Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- चांडिल डकैती कांड का खुलासा: कूरियर डिलीवरी ब्वॉय निकला मुखबिर, 24 लाख के जेवरात बरामद; दो गिरफ्तार
- हजारीबाग में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, पति की हत्या के आरोप में पत्नी प्रेमी समेत 3 गिरफ्तार
- रांची में ड्रग्स सिंडिकेट पर NCB की बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड जिम्मी समेत 6 गिरफ्तार; थाईलैंड, UK और USA तक जुड़े तार
- टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, कोटा में तीन गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद
- नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने साझा किया मां दुर्गा की स्तुति का भजन, मां सिद्धिदात्री से की सबकी सुख-समृद्धि की कामना
- टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एकनाथ शिंदे ने की मुलाकात, तस्वीरों में हाथ और छाती पर दिखीं पट्टियां
- हेमंत सोरेन के सुरक्षा में तैनात एएसआई की सड़क दुघर्टना में मौत
- कोलकाता हादसे के बाद झारखंड पुलिस अलर्ट, पूजा पंडालों की सुरक्षा का होगा दोबारा ऑडिट
Author: News Maati
रांची । छत्तीसगढ़ के सरगुजा-अंबिकापुर में चेन सिस्टम के जरिए निवेश पर दोगुना रिटर्न का सब्जबाग दिखाकर करोड़ों की ठगी करने वाली एक कंपनी के जोनल मैनेजर विनीत कुमार पांडेय को छत्तीसगढ़ पुलिस ने रांची से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वेलफेयर बिल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी ने हजारों लोगों को लालच देकर उनसे करीब आठ करोड़ रुपये की ठगी की है। सरगुजा के गांधीनगर थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार, अंबिकापुर के नमनाकला में कंपनी का कार्यालय खोला गया था। यहां निवेशकों के लिए कई सेमिनार आयोजित किए गए। कंपनी के अधिकारियों ने सेमिनार के दौरान वादा किया…
नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ 18वीं लोकसभा के बजट सत्र का आगाज हो गया है। बजट सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए मां लक्ष्मी को नमन किया। साथ ही उन्होंने सरकार के तीसरे टर्म के बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां लक्ष्मी को नमन कर संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा, “आज बजट सत्र की शुरुआत में मैं समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी को नमन करता हूं। सदियों से हम ऐसे अवसरों पर मां लक्ष्मी को याद करते आ रहे हैं। मैं महालक्ष्मी से…
नई दिल्ली। बजट सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा तंज भी किया। पीएम मोदी ने कहा कि आपने नोटिस किया होगा कि 2014 के बाद यह पहला संसद सत्र है, जब कोई विदेशी चिंगारी नहीं है। उन्होंने कहाकि पहली बार ऐसा हुआ है कि सत्र से पहले समस्या पैदा करने के लिये विदेश से कोई कोशिश नहीं हुई। पीएम मोदी ने कहा कि मैं देवी लक्ष्मी से प्रार्थना करता हूं कि वे गरीबों और मध्यम वर्ग पर कृपा बरसाएं। उन्होंने कहा कि अगले वित्त वर्ष…
नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र शुरू हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों को संबोधित कर रही हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को आम बजट पेश करेंगी। बजट सत्र 31 जनवरी से चार अप्रैल तक दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। सत्र का पहला भाग 13 फरवरी को समाप्त होगा और दूसरा चरण 10 मार्च से शुरू होगा। अपने भाषण में राष्ट्रपति ने सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया और कहा कि ‘ एक राष्ट्र , एक चुनाव ‘ और वक्फ (संशोधन) विधेयक जैसे कानूनों पर तेज गति से कदम आगे बढ़ाया है। उन्होंने संसद…
रांची। गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) ने रांची में भी दी दस्तक । बीमारी से ग्रसित साढ़े पांच साल की बच्ची को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के कुर्ला से रांची लौटी थी। इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि इस बीमारी से घबराने की जरुरत नहीं है, लेकिन सावधानी और समय पर इलाज एकमात्र बचाव का जरिया है। बच्ची का इलाज कर रहे चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ राजेश ने बताया कि करीब आठ दिन पहले एक दंपत्ति इस बच्ची को लेकर आए थे। तब…
सासाराम । बिहार के सासाराम के नगर थाना क्षेत्र स्थित तकिया मोहल्ले में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। एक युवक ने युवती को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवती श्वेता कुमारी और युवक शिवम कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।सूचना मिलते ही रोहतास एसपी रौशन कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी मौके पर पहुंची और वैज्ञानिक तरीके से मामले की जांच शुरू की।…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एक व्यवसायी और उसकी अलग रह रही पत्नी (आईपीएस अधिकारी) के बीच विवाद को लेकर कहा कि इस देश में कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। व्यवसायी के वकील ने आशंका जताई कि उसे जीवनभर कष्ट सहना पड़ेगा, क्योंकि उसकी अलग रह रही पत्नी आईपीएस अधिकारी है। इस पर जस्टिस बीआर गवई, आगस्टीन जार्ज मसीह और के विनोद चंद्रन की पीठ ने कहा कि दोनों पक्षों को न्याय के हित में अपना विवाद सुलझा लेना चाहिए। पीठ ने वकील से कहा, वह आईपीएस अधिकारी हैं। आप एक व्यवसायी हैं। अदालत में अपना समय बर्बाद…
रांची। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के भौतिक सत्यापन के बाद बोकारो में मिले 11 हजार 200 फर्जी आवेदनों में से 95 एक ही खाता नंबर पर पलामू जिले से भरे गए थे। मामला सामने आने के बाद जांच तेज कर दी गयी है। पलामू जिले के मेदिनीनगर के कुुंड मुहल्ला में सुमित प्रज्ञा केन्द्र के आइडी से सारे आवेदन भरे गए थे। मामला सामने आने पर गुरूवार सुबह सीएससी वीएलई की आइडी (संख्या 542316220013) बंद कर दी गई। बोकारो जिला प्रशासन ने मामले में खाताधारकों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने का आदेश दिया है। 95 आवेदनों के सत्यापन के क्रम…
लखनऊ। महाकुंभ-2025 में मौनी अमावस्या स्नान पर्व से पूर्व मंगलवार/बुधवार की देर रात भगदड़ की घटना की जांच के लिए न्यायिक आयोग के गठन के 24 घंटे के भीतर ही अध्यक्ष व दोनों सदस्यों ने अपना काम शुरू कर दिया। आयोग अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) हर्ष कुमार, सदस्य पूर्व पुलिस महानिदेशक वीके गुप्ता व पूर्व आइएएस अधिकारी डीके सिंह ने शुक्रवार सुबह 10 जनपथ स्थित सचिवालय में आयोग के कार्यालय में पदभार संभालने के साथ ही पहली बैठक की और जांच के लिए कार्ययोजना बनाई। आयोग अध्यक्ष न्यायमूर्ति हर्ष कुमार ने बताया कि आयोग शुक्रवार को प्रयागराज जाएगा। भगदड़ के कारण…
लखनऊ। महाकुंभ-2025 में मौनी अमावस्या स्नान पर्व से पूर्व मंगलवार/बुधवार की देर रात भगदड़ की घटना की जांच के लिए न्यायिक आयोग के गठन के 24 घंटे के भीतर ही अध्यक्ष व दोनों सदस्यों ने अपना काम शुरू कर दिया। आयोग अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) हर्ष कुमार, सदस्य पूर्व पुलिस महानिदेशक वीके गुप्ता व पूर्व आइएएस अधिकारी डीके सिंह ने शुक्रवार सुबह 10 जनपथ स्थित सचिवालय में आयोग के कार्यालय में पदभार संभालने के साथ ही पहली बैठक की और जांच के लिए कार्ययोजना बनाई। आयोग अध्यक्ष न्यायमूर्ति हर्ष कुमार ने बताया कि आयोग शुक्रवार को प्रयागराज जाएगा। भगदड़ के कारण…