Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- श्री अमरनाथ यात्रा: जम्मू की पुरानी मंडी स्थित श्री राम मंदिर से यात्रा का जत्था रवाना, चप्पे-चप्पे पर केंद्रीय बलों की तैनाती
- पाकिस्तान में BLA ने फिर मचाया कोहराम, बलूचिस्तान के ग्वादर में 30 से अधिक सैनिकों को मार डाला
- बरियातू थाना के पास महिला से दिनदहाड़े चेन छीना
- ईडी ने पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और बेटे को दोबारा भेजा समन, शराब घोटाले में इस दिन होगी पूछताछ
- वन क्षेत्र पदाधिकारी नियुक्ति मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, 743 अभ्यर्थी सफल
- चुट्टूपालू घाटी में हर 100 मीटर पर सुरक्षा के होंगे इंतजाम
- हिमांशु सिंह हत्याकांड की हो उच्चस्तरीय जांच, दोषियों को मिले कड़ी सजा : संजय सेठ
- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ
Author: News Maati
सेंट पीटर्सबर्ग। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के बढ़ते वैश्विक कद और मजबूत होती अर्थव्यवस्था की सराहना की। पुतिन ने सेंट पीटर्सबर्ग में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के साथ अपनी बैठक के दौरान भारत की जमकर तारीफ की। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि हमारी विशेष रणनीतिक साझेदारी गति पकड़ रही है, मजबूत हो रही है, जिसे लेकर हम खुश हैं। हम खुश हैं कि भारत एक राष्ट्र के रूप में मजबूत हो रहा है और उसकी अर्थव्यवस्था विकसित हो रही है। यह सफलता…
पटना । बिहार में अब वेब और मोबाइल आधारित प्लेटफॉर्म के माध्यम से ट्रैफिक प्रबंधन का कार्य किया जाएगा। गुरुवार को बिहार पुलिस और मैपमाईइंडिया (सीई इंफो सिस्टम्स लिमिटेड) के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया है। इसके तहत ट्रैफिक प्रबंधन, सड़क सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं से जुड़ी जानकारी सही समय पर लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी। यह एक स्वदेशी 27 वर्ष पुरानी कंपनी है, जिसने राष्ट्रीय स्तर पर डिजिटल मैपिंग डाटा बेस विकसित किया है एवं लगभग सभी चार चक्के वाहन निमार्ता कंपनी के साथ इसका समझौता है। इसके माध्यम से बिहार के लोगों को ट्रैफिक संबंधी सलाहों,…
रांची । झारखंड के संथाल परगना इलाके में बांग्लादेशी घुसपैठ के मामले को लेकर जनहित याचिका पर केंद्र सरकार ने झारखंड हाईकोर्ट में शपथपत्र के जरिए अपना जवाब दाखिल किया। संथाल परगना प्रमंडल की डेमोग्राफी में आदिवासी आबादी की हिस्सेदारी में 16 फीसदी की गिरावट आई है। यहां पहले आदिवासियों की आबादी 44 फीसदी थी, जो घटकर 28 फीसदी हो गई है। केंद्र सरकार ने आदिवासी आबादी में गिरावट के मुख्य रूप से दो कारण बताए हैं। पहला, पलायन और दूसरा धर्मांतरण। केंद्र सरकार ने अपने जवाब में इस प्रमंडल के छह जिलों की डेमोग्राफी में विगत वर्षों में आए…
पटना। बिहार में चुनाव से पहले भारी फेरबदल। 29 आईपीएस अधिकारियों का तबादला करते हुए गृह विभाग की ओर से गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। बिहार में नये डीजीपी के पदभार ग्रहण करने के बाद बड़े पैमाने पर ट्रांसफर पोस्टिंग की गई है। पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा के सिटी एसपी का तबादला कर दिया गया है। औरंगाबाद, पूर्णिया, पश्चिमी चंपारण और लखीसराय के एसपी बदले : गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार औरंगाबाद के एसपी डॉ. स्वपना गौतम मेश्राम को समादेष्टा बिविसपु बोधगया बनाया गया है। समादेष्टा बिविसपु-3 दीपक रंजन को सहायक पुलिस महानिरीक्षक…
नई दिल्ली। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी का आज निधन हो गया। 72 वर्षीय येचुरी पिछले एक माह से दिल्ली के अ.भा. आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें निमोनिया होने के बाद भर्ती कराया गया था और उन्हें पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में तकलीफ बढ़ गई थी । मंगलवार से उनकी स्थिति ज्यादा खराब हो गई थी और वे आईसीयू में थे। सीताराम येचुरी के निधन पर एम्स ने जानकारी दी है। संस्थान का कहना है कि उन्हें 19 अगस्त को निमोनिया की शिकायत पर भर्ती कराया गया था। उनका आज दोपहर 3.05 बजे…
नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने भारतीय नौसेना के युद्धपोत से गुरुवार को अपराह्न 3:20 बजे ऐसी मिसाइल दागी है, जो दुश्मन के किसी भी हवाई हमले को नेस्तनाबूत कर सकती है। इसकी गति, सटीकता और मारक क्षमता इतनी घातक है कि ये राडार की भी पकड़ नहीं आती। ओडिशा तट पर चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से दागी गई वर्टिकल लॉन्च-शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल (वीएल-एसआरएसएएम) को फिलहाल कोई नाम नहीं दिया गया है लेकिन इसे बराक-1 की जगह जंगी जहाजों में लगाए जाने की योजना है। भारतीय नौसेना ने परीक्षण के दौरान कम ऊंचाई…
भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में गुरुवार तड़के रियासत कालीन राजगढ़ किले के नीचे के हिस्से वाली 400 साल पुरानी दीवार अचानक ढहकर कच्चे मकान और झोपड़ियों पर गिर गई। मलबे के नीचे नौ लोग दब गए, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। मृतकों में पांच लोग एक ही परिवार के 5 सदस्य थे, जबकि दो दो लोग परिवार के मुखिया की बहन और बहनोई हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि बीते 30 घंटे से लगातार हो रही बारिश के चलते किले की दीवार कमजोर हो गई थी,…
मुंबई । अमेरिका में खुदरा महंगाई में बढ़ोतरी होने से फेडरल रिजर्व के सितंबर में ब्याज दर में चौथाई फीसदी की कटौती की उम्मीद में विश्व बाजार में आई तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार करीब डेढ़ फीसदी से अधिक की छलांग लगाकर नये शिखर पर पहुंच गया। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1439.55 अंक अर्थात 1.77 प्रतिशत की उड़ान भरकर 82,962.71 अंक के नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 470.45 अंक यानी 1.89 प्रतिशत उछलकर 25,388.90 अंक के…
रांची । झारखंड हाईकोर्ट ने रांची शहर में बिना नक्शा स्वीकृति और नियमों के विरुद्ध संचालित हो रहे सभी रूफटॉप बार एवं रेस्टोरेंट को बंद कराने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने रांची नगर निगम को इस मामले में कार्रवाई के बाद एक्शन टेकन रिपोर्ट भी पेश करने को कहा है। कोर्ट ने राज्य में ड्रग्स अफीम, चरस, गांजा जैसे मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक के लिए स्वत: संज्ञान के आधार पर दर्ज जनहित याचिका पर गुरुवार को सुनवाई करते हुए मौखिक तौर पर कहा कि शहर के लालपुर क्षेत्र में कई रूफटॉप बार एवं रेस्टोरेंट चल रहे…
नई दिल्ली। कांग्रेस ने भाजपा के एक नेता द्वारा राहुल गांधी को कथित तौर पर धमकी दिए जाने का एक वीडियो को साझा किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह ऐसे गंभीर मुद्दे पर चुप्पी नहीं साध सकते। वीडियो में भाजपा नेता तरविंदर सिंह मारवाह कथित तौर पर यह कहते नजर आ रहे हैं कि राहुल गांधी बाज आजा, नहीं तो आने वाले समय में तेरा भी वही हाल होगा जो तेरी दादी का हाल हुआ। भाजपा की दिल्ली इकाई के सिख प्रकोष्ठ के सदस्यों ने सिख समुदाय के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी…