Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
- पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत
- ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’, आम आदमी पार्टी के नाम राघव चड्ढा का संदेश, लगाए गंभीर आरोप
- अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना प्रमुख को पद छोड़ने का दिया आदेश, पेंटागन में बड़े फेरबदल के संकेत
- रांची में दो महिलाओं के चेहरे पर कालिख पोतने वाले आरोपी के घर पर तोड़फोड़
- उच्च न्यायालय ने जमशेदपुर एसएसपी से पूछा, शिकायत के बाद भी प्राथमिकी क्याें नहीं की दर्ज
- विदेशी परफ्यूम और दुबई की मिठाइयों की खुशबू से महक रहा मेगा ट्रेड फेयर
- बंगाल के मालदा में न्यायिक अधिकारियों से दुर्व्यवहार मामले में 18 गिरफ्तार, एआईएसएफ प्रत्याशी भी शामिल
Author: News Maati
नई दिल्ली । देश में पहले चरण की जनगणना के तहत घरों की सूची बनाने का काम सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस साल 1 अप्रैल से 30 सितंबर के बीच होगा। राज्यों, केंद्र शासित प्रदेश द्वारा निर्धारित 30 दिनों की अवधि में यह काम किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार अधिसूचना जारी कर ये जानकारी दी। गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, मकान सूचीकरण के 30 दिवसीय अभियान की शुरूआत से ठीक पहले 15 दिनों की अवधि में स्व-गणना का विकल्प भी उपलब्ध होगा। मालूम हो कि जनसंख्या की गणना का अभियान दो चरणों में आयोजित…
रांची। झारखंड सरकार की मंत्रिपरिषद की बैठक शुक्रवार को राजधानी रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन के मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित की जाएगी। इसकी जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से बुधवार को दी गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जाएगा और उन पर निर्णय लिए जाने की संभावना है। बैठक के एजेंडे में विभिन्न विभागों से संबंधित नीतिगत प्रस्ताव, विकास योजनाएं, प्रशासनिक सुधार, नियुक्ति एवं सेवा मामलों के साथ-साथ बजट और कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े विषय शामिल हो सकते हैं। आधिकारिक सूत्रों के…
रांची। सदर थाना पुलिस ने पत्रकार के साथ मारपीट और लूटपाट की कोशिश के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस टीम ने महज 12 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के औरंगाबाद निवासी ऋषभ कुमार और रामगढ़ जिले के मांडू निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपितों के पास से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सदर संजीव बेसरा ने बुधवार को प्रेस वार्ता में बताया कि मंगलवार…
पटना । त्रेतायुग में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एवं माता सीता के परिणय संस्कार के उपरांत बारात ठहरने वाले स्थल मोतिहारी के सीताकुंड धाम के विकास को लेकर बिहार सरकार सजग है। माता जानकी की जन्मस्थली पुनौरा धाम की तर्ज पर इस क्षेत्र का विकास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों की उम्मीद है कि अब इस स्थल की पहचान पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित होगी। पूर्वी चंपारण जिले के पीपरा थाना अंतर्गत बेदीवन मधुबन पंचायत में स्थित ऐतिहासिक सीताकुंड धाम के महत्व को ध्यान में रखते हुए इसका विकास किया जा रहा है। इस परियोजना का क्रियान्वयन बिहार राज्य…
रांची। झारखंड की जेलों में कैदियों के परिजन अब उन्हें आॅनलाइन पैसा ट्रांसफर कर सकेंगे। इसके लिए सुविधा शुरू की गई है। जेल आईजी सुदर्शन मंडल के अनुसार, एक्सिस बैंक के सहयोग से कैदियों के डिजिटल अकाउंट खोले गए हैं। अब परिजन घर बैठे पैसे जेल में बंद अपने परिवार के सदस्य को पैसे भेज सकेंगे। इससे रिश्वत जैसी बुराई पर लगाम लगेगी। परिजनों को जेल के गेट पर घंटों इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। कैदी इन पैसों का उपयोग जेल कैंटीन से साबुन, तेल और बिस्किट जैसे सामान खरीदने के लिए कर सकेंगे। जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने जानकारी…
रांची। आदि शक्ति श्री जीण माता का दो दिनी 16वां वार्षिकोत्सव 10 और 11 जनवरी को मारवाड़ी भवन हरमू रोड में मनाया जाएगा। यह श्री जीण माता प्रचार समिति रांची के तत्वावधान में मनाया जाएगा। आदि शक्ति श्री जीण माता जी की निशान यात्रा दस जनवरी को सेवा सदन पथ लक्ष्मी नारायण मंदिर से दोपहर एक बजे से आरंभ होगी। नगर भ्रमण करते हुए यह मारवाड़ी भवन पहुंचेगी, जहां सभी निशान आदि शक्ति श्री जीण माता को अर्पित किये जायेंगे। इस निशान यात्रा में 501 निशान उठाये जाएंगे। सभी निशान लक्ष्मी नारायण मंदिर से वितरित किये जायेंगे। इस निशान यात्रा…
पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार की यात्रा पर फिर निकलेंगे। इसी महीने वे अपनी यात्रा पर निकलेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय उनकी यात्रा को लेकर विस्तृत कार्यक्रम बनाने में जुट गया है। यात्रा की तिथि और विस्तृत कार्यक्रम की रुपरेखा बनायी जा रही है। शीघ्र ही इसकी घोषणा की जाएगी। विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री पहली बार राज्य की जनता से मिलने उनके पास जाएंगे। इस यात्रा के दौरान वे न केवल विकास कार्यों की जमीनी पड़ताल करेंगे बल्कि सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन का हाल भी जानेंगे। सीएम चुनाव में जीत दिलाने के लिए राज्य की जनता का…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को सभी ने नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने सभी का हार्दिक स्वागत एवं नववर्ष शुभकामनाओं के लिए उनके प्रति आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नववर्ष नया संकल्प, नई ऊर्जा तथा नए अवसरों को लेकर आता है। हम सभी लोग इस नववर्ष में सकारात्मक ऊर्जा एवं प्रतिबद्धता के साथ राज्य के सर्वांगीण विकास में अपनी महत्ती भूमिका निभाने को लेकर दृढ़ संकल्पित रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2026 झारखंड की विकास यात्रा में…
कोडरमा। राज्य सरकार के आदेश पर 31 जनवरी 2026 तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस लाइन में सड़क सुरक्षा को लेकर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एसपी ने उपस्थित पुलिसकर्मी को जिम्मेदार सड़क उपयोगकर्ता बनने की शपथ दिलाई। उन्होंने यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करने, सड़क पर बाईं ओर सावधानीपूर्वक चलने, दौड़कर सड़क पार नहीं करने, अधिकृत ड्राइविंग उम्र होने पर ही वाहन चलाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन नहीं चलाने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, दोपहिया…
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग की संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 आठ मार्च को होगी। इस परीक्षा का अप्रैल माह में परिणाम जारी हो सकता है। इसकी मुख्य परीक्षा दो से चार मई तक संभावित है। मई अंतिम सप्ताह में इसका परिणाम जारी हो सकता है। इसके बाद 16 से 19 जून तक साक्षात्कार आयोजित होगा। इस तरह सभी परीक्षाएं समय पर आयोजित हुईं तथा परिणाम जारी हुआ तो जून माह तक यह परीक्षा पूरी हो जाएगी। हालांकि अभी इस परीक्षा के लिए विज्ञापन प्रकाशित नहीं हुआ है। आयोग ने मंगलवार को जून माह तक आयोजित होनेवाली विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं…