Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- श्री अमरनाथ यात्रा: जम्मू की पुरानी मंडी स्थित श्री राम मंदिर से यात्रा का जत्था रवाना, चप्पे-चप्पे पर केंद्रीय बलों की तैनाती
- पाकिस्तान में BLA ने फिर मचाया कोहराम, बलूचिस्तान के ग्वादर में 30 से अधिक सैनिकों को मार डाला
- बरियातू थाना के पास महिला से दिनदहाड़े चेन छीना
- ईडी ने पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और बेटे को दोबारा भेजा समन, शराब घोटाले में इस दिन होगी पूछताछ
- वन क्षेत्र पदाधिकारी नियुक्ति मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, 743 अभ्यर्थी सफल
- चुट्टूपालू घाटी में हर 100 मीटर पर सुरक्षा के होंगे इंतजाम
- हिमांशु सिंह हत्याकांड की हो उच्चस्तरीय जांच, दोषियों को मिले कड़ी सजा : संजय सेठ
- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ
Author: News Maati
रांची। राज्य सरकार ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ चुनाव आयोग में लिखित शिकायत की है। इस पत्र में राज्य सरकार ने दोनों नेताओं पर झारखंड के विभिन्न समुदायों के बीच में नफरत फैलाने का आरोप लगाया है। साथ ही राज्य के शीर्ष अफसरों को धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पत्र में राज्य सरकार की ओर से मांग की गयी है कि दोनों नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाये। इस संबध में सरकार के प्रधान सचिव वंदना डाडेल ने दो सितंबर को पत्र चुनाव आयोग को लिखा गया…
रांची। रांची पुलिस पार्षद वेद प्रकाश हत्याकांड के आरोपी धीरज मिश्रा और सत्यम पाठक के खिलाफ कुर्की जब्ती करेगी। इस मामले के जांच अधिकारी ने रांची सिविल कोर्ट के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट में दोनों के खिलाफ इश्तहार जारी करने का आग्रह किया है। इससे पहले कोर्ट दोनों आरोपितों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर चुका है। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने धुर्वा में वेद प्रकाश को गोली मार दी गयी थी। लंबे इलाज के बाद दिल्ली में वेद प्रकाश की तीन अगस्त को मृत्यु हो गयी थी। इस केस के एक आरोपित को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी…
रांची। झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता और डेटा साइंटिस्ट गुंजन कुमार को गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को सम्मानित किया। यह सम्मान दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में दिया गया। इस पुरस्कार का कारण था ‘प्रतिबिंब’ ऐप, जिसकी मदद से साइबर अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। ऐप के लॉन्च होने के बाद यह झारखंड पुलिस का सबसे बड़ा हथियार बन गया है। उल्लेखनीय है कि सीआईडी डीजी अनुराग गुप्ता ने साइबर अपराधियों को ट्रैक करने के लिए प्रतिबिंब ऐप तैयार कराया था। दूसरे राज्यों के फ्रॉड का भी हो रहा खुलासा प्रतिबिंब…
मुंबई । भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में बड़ी बढ़त के साथ खुला। बाजार के सभी मुख्य सूचकांकों में हरे निशान में कारोबार हो रहा है। सुबह 9:22 पर सेंसेक्स 139 अंक या 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,698 और निफ्टी 52 अंक या 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,988 पर था।कल के सत्र में गिरावट के बाद आज मिडकैप और स्मॉलकैप में खरीदारी देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 687 अंक या 1.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,036.45 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 194 अंक या 1.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ…
वाशिंगटन। अमेरिका के दौरे पर गए भारत के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों द्वारा आरक्षण को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब भी दिया। प्रतिष्ठित जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आरक्षण खत्म करने के बारे में तब सोचेगी, जब भारत में आरक्षण के लिहाज से निष्पक्षता होगी और अभी ऐसा नहीं है। विश्वविद्यालय के छात्रों ने राहुल से आरक्षण को लेकर सवाल किया था और पूछा था कि यह कब तक जारी रहेगा। इस पर उन्होंने कहा कि जब भारत में (आरक्षण के लिहाज से) निष्पक्षता होगी, तब हम…
पटना। बिहार में जमीन सर्वे पर फिलहाल ब्रेक लग सकता है। नीतीश कुमार को सर्वे से 2025 के विधानसभा चुनाव में नुकसान की आशंका है। सर्वे की प्रक्रिया से लोगों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए जदयू और बीजेपी के नेता नीतीश कुमार को यह सलाह दे रहे हैं कि सर्वे को कुछ महीनों के लिए टाल दिया जाए या फिर इसे पूरी तरह से वापस ले लिया जाए। बता दें कि राज्य में 20 अगस्त से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग 45 हजार से अधिक गांवों में जमीन का सर्वे कर रहा है। इस सर्वे का मकसद भूमि…
हजारीबाग। चरही थाना के यूपी मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सभी आॅल्टो कार से हजारीबाग से पेटरवार अपने घर जा रहे थे। तीनों मृतकों की पहचान हो गई है, जिसमें राहुल अग्रवाल, दिपेश प्रसाद और चालक हेमंत प्रसाद शामिल हैं। सभी रामगढ़ जिले के पेटरवार के ही रहने वाले हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके परिजन भी शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि तीनों युवक हजारीबाग में गाड़ी सर्विसिंग कराने के बाद वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क दुर्घटना में तीनों की मौत हो गई।सभी…
जमशेदपुर। टाटा स्टील के सभी कर्मचारियों के बीच 302 करोड़ रुपये बोनस बंटेंगे। टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष ने बताया की कंपनी प्रबंधन श्रम विभाग के अधिकारी की मौजूदगी में बोनस समझौता हुआ है। बोनस की राशि 13 सितंबर तक सबके बैंक खाते में चला जाएगा। देश की सौ साल से ज्यादा पुरानी टाटा स्टील कंपनी में कर्मचारियों के लिए बोनस समझौता हो गया है। टाटा वर्कर्स यूनियन के वर्तमान अध्यक्ष कमेटी मेंबर के साथ कंपनी के सीईओ सह एमडी टीवी नरेन्द्रन जिला श्रम विभाग के अधिकारी राजेश प्रसाद की मौजूदगी मे त्रिपक्षीय वार्ता में बोनस समझौता हुआ है. इस…
रांची। पर्युषण पर्व के अंतिम दिन सोमवार को अभिवर्द्धि एवं प्रार्थना पुस्तक का विमोचन सभा सांसद महुआ मांझी, विधायक सी.पी. सिंह, समरी लाल, डिप्टी मेयर संजीव विजवर्गीय, रंजन यादव, किशोर मंत्री, विनय अग्रवाल, अशोक सुराना, राकेश बच्छावत, उत्तम चौरडिया, जय पिंचा, राजेश बच्छावत संयम बच्छावत, श्री सुरेश जैन ने सयुंक्त रूप से किया। पर्वाधिराज पर्युषण के उपलक्ष्य पर श्री जैन श्वेताम्बर साधु मार्गी संघ एवं तेरापंथ धर्म संघ का संयुक्त रूप से दिगंबर जैन भवन में आठ दिनों से चल रहा था। पर्युषण एक ऐसा पर्व है जो संयम, तपस्या, और आत्म-निरीक्षण के माध्यम से आत्मिक शुद्धि की ओर मार्गदर्शन…
रांची। असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस और झामुमो के कई विधायकों के भाजपा के संपर्क में होने की बात कही।सोमवार को रांची पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कई बातों का जिक्र किया। इसके साथ ही झामुमो-कांग्रेस के विधायकों के टूटने की तरफ भी इशारा कर दिया। एक सवाल के जवाब में असम के मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि कांग्रेस और जेएमएम के कई विधायक हमारे…