Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- मनोज तिवारी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘संविधान खतरे में है’ कहने वाले आज खुद इसे खतरे में डाल रहे
- मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- सत्ता बदलने से खत्म नहीं होतीं समस्याएं, भारत को कमजोर करने की कोशिशें जारी
- चांडिल डकैती कांड का खुलासा: कूरियर डिलीवरी ब्वॉय निकला मुखबिर, 24 लाख के जेवरात बरामद; दो गिरफ्तार
- हजारीबाग में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, पति की हत्या के आरोप में पत्नी प्रेमी समेत 3 गिरफ्तार
- रांची में ड्रग्स सिंडिकेट पर NCB की बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड जिम्मी समेत 6 गिरफ्तार; थाईलैंड, UK और USA तक जुड़े तार
- टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, कोटा में तीन गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद
- नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने साझा किया मां दुर्गा की स्तुति का भजन, मां सिद्धिदात्री से की सबकी सुख-समृद्धि की कामना
- टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एकनाथ शिंदे ने की मुलाकात, तस्वीरों में हाथ और छाती पर दिखीं पट्टियां
Author: News Maati
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद मुंबई पुलिस लगातार हमलावर की तलाश कर रही है। लेकिन, हमलावर को पुलिस पकड़ नहीं पा रही है। इस बीच हमलावर की एक और तस्वीर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि यह तस्वीर सैफ के घर और बांद्रा के लकी होटल इलाके से सीसीटीवी फुटेज की है। यह तस्वीर सुबह 8 बजे की है। इस तस्वीर में हमलावर ने अपना हुलिया बदल लिया है। वह आसमानी रंग की शर्ट पहने नजर आ रहा है। पुलिस अभी तक उसे पकड़ नहीं पाई है। उसे पकड़ने के लिए…
नई दिल्ली। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को यहां नागरिक केंद्रित सेवाओं के तहत संचार साथी मोबाइल ऐप को लॉन्च किया। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन 2.0 विजन दस्तावेज का अनावरण भी किया और डीबीएन द्वारा वित्त पोषित 4-जी मोबाइल साइटों पर इंट्रा सर्कल रोमिंग का उद्घाटन किया। इससे लोगों को अपने मोबाइल फोन कॉल लॉग से धोखाधड़ी की किसी भी संदिग्ध सूचना की सीधे रिपोर्ट करना आसान हो जाएगा। सिंधिया ने संचार साथी ऐप के लॉन्चिंग के अवसर पर कहा कि आज संचार साथी ऐप को हर उपभोक्ता के फोन पर उपलब्ध करा दिया गया…
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने तीन जिलों दुमका, धनबाद और हजारीबाग को छोड़कर सभी जिलों की बूथ स्तर तक की सभी समितियों को भंग कर दिया है। साथ ही संयोजक मंडली का गठन किया गया है। यह जानकारी झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय के हस्ताक्षर से शुक्रवार को जारी आदेश में दी गयी है। संयोजक मंडली के सदस्यों की नियुक्ति पत्र निर्गत होने के समय से ही तत्काल प्रभाव से लागू होगी। मनोनीत संयोजकों को निर्देश दिया गया है कि पार्टी का सदस्यता अभियान 18 जनवरी से 28 फरवरी तक युद्धस्तर पर चलाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सदस्यता अभियान…
डिहरी आॅन-सोन। भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने राजनीति में कदम रखने की मंशा जाहिर की है। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की। ज्योति सिंह ने कहा कि अगर जनता का समर्थन और आदेश मिला, तो वे चुनाव मैदान में जरूर उतरेंगी। उन्होंने पार्टी चुनने के सवाल पर स्पष्ट किया कि जो भी पार्टी उन्हें टिकट देगी, वे उसी से चुनाव लड़ेंगी। हालांकि, उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने की संभावना भी खुली रखी। किस सीट से चुनाव लड़ा जाएगा, इस पर उन्होंने कहा…
रामगढ़। सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार को रामगढ़ टैक्सी मेंस यूनियन एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सुभाष चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने कहा कि जीवन अनमोल है। जागरूकता और सजकता से ही सड़क पर इसकी सुरक्षा हो सकती है। वाहन चलाते समय चार पहिया वाले सीट बेल्ट और दो पहिया वाहन वाले हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। आज जो जापान, जर्मनी, अमेरिका, इंग्लैंड जैसे देश विकास के शिखर पर पहुंचे हैं तो उसका कारण है उन देशों के नागरिक अपने सरकार के जरिये बनाए…
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प पत्र का पहला भाग जारी कर दिया है। संकल्प पत्र में भाजपा ने दिल्ली में महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 2,500 रुपये, गरीब बहनों को सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी, होली-दीवाली पर एक-एक सिलेंडर फ्री और हर गर्भवती महिला को 21,000 रुपये देने का वादा किया है। इसके अलावा भी भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में कई बड़े वादे किए हैं।भाजपा अध्यक्ष ने संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि मेनिफेस्टो पहले भी आते थे,…
रांची । रांची पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट आॅफ इंडिया (पीएलएफआई) के जोनल कमांडर सह झारखंड स्टेट कमेटी के दो लाख के इनामी सदस्य कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान को गिरफ्तार किया है। इसकी निशानदेही पर एक कारबाईन, एक पिस्टल मैगजीन सहित, 11 गोलियां, एक मोबाइल और तीन कंबल बरामद किया गया है। डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि दो लाख के इनामी और पीएलएफआई के जोनल कमांडर कृष्णा यादव को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि कृष्ण यादव के ऊपर रामगढ़, लातेहार, चतरा, रांची और लोहरदगा जिले के…
रामगढ़। रामगढ़ शहरवासी अब बेफिक्र होकर अपनी छुट्टियां मना सकते हैं। वे अगर आपातकाल या छुट्टियों में घर में ताला बंद कर जाते हैं, तो उनके घर की सुरक्षा रामगढ़ पुलिस करेगी। लेकिन यह सुरक्षा तभी संभव हो पाएगी जब पुलिस की बात नागरिक मानेंगे। घर में ताला बंद कर बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो इसकी सूचना पुलिस को भी उपलब्ध कराये। साथ ही अपने घर के अंदर और बाहर चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। रामगढ़ शहर में चोरी की बढ़ती वारदातों को देखते हुए एसपी अजय कुमार ने अनोखी पहल की है। उन्होंने रामगढ़ थाना प्रभारी…
रांची। बुढ़मू थाना क्षेत्र अंतर्गत तिरुफॉल में शुक्रवार को नहाते समय डूबने से दो भाईयों समेत तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक तिरुफॉल पिकनिक मनाने आए हुए थे। इसके बाद सभी पानी में नहाने के लिए उतरे। इसी दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और निकल नहीं पाए। बुढ़मू थाना प्रभारी रितेश कुमार ने बताया कि पानी में डूबने से तीन युवकों की मौत हुई है। तीनों के शवों को स्थानीय गोताखोरों ने पानी से निकाल लिए हैं। मृतकों में दो भाई आशीष कुमार(23) और अंकुर कुमार (26) रांची, हेहल के रहने वाले थे जबकि तीसरा युवक…
नयी दिल्ली ।दो ओलंपिक पदक जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर और शतरंज विश्व चैम्पियन डी गुकेश ने चमक बिखेरी, लेकिन शुक्रवार को जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यहां राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक समारोह में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान किये तो सबसे ज्यादा तालियां पैरा एथलीटों को मिली । मनु और गुकेश के साथ भारतीय पुरूष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालम्पिक स्वर्ण पदक विजेता ऊंचीकूद के खिलाड़ी प्रवीण कुमार को भी देश का सर्वोच्च खेल सम्मान प्रदान किया गया। बाईस वर्ष की भाकर एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली खिलाड़ी बनी जिन्होंने…