Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- श्री अमरनाथ यात्रा: जम्मू की पुरानी मंडी स्थित श्री राम मंदिर से यात्रा का जत्था रवाना, चप्पे-चप्पे पर केंद्रीय बलों की तैनाती
- पाकिस्तान में BLA ने फिर मचाया कोहराम, बलूचिस्तान के ग्वादर में 30 से अधिक सैनिकों को मार डाला
- बरियातू थाना के पास महिला से दिनदहाड़े चेन छीना
- ईडी ने पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और बेटे को दोबारा भेजा समन, शराब घोटाले में इस दिन होगी पूछताछ
- वन क्षेत्र पदाधिकारी नियुक्ति मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, 743 अभ्यर्थी सफल
- चुट्टूपालू घाटी में हर 100 मीटर पर सुरक्षा के होंगे इंतजाम
- हिमांशु सिंह हत्याकांड की हो उच्चस्तरीय जांच, दोषियों को मिले कड़ी सजा : संजय सेठ
- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ
Author: News Maati
गुमला। जनता के समस्याओं के त्वरित व प्रभावी निवारण को लेकर मंगलवार को नगर भवन गुमला में झारखंड पुलिस की पहल पर जन शिकायत समाधान शिविर लगा। शिविर का शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षण दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल रांची के अखिलेश कुमार झा, डीसी कर्ण सत्यार्थी, एसपी शंभू कुमार सिंह, डालसा सचिव राम कुमार लाल गुप्ता, एसडीओ राजीव नीरज के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। आइजी अखिलेश कुमार झा ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य सेवा ही लक्ष्य है। मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक के सुझाव पर जनता के त्वरित समस्याओं के निवारण को लेकर समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जो…
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के लिए एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट ‘मालपे और मुल्की’ को मंगलवार को एक साथ कोच्चि में लॉन्च किया गया। समुद्री परंपराओं को ध्यान में रखते हुए दोनों जहाजों को दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल वी श्रीनिवास की उपस्थिति में उनकी पत्नी विजया श्रीनिवास ने लॉन्च किया। भारतीय नौसेना को ये ‘साइलेंट हंटर्स’ मिलने पर तटीय सीमाओं पर दुश्मनों की पनडुब्बियों का पता लगाने में आसानी होगी। रक्षा मंत्रालय ने मेसर्स कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) के साथ 30 अप्रैल, 2019 को आठ एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट के लिए अनुबंध…
रांची। केंद्रीय मंत्री सह झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राजनीतिक गिद्ध वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि हम इस तरह की भाषा नहीं बोलते लेकिन सत्ताधारी दल के लोग झारखंड को चील कौवे की तरह नोंच-नोंच कर खा रहे हैं। जल जीवन मिशन के पैसे को बर्बाद कर दिया गया। यह भ्रष्टाचार की अति है और अन्याय की पराकाष्ठा है। यहां सत्ताधारी दल के लोगों के पास से नोटों के पहाड़ बरामद हो रहे हैं। वह मंगलवार को रांची एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। शिवराज ने कहा…
रांची । झारखंड पुलिस प्रतिबिंब नामक मोबाइल ऐप के जरिए साइबर अपराध पर सर्जिकल स्ट्राइक कर रही है। पिछले दस महीनों के भीतर पुलिस ने राज्य के विभिन्न इलाकों से 1100 से ज्यादा साइबर क्रिमिनल्स को दबोचा है। यह ऐप साइबर क्राइम में इस्तेमाल किए जा रहे मोबाइल फोन का न सिर्फ शिनाख्त कर लेता है, बल्कि रियल टाइम लोकेशन देता है और इसकी मदद से पुलिस साइबर क्रिमिनल्स के ठिकानों पर धावा बोल देती है। अब इस ऐप का इस्तेमाल दूसरे राज्यों की पुलिस भी कर रही है। झारखंड पुलिस को इस तकनीक के लिए मंगलवार को नई दिल्ली…
रांची। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में आज झारखंड बंद का ऐलान किया गया है। इसे लेकर मंगलवार की रात शहीद स्मारक स्थल से अल्बर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस निकाला गया। आंदोलनकारियों ने अपने मांगों के समर्थन मैं नारा लगाया कि झारखंड आंदोलनकारियों के जेल जाने की बाध्यता समाप्त करते हुए सभी को राजकीय मान सम्मान अलग झारखंडी पहचान, बेटा बेटियों को रोजी रोजगार , नियोजन के अधिकारों की सौ प्रतिशत गारंटी करने, सम्मान पेंशन राशि 50 50 हजार रुपया देना होगा। पूर्व राज्यपाल कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा झारखंड से हटाना होगा, राज्य में समता जजमेंट लागू करना…
बोकारो। रांची-वाराणसी के बाद बोकारो को मिलने वाली दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस का तकनीकी ट्रायल रन मंगलवार को किया गया। यह ट्रेन सुबह टाटानगर से चली और बोकारो होते हुए पटना तक गई। बोकारो रेलवे स्टेशन पर स्थानीय अधिकारियों ने ट्रेन के क्रू मेंबर का स्वागत किया और आगे के लिए रवाना कर दिया। 20 सितंबर से शुरू हो सकता है परिचालनआगामी 15 सितंबर को ट्रेन का उद्घाटन होना है। संभावना है कि 20 सितंबर से इसका नियमित परिचालन होगा। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास कुमार ने बताया कि ट्रायल रन पूरा हो चुका है। इसका किराया अन्य वंदे भारत…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले वाहनों को अब 20 किलोमीटर के दायरे में आवाजाही के लिए कोई टोल शुल्क नहीं देना होगा। अगर यात्रा की दूरी 20 किलोमीटर से अधिक है, तभी यात्रा के दौरान तय की गई दूरी के लिए शुल्क लिया जाएगा। इसे लेकर सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सोमवार को अधिसूचना जारी की। मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दरों का निर्धारण और संग्रहण) नियम, 2008 में हाल ही में कुछ महत्वपूर्ण संशोधन किए गए हैं। इन संशोधनों का उद्देश्य टोल संग्रहण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और…
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि साइबर सुरक्षा अब केवल डिजिटल दुनिया तक सीमित न रहकर राष्ट्रीय सुरक्षा का अहम पहलू भी बन गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने साइबर अपराध से निपटने के लिए अगले पांच वर्षों में करीब 5,000 साइबर कमांडो को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा है। केंद्रीय मंत्री शाह ने आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में क4उ के प्रथम स्थापना दिवस समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। साथ ही उन्होंने साइबर अपराध की रोकथाम के लिए प्रमुख पहलों का शुभारंभ भी…
नई दिल्ली। टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड और रक्षा उत्पाद बनाने वाली अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन के बीच एयरलिफ्टर प्रोजेक्ट को लेकर महत्वपूर्ण समझौता हुआ है। दोनों कंपनियों ने सी-130 जे सुपर हरक्यूलिस टैक्टिकल एयरलिफ्टर प्रोजेक्ट को लेकर साझेदारी शुरू करने का ऐलान किया है। भारतीय वायु सेना के मौजूदा बेड़े के साथ-साथ हरक्यूलिस फ्लीट की रखरखाव, मरम्मत और ओवरहॉलिंग फैसिलिटी का सेटअप तैयार करने की दिशा में काम किया जाएगा। हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अमेरिका दौरे के समय भारत और अमेरिका के बीच रक्षा संबंधों को मजबूत करने पर सहमति बनी थी।…
रांची । झारखंड पुलिस प्रतिबिंब नामक मोबाइल ऐप के जरिए साइबर अपराध पर सर्जिकल स्ट्राइक कर रही है। पिछले दस महीनों के भीतर पुलिस ने राज्य के विभिन्न इलाकों से 1100 से ज्यादा साइबर क्रिमिनल्स को दबोचा है। यह ऐप साइबर क्राइम में इस्तेमाल किए जा रहे मोबाइल फोन का न सिर्फ शिनाख्त कर लेता है, बल्कि रियल टाइम लोकेशन देता है और इसकी मदद से पुलिस साइबर क्रिमिनल्स के ठिकानों पर धावा बोल देती है। अब इस ऐप का इस्तेमाल दूसरे राज्यों की पुलिस भी कर रही है। झारखंड पुलिस को इस तकनीक के लिए मंगलवार को नई दिल्ली…