Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- चांडिल डकैती कांड का खुलासा: कूरियर डिलीवरी ब्वॉय निकला मुखबिर, 24 लाख के जेवरात बरामद; दो गिरफ्तार
- हजारीबाग में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, पति की हत्या के आरोप में पत्नी प्रेमी समेत 3 गिरफ्तार
- रांची में ड्रग्स सिंडिकेट पर NCB की बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड जिम्मी समेत 6 गिरफ्तार; थाईलैंड, UK और USA तक जुड़े तार
- टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, कोटा में तीन गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद
- नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने साझा किया मां दुर्गा की स्तुति का भजन, मां सिद्धिदात्री से की सबकी सुख-समृद्धि की कामना
- टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एकनाथ शिंदे ने की मुलाकात, तस्वीरों में हाथ और छाती पर दिखीं पट्टियां
- हेमंत सोरेन के सुरक्षा में तैनात एएसआई की सड़क दुघर्टना में मौत
- कोलकाता हादसे के बाद झारखंड पुलिस अलर्ट, पूजा पंडालों की सुरक्षा का होगा दोबारा ऑडिट
Author: News Maati
नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी (आप) को करारी शिकस्त देते हुए 27 साल का वनवास खत्म कर सत्ता में वापसी कर ली है। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा चुनाव की शनिवार को हुई मतगणना में भाजपा बड़े बहुमत की ओर बढ़ रही है। सत्तारुढ आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी की हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि उन्हें जनता का निर्णय मान्य है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की जीत विकास और सुशासन की जीत है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने…
मुंबई। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझानों पर कहा कि अरविंद केजरीवाल ने उनकी सलाह की अनदेखी की, पैसे और ताकत के नशे में चूर थे। इसका प्रतिफल दिल्ली की जनता ने दिया है। हजारे ने महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में मीडियाकर्मियों से कहा कि केजरीवाल का पूरा ध्यान शराब से पैसे कमाने पर था। इसके लिए उन्होंने सत्ता का दुरुपयोग किया। राजनीति में इसका कोई स्थान नहीं होना चाहिए। हजारे ने कहा कि राजनीति में उम्मीदवार का आचरण शुद्ध, त्याग की भावना और निःस्वार्थ होना चाहिए। हजारे ने कहा कि मैंने केजरीवाल को…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों में पार्टी के निर्णायक बढ़त की ओर अग्रसर होने पर अनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जनता ने बता दिया है कि दिल्ली के दिल में मोदी हैं। अमित शाह ने एक्स पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा कि दिल्ली के दिल में मोदी हैं। दिल्ली की जनता ने झूठ, धोखे और भ्रष्टाचार के ‘शीशमहल’ को नेस्तनाबूत कर दिल्ली को आप-दा मुक्त करने का काम किया है। दिल्ली ने वादाखिलाफी करने वालों को ऐसा सबक सिखाया है,…
नई दिल्ली। अन्ना आंदोलन से अरविंद केजरीवाल का साथ निभाने और बाद में आम आदमी पार्टी (आप) से जुड़े रहे कुमार विश्वास ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर पार्टी को बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के प्रति बेहद कठोर शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा है कि उनके प्रति उन्हें कोई संवेदना नहीं है। कवि एवं कथावाचक कुमार विश्वास ने शनिवार को एक वीडियो बयान में आम आदमी पार्टी के कार्यकतार्ओं से पार्टी को छोड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिस भी…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए जनता का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में विकास और सुशासन की जीत हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “जनशक्ति सर्वोपरि। विकास जीता, सुशासन जीता। दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों को दिल्ली भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन। आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार।” उन्होंने कहा कि दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां…
नई दिल्ली। नई दिल्ली विधानसभा सीट से आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल चुनाव हार गए हैं. अरविंद केजरीवाल कुल 1200 वोटों से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा से ये चुनाव हार गए हैं.अरविंद केजरीवाल को 10वीं राउंड तक कुल 20190 वोट मिले. वहीं प्रवेश वर्मा को 22034 मत प्राप्त हुए. इस तरह प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को 1844 वोटों से पीछे थे. इसके अलावा संदीप दीक्षित को 3503 वोट मिले थे. शुरुआती रुझानों से ही अरविंद केजरीवाल प्रवेश वर्मा से पीछे चल रहे थे.बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है. इस समय बीजेपी 48 सीटों पर आगे है,…
नई दिल्ली। दिल्ली के डेप्युटी सीएम रहे मनीष सिसोदिया चुनाव हार गए हैं। मनीष सिसोदिया को बीजेपी के प्रत्याशी तरविंदर सिंह मारवाह (TARVINDER SINGH MARWAH) ने हराया है। जंगपुरा विधानसभा सीट पर सिसोदिया और तरविंदर के बीच कांटे की टक्कर दिखी, लेकिन आखिरकार रिजल्ट बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में गया। सिसोदिया ने स्वीकारी हार चुनाव हारने के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा कि जंगपुरा विधानसभा चुनाव हम सबने मिलकर पूरी मेहनत से लड़ा। जंगपुरा के लोगों ने हमें बहुत सारा प्यार, मोहब्बत और सम्मान दिया। लेकिन हम करीब 600 वोटों से पीछे रह गए। जो कैंडिडेट जीते हैं मैं उनको बधाई…
नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। इस बीच, चुनाव आयोग के शुरुआती रुझान भी सामने आने शुरू हो गए हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक 41 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली की 70 सीटों में से भाजपा 41 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) 28 सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव आयोग के अनुसार, दिल्ली में भाजपा नरेला, बवाना, किराड़ी, मंगोलपुरी, रिठाला, करावल नगर, मुस्तफाबाद, सीलमपुर, शाहदरा, विश्वास नगर, घोंडा, कोंडली, कस्तूरबा नगर, शकूरबस्ती, दिल्ली कैंट, आरके पुरम, मादीपुर, राजौरी गार्डन,…
गोपालगंज । बिहार के गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और कुख्यात अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश मारा गया। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी के भी घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि मृतक अपराधी पर 50 हजार का इनाम था। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मुठभेड़ की यह वारदात गोपालपुर थाने के रामपुर खुर्द गांव के पास नहर पर हुई। बताया गया कि कुख्यात अपराधी मनीष यादव किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचा था, जिसकी जानकारी पुलिस को हो गई।…
श्रीनगर। दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद आज यानी शनिवार को वोटों की गिनती जारी है। खबर लिखे जाने तक बीजेपी 45 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं आम आदमी पार्टी 20 से ज्यादा सीटों पर आगे है। नतीजों के दिन ही विपक्षी खेमें में फूट पड़ती हुई दिख रही है। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक निजी चैनल के आंकड़ों को रिट्वीट करते हुए लिखा कि ‘और लड़ों आपस में’। बता दें कि उमर अब्दुल्ला पहले भी आईएनआईडीए में फूट होने पर चिंता व्यक्त कर चुके थे।