Author: News Maati

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को संपत्ति का अधिकार और संपत्ति के कानूनी दस्तावेजों की कमी को वैश्विक चुनौती बताया और कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने इस बात पर जोर दिया है कि गरीबी कम करने के लिए लोगों के पास संपत्ति का अधिकार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संपत्ति कार्ड से आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा गरीबी उन्मूलन में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 10 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों के 230 से अधिक जिलों के 50,000 से अधिक गांवों में संपत्ति मालिकों को स्वामित्व योजना के तहत 65 लाख से…

Read More

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने सभी बैंकों और नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों को नॉमिनी को लेकर निर्देश जारी किए हैं। देश के बैंकों और एनबीएफसी में हजारों करोड़ रुपये की राशि पड़ी है, जिनके दावेदार नहीं हैं। आरबीआई की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार सभी बैंकों का दायित्व होगा कि वे अपने हर पुराने और नए ग्राहकों से नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी करवाएं। अभी भी बड़ी संख्या में बैंकों में जमा खाते के नॉमिनी उपलब्ध नहीं है। बैंकों में नॉमिनेशन की प्रगति की रिपोर्ट को हर तिमाही में दक्ष पोर्टल पर अपलोड करने के भी निर्देश दिए…

Read More

नई दिल्ली। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता संभालने के पहले ही दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरंसी बिटकॉइन ने एक बार फिर जोरदार तेजी दिखाते हुए 1 लाख डॉलर के स्तर को पार कर लिया। शुक्रवार देर रात बिटकॉइन 1,05,782.40 डॉलर के स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि उसके बाद इस क्रिप्टोकरंसी की कीमत में गिरावट आई। आज भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 11.30 बजे बिटकॉइन 1,03,403.60 डॉलर के स्तर पर कारोबार कर रहा था। उल्लेखनीय है कि डोनाल्ड ट्रंप की जीत के कारण क्रिप्टोकरंसी मार्केट में लगातार उत्साह का माहौल बना हुआ है। अपने चुनाव प्रचार के दौरान डोनाल्ड…

Read More

नई दिल्ली। नीति आयोग और एसोसिएशन फॉर वालंटरी एक्शन (एवीए) ने देश के सबसे पिछड़े क्षेत्रों में बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तीकरण और अगले एक साल में देश के 104 प्रखंडों के 15,000 गांवों को बाल विवाह मुक्त घोषित करने के लिए हाथ मिलाया है। इस आशय के मंतव्य पत्र (एसओआई) पर नई दिल्ली में दस्तखत किए गए। इसके तहत अगले दो सालों में 73 जिलों के आकांक्षी प्रखंडों के इन गांवों के आर्थिक रूप से बेहद कमजोर उन परिवारों के बच्चे जो शोषण, उत्पीड़न, बाल मजदूरी या बाल विवाह दृष्टि से संवेदनशील हैं, के लिए सुरक्षित बाल ग्राम…

Read More

कोलकाता । अदालत ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व उसकी हत्या मामले में फैसला सुना दिया है। मामले में आरोपी संजय रॉय को दोषी करार दिया गया है। अदालत संजय रॉय को सोमवार को सजा सुनाएगी। कोलकाता पुलिस के नागरिक स्वयंसेवक संजय रॉय पर पिछले साल नौ अगस्त को शहर के उत्तरी हिस्से में स्थित सरकारी अस्पताल में स्नातकोत्तर प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ जघन्य अपराध करने का आरोप लगाया गया था। इस मामले में 12 नवंबर को बंद कमरे में सुनवाई शुरू हुयी थी। मामले की जांच कर रही…

Read More

बिहार सरकार की पशुपालन एवं मत्स्य विभाग की मंत्री रेणु देवी के भाई रवि कुमार उर्फ पिन्नू को पुलिस ने शनिवार की दोपहर एक बजे के आसपास गिरफ्तार कर लिया। रवि कुमार उर्फ पिन्नू को पुलिस लंबे समय से खोज रहे थे।सरेंडर करने से पहले पुलिस ने किया गिरफ्तारपुलिसिया दबाव के बाद वह सरेंडर करने के लिए पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में जा रहे थे। इससे पूर्व एसडीपीओ सदर विवेक दीप के नेतृत्व में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अभी पिन्नू को एसपी कार्यालय में ले जाया गया है। वहां एसपी डा शौर्य सुमन उससे पूछताछ कर सकते हैं।पिन्नू…

Read More

मुंबई । अभिनेता सैफ अली खान की पत्नी एवं अभिनेत्री करीना कपूर खान ने पुलिस को बताया है कि मुंबई में उनके घर में घुसने वाला हमलावर हाथापाई के दौरान आक्रामक हो गया था लेकिन उसने वहां रखे आभूषणों को हाथ तक नहीं लगाया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार तड़के खान दंपति के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में हुई घटना के सिलसिले में करीना के बयान दर्ज किए हैं। एक हमलावर ने सतगुरु शरण बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर स्थित खान (54) के अपार्टमेंट में घुसकर उनपर पर हमला कर दिया था। हमलावर अभिनेता की गर्दन सहित कई जगहों…

Read More

यरुशलम ।इस्राइल के मंत्रिमंडल ने शनिवार को गाजा में संघर्ष विराम के लिए एक समझौते को मंजूरी दे दी, जिससे वहां बंधक बनाए गए दर्जनों लोगों को रिहा किया जा सकेगा और हमास के साथ 15 महीने से जारी लड़ाई रुक जाएगी। इस समझौते से दोनों पक्ष अपने सबसे घातक और विनाशकारी संघर्ष को समाप्त करने के एक कदम और करीब पहुंच जाएंगे। मध्यस्थता कर रहे कतर और अमेरिका ने बुधवार को संघर्ष विराम की घोषणा की लेकिन यह समझौता कुछ वक्त के लिए अधर में लटका रहा क्योंकि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जोर देकर कहा कि अंतिम समय में…

Read More

पटना। बिहार पुलिस एक लाख से ज्यादा पुराने शराबियों की तलाश में जुट गई है। ये वो लोग हैं जो अप्रैल 2022 से पहले शराब पीने के जुर्म में पकड़े गए थे। उस समय जुर्माने का प्रावधान नहीं था। इसलिए ये लोग जमानत पर छूट गए थे। अब नए नियम के तहत पुलिस इन पर जुर्माना लगाकर मामला खत्म करना चाहती है। पुलिस और उत्पाद विभाग के अधिकारियों को ये काम सौंपा गया है। इस अभियान का मकसद शराबबंदी से जुड़े लगभग साढ़े पांच लाख लंबित मामलों का निपटारा करना है। एक लाख शराबियों को ढूंढ रही बिहार पुलिस बिहार में…

Read More

पटना। बिहार सरकार बुजुर्गों को दी जाने वाली पेंशन राशि बढ़ाने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत अभी 400 रुपये प्रति माह मिलते हैं। इसे बढ़ाकर 1000 रुपये करने की योजना है। यह बढ़ोतरी नए वित्तीय वर्ष से लागू हो सकती है। इससे राज्य के 42.60 लाख से ज्यादा बुजुर्गों को फायदा होगा। पेंशन राशि बढ़ाने की मांग लंबे समय से चल रही थी। वित्त विभाग इस बढ़ोतरी से सरकारी खजाने पर पड़ने वाले अतिरिक्त बोझ का आकलन कर रहा है। इसके बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा। कितना मिलता है पेंशन बता दें कि मुख्यमंत्री…

Read More