Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बरियातू थाना के पास महिला से दिनदहाड़े चेन छीना
- ईडी ने पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और बेटे को दोबारा भेजा समन, शराब घोटाले में इस दिन होगी पूछताछ
- वन क्षेत्र पदाधिकारी नियुक्ति मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, 743 अभ्यर्थी सफल
- चुट्टूपालू घाटी में हर 100 मीटर पर सुरक्षा के होंगे इंतजाम
- हिमांशु सिंह हत्याकांड की हो उच्चस्तरीय जांच, दोषियों को मिले कड़ी सजा : संजय सेठ
- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ
- बिहार में तीन लाख एकड़ से अधिक क्षेत्र में बसेंगे आधुनिक शहर, 12 नए सैटेलाइट टाउनशिप के लिए हुडको से 1 लाख करोड़ का करार
- मुंगेर में मिला 700 साल पुराना बरगद का पेड़न
Author: News Maati
रांची। ईडी की झारखंड इकाई ने नेशनल रूरल हेल्थ मिशन (एनआरएचएम) में 12 साल पहले हुए घोटाले से जुड़े केस में सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। घोटाले के किंगपिन धनबाद निवासी प्रमोद कुमार सिंह और उसके परिवार की 1.63 करोड़ रुपए की संपत्ति अस्थायी तौर पर जब्त कर ली गई है। प्रमोद पहले एनआरएचएम में कांट्रैक्ट पर अकाउंट मैनेजर के रूप में काम करता था। अब उसका कोयले का बड़ा कारोबार है। झारखंड के एंटी करप्शन ब्यूरो ने नेशनल रूरल हेल्थ मिशन में पीएचसी (प्राइमरी हेल्थ सेंटर) के लिए वर्ष 2011-12 में आवंटित 6 करोड़ 97 लाख 43 हजार रुपए…
नई दिल्ली। केरल के पलक्कड़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक आज समाप्त हुई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने जातिगत जनगणना के मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा है कि इसका इस्तेमाल चुनाव प्रचार या चुनावी लाभ के लिए नहीं होना चाहिए। संघ ने जोर देकर कहा कि जातिगत जनगणना जैसे संवेदनशील मुद्दों को राजनीतिक फायदे के लिए नहीं भुनाया जाना चाहिए। संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आम्बेकर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही। केरल के पलक्कड़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के राष्ट्रीय समन्वय सम्मेलन में जाति जनगणना के मुद्दे…
मुंबई । भारतीय शेयर बाजार के लिए सोमवार का कारोबारी सत्र मुनाफे वाला रहा। लार्जकैप शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। इसके कारण सेंसेक्स 194 अंक या 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,559 और निफ्टी 42 अंक या 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,278 पर बंद हुआ। सत्र के दौरान बाजार के दोनों मुख्य सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने क्रमश: 82,725 और 25,333 का नया ऑल टाइम हाई बनाया। बाजार के ऑल-टाइम हाई पर होने के बाद भी बाजार का रुझान नकारात्मक था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 1,782 शेयर हरे निशान, 2,256 शेयर लाल निशान और…
नई दिल्ली। अमेरिका को पछाड़कर भारत 2027 तक दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर डेवलपर कम्युनिटी बन सकता है। यह जानकारी माइक्रोसॉफ्ट (NASDAQ:MSFT) के स्वामित्व वाले सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कोलेबरेशन प्लेटफॉर्म गिटहब के सीईओ थॉमस डोहम्के ने दी।साथ ही कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस युग में डेवलपर्स जीडीपी वृद्धि को आगे बढ़ा रहे हैं। भारत भविष्य के लिए डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) बनाने पर लगातार काम कर रहा है। इससे लाखों डेपलपर्स को मदद मिलेगी। इसके साथ ही आर्थिक वृद्धि दर को भी सहारा मिलेगा। राष्ट्रीय राजधानी में हुए ‘ईटी वर्ल्ड लीडर्स फोरम’ में सॉफ्टवेयर डेवलपर्स ने कहा कि सॉफ्टवेयर डेवलपर्स…
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने लेटेस्ट फोटोशूट में वे अपने पति रणवीर सिंह के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं. जो प्यार से उनके बेबी बंप को सहलाते नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे की मुस्कुराहट में उनकी खुशी साफ झलक रही है। दीपिका पादुकोण का मैटरनिटी शूट ब्लैक एंड व्हाईट है जिसमें वे बेहद खूबसूरत और स्टनिंग लग रही हैं। इसके लिए उन्होंने ब्लैक सूट के साथ ब्लैक लेस ब्रालेट पहना है, जिसमें उनका बेबी बंप दिख रहा है, इसी के साथ वे अपनी सिग्नेचर मिलियन-डॉलर, डिंपल वाली मुस्कान बिखेर रही हैं। एक फोटो में…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय विस्तार से भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान की शुरूआत की। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘8800002024’ नंबर पर मिस्ड कॉल कर फिर से भाजपा की सदस्यता ली। मिस्ड कॉल करने के बाद पीएम मोदी के पास भाजपा की तरफ से एसएमएस आया, जिसमें उन्होंने अपना डिटेल भरा और इसी के साथ वह भाजपा के पहले सदस्य बन गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने उन्हें पार्टी का सदस्य बनाने के लिए रेफर किया। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने के साथ ही देश भर में पार्टी का राष्ट्रीय सदस्यता…
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को आपराधिक मामलों में आरोपी व्यक्तियों की संपत्ति को ध्वस्त करने के खिलाफ अखिल भारतीय दिशा-निर्देश बनाने पर विचार किया और संबंधित पक्षों को दो सप्ताह के भीतर अपने सुझाव रखने का आदेश दिया।न्यायमूर्ति बी.आर. गवई की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस बात पर जोर दिया कि अनधिकृत निर्माण को भी कानून के अनुसार ध्वस्त किया जाना चाहिए और राज्य के अधिकारी सजा के तौर पर आरोपी की संपत्ति को ध्वस्त नहीं कर सकते। पीठ ने टिप्पणी की कि न केवल आरोपी का, बल्कि दोषी के घर का भी ऐसा हश्र नहीं हो…
झारखंड में कांस्टेबल बहाली की दौड़ में आज एक अभ्यर्थी ने तोड़ा दम, जानें अब तक कितने युवाओं की हुई मौत
रांची। झारखंड में उत्पाद विभाग में कांस्टेबल की बहाली मौत की रेस बन गई है। एक घंटे में 10 किलोमीटर की दौड़ लगाने में सोमवार को एक और युवा की सांसें टूट गई। मृत युवक का नाम दीपक कुमार पासवान (25 वर्ष) है। वह पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र के वृद्धखेरा गांव का रहने वाला था। दीपक 28 अगस्त को पलामू के चियांकी में बहाली के लिए आयोजित दौड़ में शामिल हुआ था और इस दौरान बेहोश होकर गिर पड़ा था। सोमवार को रांची के मेदांता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य…
रांची। उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के एरिया कमांडर राहुल गनझू ने राज्य सरकार की आत्म समर्पण और पुर्नवास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण कर दिया है। यह आत्मसमर्पण रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा और सीआरपीएफ के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि राहुल गनझू पर 20 से अधिक मामले दर्ज हैं, जो विभिन्न थानों में लंबित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार की आत्मसमर्पण और पुर्नवास नीति से प्रेरित होकर राहुल ने अपने पुराने जीवन से मुक्ति पाने और समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला…
रांची । झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार राज्य के अलग-अलग जिले के गांवों में जाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद कर रहे हैं। वह लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और सरकारी योजनाओं का हाल पूछ रहे हैं। उनके साथ चल रही टीम समस्याएं दर्ज भी कर रही है। इसके बाद अफसरों को ग्रामीणों की समस्याओं को हल करने के लिए निर्देशित किया जा रहा है। राज्यपाल ने पिछले एक हफ्ते में राज्य के अलग-अलग जिलों में छह सुदूर गांवों का दौरा किया है। सोमवार को उन्होंने सरायकेला-खरसावां के ईचागढ़ प्रखंड में रुगड़ी पंचायत के लोगों से संवाद किया। राज्यपाल…