Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- मनोज तिवारी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘संविधान खतरे में है’ कहने वाले आज खुद इसे खतरे में डाल रहे
- मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- सत्ता बदलने से खत्म नहीं होतीं समस्याएं, भारत को कमजोर करने की कोशिशें जारी
- चांडिल डकैती कांड का खुलासा: कूरियर डिलीवरी ब्वॉय निकला मुखबिर, 24 लाख के जेवरात बरामद; दो गिरफ्तार
- हजारीबाग में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, पति की हत्या के आरोप में पत्नी प्रेमी समेत 3 गिरफ्तार
- रांची में ड्रग्स सिंडिकेट पर NCB की बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड जिम्मी समेत 6 गिरफ्तार; थाईलैंड, UK और USA तक जुड़े तार
- टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, कोटा में तीन गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद
- नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने साझा किया मां दुर्गा की स्तुति का भजन, मां सिद्धिदात्री से की सबकी सुख-समृद्धि की कामना
- टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एकनाथ शिंदे ने की मुलाकात, तस्वीरों में हाथ और छाती पर दिखीं पट्टियां
Author: News Maati
वाशिंगटन । संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने विक्ट्री रैली की। शपथ ग्रहण की पूर्व संध्या पर ट्रंप ने समर्थकों से कहा कि वह यूक्रेन में युद्ध भी खत्म करा देंगे और पश्चिम एशिया में अराजकता को बढ़ने से रोकेंगे। दावा किया कि अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने के लिए भी सबसे आक्रामक अभियान चलाने का आदेश देंगे। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने उद्घाटन भाषण और कार्यकारी आदेशों की झड़ी को लेकर एक खाका खींच दिया। आत्मविश्वास के साथ कहा कि वे पदभार संभालते ही इन आदेशों को जारी…
मुंबई । अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के आरोप में गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद पुलिस की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रख रहा था। आरोपी के मोबाइल फोन से पुलिस को संदिग्धों की तस्वीरें मिली हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी इन तस्वीरों और खबरों के माध्यम से पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखता था। मोबाइल फोन से उन संदिग्धों की तस्वीर मिली है, जिन्हें पुलिस पूछताछ के लिए लेकर आती थी। आरोपी के मोबाइल फोन में न्यूज चैनल्स पर दिखाए जा रहे संदिग्धों के स्क्रीनशॉट भी मिले हैं।…
आरा।दिल्ली से हावड़ा वाया वाराणसी-भोजपुर-पटना बुलेट ट्रेन परियोजना का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस हफ्ते सामाजिक और आर्थिक सर्वेक्षण शुरू हो गया। यह सर्वे उन गांवों में हो रहा है, जहां से बुलेट ट्रेन गुजरेगी। हवाई सर्वेक्षण पूरा होने के बाद अब जमीनी स्तर पर काम शुरू हो गया है। कार्य एजेंसी गांवों में जाकर लोगों से बात कर रही है। परियोजना की जानकारी दे रही है और उनकी सहमति ले रही है। भोजपुर जिले के बकरी और जलपुरा गांव से बुलेट ट्रेन गुजरेगी। पहले चरण में बक्सर, पटना और गया में स्टेशन बनेंगे। दूसरे चरण में…
मुंबई ।बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के घर जाकर हमला करने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ने ठाणे से धर दबोच लिया है। पुलिस ने हमलावर को बीते शनिवार देर रात ठाणे से गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, पकड़े गये आरोपी की पहचान मोहम्मद आलियान उर्फ विजय दास के रूप में की गई है। वहीं मुंबई पुलिस ने सैफ के हमलावर के गिरफ्तार होने की पुष्टि भी कर दी है।मुंबई पुलिस इस मामले के संबंध में एक प्रेस कांफ्रेंस आज सुबह 9 बजे डीसीपी जोन IX कार्यालय में आयोजित करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई पुलिस ने आरोपी को…
पटना। राजद तेजस्वी यादव के नेतृत्व मेंं ही बिहार विधानसभा के चुनाव मैदान में उतरेगा। यद्यपि यह पहले से भी लगभग तय-सा ही था, लेकिन शनिवार को प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन के इस प्रस्ताव पर पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने अपनी अंतिम मुहर लगा दी। इसके लिए आभार प्रकट करते हुए तेजस्वी ने कहा कि वे पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद के नेतृत्व में राजद को सत्ता तक ले जाने के लिए उत्साही युवा और अनुभवी पुरानी पीढ़ी के साथ तालमेल बनाकर अथक परिश्रम करेंंगे।तेजस्वी के अब तक के प्रयास की प्रशंसा करते हुए लालू ने आशा जताई कि वे राजद…
रामगढ़। रामगढ़ शहर के बाजारटांड़ में जिस अपराधी को अपहरण के मामले में पुलिस ने पकड़ा है, वह बहुत शातिर निकला। अपराधी अमित कुमार रामगढ़ से पहले पूर्णिया जिले में भी किराए के मकान पर रहता था। इसी दौरान उसका संबंध ठेकेदार धनंजय कुमार सिंह के साथ बना था। वह दोनों दोस्त बने, क्योंकि उन दोनों के जाननेवाले कई और दोस्त भी उनके बीच मौजूद थे। धनंजय और अमित के बीच लगातार बातचीत चलती आ रही थी। पिछले 10 महीने से अमित जब पूर्णिया छोड़कर रामगढ़ आया, तो वह लगातार धनंजय को पार्टनरशिप में काम करने का प्रलोभन देता आ…
रांची। जगरनाथपुर थाना पुलिस ने छिनैती गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 18 मोबाइल फोन, 13 हजार 200 रुपये नकदी, तीन चेक, पैन कार्ड, आईडी कार्ड, तीन बैग और बाइक बरामद किया है। सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बाबला अंसारी, परवेज अंसारी और इमरोज अंसारी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इस गिरोह ने रांची में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए अलग-अलग इलाकों में गिरोह के सदस्यों को तैनात किया था। इस गिरोह ने जगन्नाथपुर, डोरंडा और अरगोड़ा…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आरपीएफ ने बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाले संदिग्ध आरोपित को दुर्ग से एक एक्सप्रेस से ट्रेन से पकड़ लिया है। आरोपित का नाम आकाश कन्नौजिया है। आरपीएफ के आईजी के ने इसकी पुष्टि की है। आरपीएफ के आईजी मुन्नवर खुर्शीद ने बताया कि इस संदिग्ध आरोपित आकाश को मुंबई से हावड़ा जा रही ज्ञानेश्वरी सुपर फास्ट एक्सप्रेस से दोपहर बाद पकड़ा गया है। आरोपित ने अपना नाम आकाश कन्नौजिया बताया है। वह मुंबई के कोलावा का रहने वाला है और छिपने के लिए अपने नानी के घर जांजगीर चांपा(छत्तीसगढ़) जा रहा था। आरोपित…
रांची। पुलिस ने नकली नोटों के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी अरगोड़ा थाना क्षेत्र में नकली नोट खपाने की तैयारी में थे।इनके पास से 500 के 4.99 लाख के नकली नोट, एक स्कूटी और छह मोबाइल फोन बरामद किया गया है। सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सूचना मिली थी कि अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कुलदीप स्कूल गली में कुछ युवक नकली नोटों का कारोबार कर रहे हैं। साथ ही किसी ग्राहक को नकली नोट सप्लाई करने वाले हैं। सूचना के बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का…
रामगढ़। शहर में शनिवार को अपराधियों ने एक ठेकेदार का बड़े अनोखे तरीके से अपहरण कर लिया। उसे पहले काम का झांसा देकर पूर्णिया से रामगढ़ बुलाया। काम की बात करने के बाद अपराधियों ने ठेकेदार को रस्सी से बांध दिया और उसके मुंह पर टेप चिपका दिया। इसके बाद उसे 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। रामगढ़ पुलिस की सक्रियता से ठेकेदार अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त हुआ। साथ ही पुलिस ने दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार भी कर लिया। उनके पास से एक पिस्तौल और वारदात में इस्तेमाल स्कोर्पियो गाड़ी भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में…