Author: News Maati

नई दिल्ली/पटना। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बालू कारोबारी और ब्रॉडसन कमोडिटीज प्रा. लि के पूर्व प्रबंध निदेशक सुभाष यादव और अशोक कुमार की 67.56 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है। सुभाष यादव को प्रवर्तन निदेशालय ने इसी वर्ष मार्च के महीने में बालू का अवैध सिंडिकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सुभाष यादव के साथ ही अशोक कुमार के खिलाफ भी प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज करने के बाद अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया था। इन पर आरोप था कि ब्रॉडसन के निदेशक मंडलों में शामिल इन दोनों…

Read More

नई दिल्ली। स्वास्थ्य और जीवन बीमा प्रीमियम पर जीएसटी की दर को मौजूदा 18 फीसदी से कम करने पर व्यापक रूप से सहमत हो गई है। लेकिन, इस पर अंतिम फैसला जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक में लिया जाएगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी। टैक्‍स दर को युक्तिसंगत बनाने की केंद्र और राज्यों के कर अधिकारियों की समिति (फिटमेंट कमेटी) ने सोमवार को जीएसटी परिषद के समक्ष एक रिपोर्ट पेश की। इसमें जीवन, स्वास्थ्य और पुनर्बीमा प्रीमियम पर जीएसटी कटौती के आंकड़े और विश्लेषण दिए गए हैं। बैठक में हिस्‍सा लेने के बाद दिल्‍ली की वित्त मंत्री आतिशी ने पत्रकारों के…

Read More

गिरिडीह। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने भाजपा की ओर से उठाए जा रहे बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे के जवाब में आदिवासी सरना धर्म कोड का मामला उठाया है। गिरिडीह जिले के गांडेय में आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग यहां घुसपैठिए की बात करते हैं, लव जिहाद और लैंड जिहाद की बात करते हैं। कहते हैं कि आदिवासियों की संख्या घट रही है। हम इनसे पूछते हैं कि आदिवासियों को जनगणना फॉर्म में सरना आदिवासी धर्म लिखने की इजाजत क्यों नहीं दे रहे। हमारी पहचान ही नहीं है…

Read More

नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक कार विनिर्माता टेस्ला और रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स के मुखिया एलन मस्क वर्ष 2027 तक दुनिया के पहले ट्रिलिनियर बन सकते हैं। इसका मतलब है कि उनकी संपत्ति 1,000 अरब डॉलर से अधिक हो जाएगी। इन्फॉर्मा कनेक्ट अकादमी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी इसके अगले साल (2028) यह दर्जा हासिल कर सकते हैं, जबकि एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी वर्ष 2033 में इस मुकाम तक पहुंच सकते हैं।  एलन मस्क की नेटवर्थ एक लाख करोड़ डॉलर यानी 8,39,67,92,09,00,000 रुपये पहुंच सकती है। उनके एक साल बाद भारत को भी अपना पहला ट्रिलिनेयर…

Read More

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार के कारोबारी सत्र में दमदार वापसी की। गिरावट के साथ खुलने के बाद बाजार के मुख्य सूचकांकों में रिकवरी देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 375 अंक या 0.46 प्रतिशत बढ़कर 81,559 और निफ्टी 84 अंक या 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,936 अंक पर था। यह बीते चार कारोबारी सत्रों में पहला मौका है, जब बाजार हरे निशान में बंद हुए।बाजार का नेतृत्व निजी बैंकिंग शेयरों ने किया। निफ्टी बैंक 540 अंक या 1.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 51,117 पर बंद हुआ। सेंसेक्स पैक में एचयूएल, आईसीआईसीआई, आईटीसी,…

Read More

नई दिल्ली । देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) का चलन आने वाले समय में बढ़ेगा। दो वर्षों में ईवी की लागत पेट्रोल और डीजल वाहनों के बराबर आ जाएगी। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की ओर से सोमवार को यह बयान दिया गया।आॅटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन आॅफ इंडिया (एसीएमए) की ओर से आयोजित किए गए इवेंट में केंद्रीय मंत्री की ओर से आॅटोमोबाइल को सड़क सुरक्षा को बढ़ाने में अधिक योगदान देने को कहा गया। गडकरी ने कहा कि 10 साल पहले जब मैंने इलेक्ट्रिक वाहनों को आॅटोमोबाइल कंपनियों से बढ़ाने को कहा था, उस समय बाजार…

Read More

रांची : होटल रैडिशन ब्लू में चल रहे क्लासिल्क एक्सपो के स्टॉल का सोमवार को आइएएस वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) की सचिव गायत्री सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एक्सपो में स्टॉल लगानेवाले बुनकरों का हौसला बढ़ाया और उन्हें अपनी कला का प्रदर्शित करने का नया मंच उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। इस दौरान उनके साथ द इंडियन स्टोर की इडी नंदिनी गुप्ता भी रहीं। 6 सितंबर से शुरू हुआ क्लासिल्क एक्सपो 15 सितंबर तक चलेगा। इसका आयोजन द इंडियन स्टोर और नाबार्ड झारखंड के केंद्रीय कार्यालय की ओर से किया गया है।इस एक्सपो में देशभर से हैंडलूम और सिल्क से…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने बीटेक की छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या करने के जुर्म में जेल में बंद राहुल राज को बेल देने से इनकार करते हुए उसकी फांसी की सजा को बरकरार रखा है। हाईकोर्ट ने सोमवार को उसकी अपील याचिका खारिज कर दी है। राहुल राज को रांची सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी, जिसके खिलाफ उसने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हाई कोर्ट के जस्टिस आनंद सेन और जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की खंडपीठ ने इस मामले की सुनवाई की। रांची सीबीआई की विशेष कोर्ट ने 20 दिसंबर, 2019…

Read More

पटना। पटना में आज सुबह बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना पटना सिटी के मंगल तालाब के पास की है, यहां पर बीजेपी नेता श्याम सुंदर उर्फ मुन्ना शर्मा की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि सोने की चेन लूटने के दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने गोली मार दी। बता दें कि श्याम सुंदर पटना सिटी चौक के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष थे। वह सुबह आॅटो पकड़वाने मंगल तालाब के पास गए थे, तभी अपराधियों ने उनपर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराधी उनकी सोने की चेन छीनने…

Read More

राजौरी/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सेना के सतर्क जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया। ये आतंकवादी भारी हथियारों से लैस थे। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि रविवार देर रात नौशेरा के लाम सेक्टर में जवानों को सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों के एक समूह की हरकत का पता चला, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई। सेना की जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि संभावित घुसपैठ…

Read More