Author: News Maati

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की एक अदालत ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को 19 करोड़ पाउंड के अल-कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में दोषी पाया और दोनों को क्रमशः 14 और सात साल की जेल की सजा सुनाई। भ्रष्टाचार निरोधक अदालत के न्यायाधीश नासिर जावेद राणा ने फैसला सुनाया, जिसे अलग-अलग कारणों से तीन बार टाला जा चुका था। आखिरी बार इसे 13 जनवरी को टाला गया था। न्यायाधीश ने आदिला जेल में स्थापित एक अस्थायी अदालत में खान और उनकी पत्नी को कारावास की यह सजा सुनायी । राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने दिसंबर 2023…

Read More

मुंबई । सैफ अली खान पर हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि हमलावर ने शाहरुख खान के घर की भी रेकी की थी. पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन लेकर आई है. जिससे वहां पूछताछ की जा रही है. हमलवार को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की 28 टीमें मिलकर आरोपी को ढूंढ रही थी. घटना के करीब 32 घंटे के बाद मुंबई पुलिस के हाथ एक संदिग्ध आरोपी लगा है. पुलिस अब उससे पूछताछ करके ये जानेने की कोशिश कर रही…

Read More

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ से यूपी सरकार को भारी-भरकम कमाई की उम्मीद है। कारोबारी संगठन कैट का अनुमान है कि दो लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार हो सकता है। दुनियाभर की बहुराष्ट्रीय कंपनियां भी इसे भुनाने के लिए यहां पहुंच चुकी हैं। उधर, दिल्ली और मुंबई सहित अन्य स्थानों से प्रयागराज का हवाई किराया पांच गुना तक बढ़ गया है। स्टालों पर उत्पाद प्रदर्शित करने से लेकर तीर्थयात्रियों के लिए विश्राम शिविर स्थापित करने तक उपभोक्ता सामान कंपनियां महाकुंभ में ब्रांडों का प्रदर्शन करने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं, क्योंकि श्रद्धालु…

Read More

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने बृहस्पतिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसे साथ ही संदीप दीक्षित ने नामांकन के साथ अपनी संपत्ति को लेकर भी हलफनामा दाखिल किया। पूर्व सांसद दीक्षित ने नामांकन पत्र के साथ दाखिल चुनावी हलफनामे में 11.12 करोड़ रुपये की संपत्ति होने की जानकारी दी। हलफनामा के मुताबिक उनके पास पांच हजार रुपये की नकदी सहित 1.04 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास 2.41 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। दीक्षित पर 75.57 लाख रुपये की देनदारियां हैं। दीक्षित…

Read More

रांची। झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना से युवा भी हो रहे हैं मालामाल। मंईयां सम्मान योजना के लाभुक और उससे जुड़े हुए तथ्य सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस योजना पर बनाए गए रील्स और वीडियो हिट हो रहे हैं और लाखों का व्यू पा रहे हैं। मंईयां योजना से जुड़े हुए रील्स और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने से कई युवाओं की आमदनी में बढ़ोतरी हुई है। पलामू में सोशल नेटवर्किंग साइट के लाखों यूजर हैं। मंईयां सम्मान योजना से भारी संख्या में महिलाएं जुड़ी हुई हैं। इसे देखते हुए इस पर युवा वीडियो बना रहे…

Read More

रांची । झारखंड के महिलाओं को जल्द मिलेगी खुशखबरी। मंईयां सम्मान योजना के तहत छठी किस्त की राशि 20 से 25 जनवरी के बीच लाभुकों के खाते में भेज दी जाएगी। विभाग ने सभी जिलों को लाभुकों के खाते में 2500 रुपये की राशि भेजने की तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट फिलहाल बंद है, जिसके कारण नए लाभुकों का नाम सूची में दर्ज नहीं हो पा रहा है। साथ ही पूर्व से किए गए आवेदनों में त्रुटियों का निराकरण भी बाधित हो रहा है। साइट अपग्रेडेशन का काम चल रहा है और…

Read More

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार रात मुंबई के बांद्रा स्थित उनके अपार्टमेंट में चाकू से हमला करने वाले व्यक्ति का पता लगाने और उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने 20 टीम गठित की हैं। उसकी तलाश के लिए मुखबिरों के अपने नेटवर्क का इस्तेमाल कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस इमारत के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, जिसमें एक व्यक्ति लकड़ी की छड़ी और लंबा ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता हुआ दिखाई दिया। रात 2 बजकर 33 मिनट की सीसीटीवी में संदिग्ध युवक का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। इमारत की…

Read More

महाकुंभ नगर। पहली नजर में व्यासानंद गिरि महाकुंभ में दूसरे महामंडलेश्वरों की तरह दिखाई देते हैं। निरंजनी अखाड़े में घूमते-फिरते दिख जाते हैं जहां उन्हें रविवार को महामंडलेश्वर बनाया गया। एक चीज जो उन्हें अन्य अखाड़ों के संतों से अलग करती है, वह है अमेरिकी सेना के पूर्व कमांडर का बेटा होना। व्यासानंद गिरि इस विषय पर किसी सवाल का जवाब नहीं देते, लेकिन पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महंत रविंद्र पुरी ने पुष्टि की कि यह बात सही है। उन्होंने बताया, “वह अमेरिकी सेना के पूर्व वरिष्ठ कमांडर के बेटे टॉम हैं और आईटी कंपनी में अच्छी नौकरी कर…

Read More

रांची। अब कोई जमीन खरीदने के बाद मालिकाना हक के लिए लोगों को दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। बार कोड के माध्यम से घर बैठे रसीद कटाने की सुविधा राज्य सरकार उपलब्ध कराने जा रही है। यह जानकारी समीक्षा बैठक के क्रम में राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ ने दी है।उन्होंने विभागीय सचिव के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक के क्रम में निर्देश देते हुए कहा कि लोगों को अपनी ही जमीन की रसीद कटाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं जो कि बहुत ही शर्मनाक स्थिति है, इसलिए राज्यवासियों को बार कोड की सुविधा मिलेगी…

Read More

गुमला। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरूवार को आईआरबी कैंप नागफेनी में क्राइम मीटिंग हुई। एसपी ने जिले के मुख्य चुनौतियां मादक पदार्थ, सड़क सुरक्षा, डायन प्रथा, जैसे कुरीतियों से निपटने का निर्देश दिये। एसपी ने बताया कि वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2024 में अपराध के आंकड़े में गिरावट आयी। जिसमें हत्या, सामान्य दंगा, बालात्कार, ठगी-जालसाजी, दहेज अधिनियम, जुआ अधिनियम, महिला अत्याचार व मादक पदार्थ अधिनियम में कमी दर्ज की गई। इसके अतिरिक्त अन्य अपराधों में कमी लाने का निर्देश एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों व थाना प्रभारियों को दिया। सभी थाना प्रभारियों को सड़क…

Read More