर पर हुई गोलीबारी के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। राहुल दुबे गैंग ने डब्बू सिंह उर्फ सागर सिंह को इसलिए निशाना बनाया, क्योंकि वह उसका फोन नहीं उठा रहा था। कई बार रंगदारी मांगने के बावजूद उसने पैसे नहीं पहुंचाए। राहुल दुबे गैंग के दो सदस्य बाइक पर सवार होकर डब्बू सिंह के…
ढाका। बांग्लादेश में एक और हिन्दू नागरिक की बेहरमी से हत्या की गई है। नरसिंगदी इलाके में किराना दुकान के मालिक शरत चक्रवर्ती मणि (40) की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। उस्मान हादी की हत्या के बाद भड़की हिंसा में 18 दिन में छह हिंदुओं की हत्या की जा चुकी है। इनमें से दो को तो 24 घंटे के भीतर मौत के घाट उतार दिया गया। इन सभी घटनाओं का विभिन्न संचार माध्यमों में जिक्र किया गया है। देश के नरसिंगदी इलाके में सोमवार को किराना दुकान के मालिक शरत चक्रवर्ती मणि (40) की धारदार हथियारों…
चाईबासा । झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा प्रखंड क्षेत्र में एक उन्मत्त जंगली हाथी ने कोहराम मचा दिया है। पिछले तीन दिनों में इस हाथी के हमले में पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ताजा घटना सोमवार देर रात की है, जब इस हाथी ने एक ही परिवार पर हमला कर एक व्यक्ति और उसके मासूम बच्चों की जान ले ली। बताया गया कि इस हाथी ने देर रात कुंदरा बाहदां के घर पर हमला कर दिया। उस वक्त परिवार के लोग सोए थे। हाथी ने घर…